What is Dental Anxiety: डेंटल एंग्जायटी एक गंभीर मानसिक समस्या है, जिसमें व्यक्ति को दांत से जुड़ी परेशानियों के साथ मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति दांत के मरीजों में चिकित्सा या इलाज के प्रति डर पैदा कर देती है। जिसकी वजह से कई गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जा है। डेंटल एंग्जायटी से पीड़ित व्यक्ति खानपान में भी डरने लगता है और दांतों का इलाज कराने के लिए चिकित्सक के पास जाने से डरता है। इसमें व्यक्ति के मन में डेंटल प्रक्रियाओं के लिए चिंता या डर बना रहता है। यह एक सामान्य स्थिति है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं डेंटल एंग्जायटी के बारे में।
डेंटल एंग्जायटी के लक्षण- Dental Anxiety Symptoms in Hindi
बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "डेंटल एंग्जायटी के लक्षण व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर निर्भर करते हैं। यह लक्षण शारीरिक और मानसिक दोनों हो सकते हैं।" सही समय पर इन लक्षणों को पहचान कर मरीज के भीतर से डर निकालने पर इसे ठीक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: लंबे समय से दांत में हो रहा है दर्द, तो हो सकती हैं दांतों और मसूड़ों से जुड़ी ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज
डेंटल एंग्जायटी के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-
- डेंटल प्रोसीजर के लिए अत्यधिक चिंता या डर
- डेंटल अस्पताल या क्लिनिक जाने से बचने का प्रयास
- दांतों की सफाई या जांच को टालना
- दांतों की चिकित्सा के बारे में सोचने पर घबराहट
- दांतों के इलाज के दौरान बहुत ज्यादा तनाव या चिंता
- नींद आने से जुड़ी परेशानियां
- दांतों में दर्द के डर से भोजन न करना
- बहुत ज्यादा डर और तनाव बना रहना
इसे भी पढ़ें: Oral Health: दांत और मुंह की समस्याओं में बड़े काम आएंगे ये 6 घरेलू नुस्खे
डेंटल एंग्जायटी के कारण- What Causes Dental Anxiety in Hindi
डेंटल एंग्जायटी का कारण व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसके कुछ मुख्य कारण इस तरह से हैं-
1. अनुभव- अगर किसी व्यक्ति ने पहले किसी डेंटल प्रोसीजर का सामना किया है और उसमें अनुभव में कोई कमी थी, तो उसे डेंटल एंग्जायटी हो सकती है।
2. डॉक्टर का डर- कुछ लोगों को डॉक्टरों से डर या असुरक्षा महसूस हो सकती है, जिससे वे डेंटल प्रोसीजर्स से बचने का प्रयास कर सकते हैं।
3. व्यक्तिगत अनुभव- डेंटल चिकित्सा के दौरान हुए किसी दुखद या असहायक अनुभव के कारण भी डेंटल एंग्जायटी हो सकती है।
4. नियंत्रण की कमी- किसी व्यक्ति को डेंटल प्रोसीजर के दौरान अपने आत्मनिर्भरता और नियंत्रण की कमी हो सकती है, जिससे उन्हें डर और अतिसंवेदना हो सकता है।
डेंटल एंग्जायटी से कैसे बचें?- Tips To Prevent Dental Anxiety in Hindi
डेंटल एंग्जायटी से बचने के लिए डेंटल प्रोफेशनल के साथ संपर्क बनाए रखना महत्वपूर्ण है। डॉक्टर या हाइजीनिस्ट को अपनी अवस्था और डर के बारे में सही जानकारी देना चाहिए। डॉक्टर से अपनी चिंताओं और डर के बारे में बताने से आपकी परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। डेंटल एंग्जायटी एक तरह की मानसिक स्थिति है, दांतों के इलाज से जुड़े डर को खत्म करने से आप इससे निजात पा सकते हैं।
(Image Courtesy: freepik.com)