Doctor Verified

काम पर फोकस नहीं कर पाते और चिड़चिड़ापन रहता है? कहीं आप Brain Rot के शिकार तो नहीं? जानें कैसे करें बचाव

What is Brain Rot and How to Prevent It : ब्रेन रॉट क्या है और इस समस्या से किस तरह बचा जा सकता है? आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
काम पर फोकस नहीं कर पाते और चिड़चिड़ापन रहता है? कहीं आप Brain Rot के शिकार तो नहीं? जानें कैसे करें बचाव


What is Brain Rot and How to Prevent It : ब्रेन रॉट के बारे में हम हिंदी में मस्तिष्क क्षय भी कहते हैं। इस स्थिति में हमारे मस्तिष्क की फोकस करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। यह आम तौर पर हमारी डेली नॉच और लाइफस्टाइल की समस्या का कारण है। अगर आप भी ब्रेन रॉट का शिकार हो रहे हैं तो आइए डॉ. आस्तिक जोशी, बाल एवं किशोर एवं किशोर मनोचिकित्सक, नई दिल्ली (Dr. Astik Joshi, Child & Adolescent & Forensic Psychiatrist, New Delhi) से इस समस्या से बचाव के लिए कुछ आसान तरीके जान लेते हैं। इन सुझावों की मदद से आप दिमाग से जुड़ी इस समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं।

ब्रेन रॉट के कारण- Brain Rot Causes

brain rot

  • बॉडी मूवमेंट में कमी : बता दें कि बॉडी मूवमेंट की कमी के चलते व्यक्ति को ब्रेन रॉट की समस्या हो सकती है।ऐसे में आपको रोजाना एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना चाहिए।
  • मानसिक तनाव : मानसिक तनाव के कारण भी व्यक्ति को ब्रेन रॉट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • नींद की कमी : नींद की कमी के कारण भी ब्रेन रॉट की समस्या हो सकती है।
  • स्वस्थ आहार की कमी : स्वस्थ और  पौष्टिक आहार की कमी के कारण ब्रेन रॉट की समस्या हो सकती है।
  • मानसिक गतिविधि की कमी : नियमित मानसिक गतिविधि की कमी के कारण भी ब्रेन रॉट की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेन हेमरेज से पहले शरीर देता है ये संकेत, डॉक्टर से जानें

ब्रेन रॉट के लक्षण क्या हैं- Symptoms of Brain Rot

ब्रेन रॉट की समस्या होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को याददाश्त की कमी, एकाग्रता की कमी, मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन और कोई भी फैसला लेने में परेशानी जैसी समस्या हो सकती है।

ब्रेन रॉट से कैसे बचा जा सकता है?- How to Prevent Brain Rot

1. शारीरिक व्यायाम: ब्रेन रॉट की समस्या से बचने के लिए आप बॉडी मूवमेंट को बढ़ा सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपको रोजाना व्यायाम का शेड्यूल बनाना चाहिए। एक्सरसाइज करने से शरीर में आवश्यक ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे ब्रेन रॉट होने की संभावना कम हो सकती है।

2. संतुलित आहार का सेवन करें: ब्रेन रॉट से बचने के लिए आप संतुलित आहार का सेवन कर सकते हैं। इससे दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है। वहीं, पौष्टिक खाने से दिमाग के साथ-साथ ओवरऑल बॉडी को भी फायदा हो सकता है।  

3. नींद का शेड्यूल ठीक रखें: अगर आप दिमाग की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो स्लीप शेड्यूल को फायदा हो सकता है। इससे दिमाग अच्छी तरह से काम करता है और ब्रेन रॉट की समस्या से भी बचा जा सकता है।

4. स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी: अगर आप दिमाग का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको स्मॉकिंगऔर अल्कोहल की समस्या से बचना होगा।इससे दिमाग की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और ब्रेन रॉट की समस्या होने का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- दिमाग की नस फटने से पहले आता है मिनी ब्रेन स्ट्रोक, जानें इसके कारण और लक्षण

ब्रेन रॉट की समस्या से बचाव के लिए आपको लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ के साथ-साथ फिजिकल हेल्थ को भी फायदा होता है। ऐसे में आप ऊपर बताए सभी टिप्स को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।   

Read Next

मुंह से बदबू आने का कारण कहीं अक्लदाढ़ तो नहीं? डॉक्टर से समझें कनेक्शन

Disclaimer