Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर नहीं लगाने से क्या होता है? जानें इस गलती का स्किन पर असर

What Happens If You Skip Moisturizer: क्या आप गर्म पानी से नहाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज नहीं करते हैं? आपको बता दें कि यह आपकी बड़ी गलती है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्यों? इस सवाल का जवाब जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

सर्दियों के दिनों में ज्यादतार लोग गर्म पानी से नहाते हैं। यह जरूरी भी है। अगर हम ठंड के दिनों में भी ठंडे पानी से नहाते हैं, तो ऐसे में हमें सर्दी-जुकाम या बुखार भी हो सकता है। हालांकि, गर्म पानी से नहाना हमारी स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। वैसे भी विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गर्म पानी से नहाने के बाद नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। फिर भी आपने देखा होगा कि ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो गर्म पानी से नहाने के बाद भी मॉइस्चराइजर नहीं लगाते हैं। यहां एक सवाल उठता है कि गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर न लगाने से स्किन पर क्या असर होता है? क्या स्किन को वाकई बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।

गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर नहीं लगाने का स्किन पर असर

what happens if you dont use moisturizer after taking shower 01 (11)

गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर नहीं लगाना सही नहीं है। इससे आपकी स्किन को भारी नुकसान हो सकता है। यह हम नहीं, बल्कि खुद डॉक्टरों का कहना है। इस संबंध में डॉ. करुणा मल्होत्रा का कहना है, "गर्म पानी से नहाने के बाद अगर आप नियमित रूप से मॉइस्चराइजर नहीं लगाते हैं, तो इसकी वजह से स्किन अपनी नेचुरल ऑयल खो बैठती है। इसका मतलब है कि स्किन की अपनी नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिसकी वजह से ड्राईनेस, खुजली जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।" American Academy of Dermatology (AAD) के  मुताबिक हर व्यक्ति को अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए। NCBI की एक रिपोर्ट यह बताती है कि गर्म पानी से नहाने पर स्किन की नेचुरल बैरियर पर बुरा असर पड़ता है और त्वचा की नमी भी प्रभावित होती है। 

गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर न लगाने के नुकसान

 vitamin b12 supplement benefits for skin 01 (9)

1. प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान

अगर आप रोजाना गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर नहीं लगाते हैं, तो इसकी वजह से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान होने लगता है। असल में गर्म पानी की वजह से प्रोटेक्टिव लेयर क्षतिग्रस्त होने लगती है, जिससे त्वचा में ऑयल प्रोडक्शन पर नेगेटिव असर पड़ता है

2. ड्राईनेस का बढ़ना

जो लोग नियमित रूप से नहाने के लिए गर्म पानी का यूज करते हैं, लेकिन इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाने से बचते हैं, उनकी त्वचा काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। यह बिल्कुल सही नहीं है। ऐसे में त्वचा की रफनेस बढ़ जाती है और खुजली भी होने लगती है।

3. बढ़ती उम्र के लक्षण

जब आप लगातार गर्म पानी से नहाते हैं, तो इसकी वजह से स्किन में बढ़ती उम्र के लक्षण भी तेजी से नजर आने लगते हैं। जैसे स्किन की इलास्टिसिटी कम होना, झाइयां और झुर्रियां। जाहिर है कोई नहीं चाहता है कि कम उम्र में इस तरह के लक्षण नजर आएं, लेकिन गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर न लगाने से ऐसा होता है।

निष्कर्ष

स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है। खासकर, सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के बाद की बात करें, तो इसकी बिल्कुल अनदेखी नहीं करनी चाहिए। हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि गर्म पानी से नहाने के बाद अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करें। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और सीबम प्रोडक्शन भी कंट्रोल में रहता है। इसका पॉजिटिव असर आपकी स्किन पर पड़ता है। यहां तक कि एक्जिमा या सोरायसिस जैसी कंडीशन भी नियंत्रण में रहती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • नहाने के कितनी देर बाद मॉइस्चराइज़र लगाना चाहिए? 

    विशेषज्ञों की मानें, तो नहाने के 3 मिनट के भीतर अंदर बॉडी पर मॉइस्चराइजर लगा लेना चाहिए। इससे हाइड्रेशन स्किन में लॉक हो जाती है और स्किन बेहतर होती है।
  • क्या ऑयली स्किन वालों को भी गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है? 

    हां, गर्म पानी से नहाने के बाद ऑयली स्किन वालों को भी मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। हालांकि, ऑयली स्किन वाले लाइट या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं।
  • गर्म पानी से नहाने का सबसे सही तरीका क्या है?

    आमतौर गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से नहाना सही होता है। अधिक गर्म पानी से नहाने पर स्किन को क्षति हो सकती है। इसी तरह, नहाने का समय 5-10 मिनट से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Read Next

सर्दियों में नहाने के बाद फॉलो करें 3 Minute Rule Moisturizer, लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगी त्वचा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 24, 2026 17:33 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 24, 2026 17:33 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 24, 2026 17:33 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content