लुम्बर बैक पेन को लो बैक पेन या लुम्बेगो भी कहते हैं। यह मांसपेशियों के असामान्य होने के कारण आम तौर पर लोगों में पायी जाने वाली समस्या है। अमेरिका के सर्विस क्लॉस लोगों में से अधिकतर को लो बैक पेन की परेशानी है।
भाग-दौड़ भरी जिंगदी के बीच लो बैक पेन एक सामान्य समस्या हो गई है। ऑफिस में ज्यादा देर तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करने से भी यह समस्या हो सकती है। ट्रेन, बस या कार में सफर करने के दौरान झुककर बैठने से भी यह समस्या हो सकती है।
यह दर्द पहले दिन हल्का होता है और फिर कुछ दिन बाद एकदम तेजी के साथ होने लगता है। इस लेख के जरिये हम बात करते हैं लो बैक पेन के लक्षण और कारणों के बारे में।
लक्षण
जिस व्यक्ति को लो बैक पेन की शिकायत होती है उसे सीधा खड़े होने में काफी परेशानी होती है। वह ज्यादा देर तक सीधा नहीं खड़ा हो पाता। इस तरह के रोगी को चलने में भी परेशानी होती है। यह अचानक होने वाला दर्द है। कई बार यह खेल के दौरान लगी चोट से बाद में भी हो सकता है। यदि आपको अचानक दर्द होने पर 72 घंटे के अंदर आराम न मिलें तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
लो बैक पेन का कारण
लो बैक पेन होने का कोई एक निश्चित कारण नहीं है। विभिन्न लोगों में लो बैक पेन होने की वजह अलग-अलग हो सकती है। वैसे इसके होने का मुख्य कारण मशल्स या अस्थिरज्जु में खिंचाव आना होता है। जब आप शरीर के ऊपरी भाग से ज्यादा वजन वाली कोई वस्तु उठाते हैं तो यह हमेशा ही आपकी लोअर बैक पर असर डालती है। लो बैक पेन होने के अन्य कारण निम्मलिखित हैं।
- प्रेग्नेंसी के दौरान यह दर्द हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर का वजन बढ़ जाता है। इस समय मशल्स और स्पाइनल नर्वस में बदलाव होता है और यही इस दर्द के होने का कारण होता है।
- कई बार गॉलब्लैडर और पेट संबंधी बीमारी होने पर भी लो बैक पेन की समस्या हो सकती है। जब यह पेन एक अंग से दूसरे अंग में पहुंचता है तो इसे रेफर्ड पेन कहते हैं।
- लुम्बर बैक पेन सही से न सोने के कारण भी हो सकता है। कोशिश करें कि नियमित तौर पर एक ही बिस्तर पर सोये। अलग- अलग बिस्तर पर सोने से यह परेशानी हो सकती है।
- आपको ऐसा काम करना होता है जिसमें भारी सामान उठाना या खींचना पड़ता है तो ऐसे में बैक पेन होने की आशंका बढ़ जाती है।
- पूरे दिन बैठकर काम करने से भी लो बैक पेन होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आपकी कुर्सी आरामदायक नहीं है तो यह भी इस समस्या का कारण हो सकता है।
- कई बार महिलाओं में यह दर्द पर्स और बैग टांगने के तरीके के कारण होता है। यदि आप प्रतिदिन ज्यादा वजन टांगकर सफर करते हैं तो भी इसके होने की आशंका है।
- जिम में ज्यादा एक्सरसाइज करने या फिर गोल्फ खेलने से भी लो बैक पेन हो सकता है। इससे आपकी मशल्स में खिंचाव आ जाता है और आपको लो बैक पेन से संबंधित समस्या हो सकती है।
Read Next
आह! यह कमर दर्द
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version