Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सर्दियों में नहाने के बाद फॉलो करें 3 Minute Rule Moisturizer, लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगी त्वचा

3 Minute Moisturiser Rule: सर्दियों में नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसे लगाने के लिए 3 मिनट रूल फॉलो करना और भी फायदेमंद है। ऐसा क्यों, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है। खासकर, सर्दियों के दिनों में हम गर्म पानी से नहाते हैं। अगर गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर नहीं यूज करते हैं, तो इसकी वजह से त्वचा में खुजली, जलन और रूखापन बढ़ जाता है। विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि सर्दियों में नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है। खैर, क्या आप जानते हैं कि नहाने के कितनी देर बाद बॉडी पर मॉइस्चराइजर लगा लेना चाहिए। मॉइस्चराइजर लगाने के लिए 3 मिनट रूल होता है, जिसे नहाने के तुरंत बाद फॉलो करना चाहिए। आखिर ये रूल क्या है और इससे आपकी स्किन को किस तरह के लाभ मिलते हैं? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

मॉइस्चराइजर लगाने के लिए 3 मिनट रूल क्या है?- What Is The 3-Minute Rule For Applying Moisturiser

what is the 3 minute rule for moisturizer 01 (10)

नहाने के बाद हर व्यक्ति को मॉइस्चराइजर लगाने के लिए 3-मिनट रूल अपनाना चाहिए। आखिर क्यों? इस संबंध में एक्सपर्ट समझाते हैं, "यह एक बेहतरीन रूल है, जिसे आप नहाने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। इसका मतलब होता है कि नहाने के 3 मिनट के अंदर बॉडी पर मॉइस्चराइजर लगा लेना चाहिए।" ऐसा क्यों किया जाना चाहिए? एक्सपर्ट की मानें, "गीली स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा स्किन हाइड्रेटेड रहती है और ड्राइनेस भी दूर होती है।" वैसे American Academy of Dermatology (AAD) के मुताबिक दिनभर में कई बार मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। स्किन के लिए सही होता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मॉइस्चराइजर कब और कैसे लगाना चाहिए? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

मॉइस्चराइजर लगाने के लिए 3 मिनट रूल के फायदे- Benefits Of 3 Minute Moisturiser Rule

1. हाइड्रेशन बढ़ता है

सर्दियों के दिनों में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। इसके बाद त्वचा का ड्राई होना नॉर्मल हो जाता है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। जब आप नहाने के तीन मिनट के अंदर मॉइस्चराइजर अप्लाई करते हैं, तो इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और लंबे समय तक त्वचा की स्मूदनेस बनी रहती है।

2. ड्राइनेस कम होती है

जाहिर है जब आप नहाने के तीन मिनट के अंदर मॉइस्चराइजर लगा लेते हैं, तो इसकी वजह से ड्राइनेस भी कम होती है। वैसे भी सर्दियों के दिनों में हवा में नमी की कमी होती है। ऐसे में ड्राइनेस बढ़ जाती है। रूखापन बढ़ने की वजह से त्वचा में इचिंग और जलन भी बढ़ने लगती है। इससे तुरंत राहत देने के लिए मॉइस्चराइजर को नहाने के तीन मिनट के अंदर लगा लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका क्या है? जानें इसे लगाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए

3. स्किन कंडीशन से राहत

नहाने के तीन मिनट के अंदर मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन कंडीशन जैसे एक्जिमा आदि में भी कमी आती है। आपको बता दें कि एक्जिमा जैसी स्किन कंडीशन में जलन और दर्द काफी ज्यादा होता है। वहीं जब आप नहाने के तीन मिनट के अंदर हर जगह मॉइस्चराइजर लगाते हैं, तो स्किन की समस्या कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : सर्द हवा के कारण स्किन हो रही है ड्राई? घर पर बनाएं ये 3 मॉइस्चराइजर

निष्कर्ष

वैसे तो स्किन के लिए मॉइस्चराइजर हर रूप में फायदेमंद है। हां, अगर आप इसका अधिक फायदा उठाना चाहते हैं, तो नहाने के तीन मिनट के अंदर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे स्किन में मॉइस्चराइजर तुरंत एब्जॉर्ब हो जाता है, जिससे लंबे समय तक स्किन की नमी बनी रहती है। ड्राइनेस और रफनेस भी पूरी तरह कम हो जाती है। हां, अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो मॉइस्चराइजर को कितनी देर में और कितनी मात्रा में लगाना है, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना सही होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सर्दियों में त्वचा को हाइड्रेट कैसे करें?

    त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें, जैसे खीरे, तरबूज, संतरे और पत्तेदार सब्जियां। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और रोजाना हाइड्रेटिंग क्रीम का भी यूज करें। 
  • सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?

    सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है, तो ऐसे में आप साबुन का उपयोग करने से बचें और आयुर्वेदिक तेलों से त्वचा की मालिश करें। आप चाहें, तो चेहरे का रूखापन कम करने के लिए चने का आटा और दही से बना मास्क चेहरे लगाएं। 
  • सर्दियों में गोरा कैसे होता है?

    किसी भी नुस्खे की मदद से त्वचा के रंग को बदला नहीं जा सकता है। इसका मतलब है कि आप रंग को गोरा नहीं कर सकते हैं। हां, सही डाइट और स्किन की प्रॉपर केयर अपनी रंगत को निखारा जरूर जा सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं, दिन भर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं, फलों का सेवन करें और गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

Read Next

आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या से रहते हैं परेशान? इस्तेमाल करें एलोवेरा और नारियल तेल, मिलेगा फायदा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 21, 2026 13:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 21, 2026 13:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content