दौड़ते समय पेट में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे ठीक करने के उपाय

दौड़ते समय अक्सर कुछ लोगों को पेट में दर्द होने की शिकायत होती है। दौड़ने से पहले आपको इसके जोखिम और ठीक करने के उपाय भी पता होने चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दौड़ते समय पेट में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे ठीक करने के उपाय


दौड़ना एक्सरसाइज का एक बेस्ट और सबसे सरल उपाय होता है। जब भी किसी को एक्सरसाइज के लिए कहा जाता है तो वह सबसे पहले सुबह उठकर जॉगिंग या दौड़ने के बारे में विचार करता है। दौड़ने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। साथ ही शरीर के कई रोगों को दूर किया जा सकता है। लेकिन कई लोगों को दौड़ते समय पेट में दर्द होने की शिकायत होती है। इस समस्या में लोगों को पेट में ऐंठन महसूस होती है और कई बार ये दर्द पेट के किसी खास हिस्से में महसूस होता है।  

अगर आपको भी दौड़ते समय पेट में दर्द महसूस हो रहा है तो कुछ उपायों की मदद से आप उसे कम कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दौड़ते समय पेट में दर्द किन कारणों की वजह से होता है और इसे कैसे कम करें।  

दौड़ने के दौरान या बाद में पेट की समस्या क्यों होती है?  

दौड़ने की सही तकनीक का उपयोग न करना, आहार व हार्मोनल बदलाव भी दौड़ते समय पेट दर्द का कारण हो सकता है। जब आप लंबी दूरी की दौड़ कर रहे होते हैं, तो शरीर का रक्त प्रवाह जो सामान्य रूप से आपके पाचन तंत्र की ओर कार्य कर रहा होता है, वह हृदय प्रणाली की ओर मोड़ जाता है। इसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया प्रभावित होती है और ऐसे में आपको पेट में खाना बाहर निकालने का मन करता है। इस स्थिति में कुछ लोगों को दस्त जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इस दौरान दौड़ने वाले व्यक्ति के पेट में दर्द होता है। दौड़ने के दौरान कोर्टिसोल नामक हार्मोनल स्रावित होता है, ये हार्मोन भी पाचन तंत्र व पेट के विकार उत्पन्न करने की वजह बन सकता है।  

इसे भी पढ़ें : रोज दौड़ने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें लंबी दौड़ के ल‍िए खुद को कैसे करें मानसिक रूप से तैयार 

stomach pain during running

दौड़ते समय पेट दर्द होने पर क्या करें? 

दौड़ते समय पेट दर्द होने की समस्या कुछ लोगों को पेरशान कर सकती हैं। लेकिन कुछ सावधानियों को अपनाने से इस समस्या को कम किया जा सकता है।  

दौड़ने का सही तरीका समझें 

हर काम को करने का एक सही तरीका होता है। यदि आप उसे सही ढ़ंग से नहीं करते तो आपको कई तरह की परेशानियां होने लगती है। ऐसे में आपको दौड़ने के सही तरीके के बारे में सीखना चाहिए। इसके लिए आप किसी ट्रेनर की मदद ले सकते हैं। दौड़ने की भी एक सही टेक्निक होती है, सही तरह से दौड़ने से आपको पेट में दर्द महसूस नहीं होगा।  

संतुलित आहार लें 

संतुलित आहर आपकी पर्फोमेंस को बढ़ाने में सहायक होती है और आप पहले से बेहतर रूप से दौड़ पाते हैं। साथ ही आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस समय आपको पाचन तंत्र पर दबाव न डालने वाली डाइट लेनी चाहिए। जितना संभव हो शुगर और कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार को लेने से बचें। चीनी की जगह पर आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

दही का सेवन करें  

दही खाने से आपका पाचन तंत्र सक्रिय होता है और मजबूत बनता है। दही में पेट की समस्या को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। दही को डाइट में शामिल करने से व्यक्ति का पाचन तंत्र बेहतर होने के साथ ही स्टेमिना भी बढ़ता है। इससे दौड़ते समय पेट में गैस या ऐंठन नहीं होती है। 

इसे भी पढ़ें : दौड़ते समय ये छोटी-छोटी गलतियां लंबे समय में आपको दे सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, जानें दौड़ने का सही तरीका   

हाईड्रेट रहें 

अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपको पेट में ऐंठन व उल्टी आने की समस्या हो सकती है। अगर आप लंबी दौड़ करने वाले हैं तो उससे कुछ समय पहले ट्रेनर के अनुसार बताई गई मात्रा में पानी अवश्य पी लें। ऐसे में ध्यान दें कि बहुत अधिक पानी पीने से पेट में ऐंठन और पाचन संबंधी अन्य परेशानी हो सकती है। 

 

 

Read Next

पित्त की पथरी का इलाज किन तरीकों से किया जा सकता है? जानें 4 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version