Doctor Verified

100 Days Cough: क्या है 100 दिनों तक रहने वाली खांसी? डॉक्‍टर से जानें इसके लक्षण

खांसी होने पर 3 से 4 द‍िनों के बाद गला ठीक हो जाता है। लेक‍िन एक ऐसी खांसी भी है जो 100 द‍िनों तक बनी रहती हैं। जानते हैं इसके लक्षण और इलाज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
100 Days Cough: क्या है 100 दिनों तक रहने वाली खांसी? डॉक्‍टर से जानें इसके लक्षण


100 Days Cough: खांसी होना एक सामान्‍य बात हो गई है। मौसम में जैसे ही बदलाव आता है, तो खांसी के लक्षण देखने को म‍िलते हैं। लेक‍िन क्‍या आपने कभी 100 द‍िनों तक परेशान करने वाली खांसी के बारे में सुना है? खांसी होने पर हम में से ज्‍यादातर लोग खुद ही स‍िरप पी लेते हैं या दवा खा लेते हैं लेक‍िन 100 द‍िनों वाली खांसी का इलाज खुद से करना मुश्‍क‍िल है। इसके ल‍िए आपको डॉक्‍टर के पास जाना ही होगा। यूके में इस तरह की खांसी के मामले तेजी से बढ़े हैं। हाल ही में इसके मामलों में इजाफा देखा गया है। 100 द‍िनों तक रहने वाली खांसी को नजरअंदाज नहीं करना चाह‍िए इसल‍िए इस लेख में आपको बताएंगे इस खांसी के लक्षण और इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

100 days cough in hindi

100 द‍िनों तक रहने वाली खांसी के लक्षण- 100 Days Cough Symptoms 

  • इस खांसी के लखण 3 हफ्तों से लेकर 3 महीनों तक मरीज को अपनी चपेट में ल‍िए रहते हैं। जानें इसके लक्षण- 
  • पहली स्‍टेज में इस तरह की खांसी में नाक बहती है या नाक बंद रहती है, 100.4 डिग्री फॉरेनहाइट से कम फीवर रहता है, हल्‍की खांसी और सांस रुकने जैसी समस्‍याएं होती हैं।
  • दूसरी स्‍टेज में मरीज को तेज आवाज वाली खांसी होती है, खांसने के बाद थकान भी महसूस होती है और सांस लेने में परेशानी होती है। कुछ मामलों में मरीज को खांसने के बाद उल्‍टी भी आती है। 
  • तीसरी स्‍टेज में मरीज के लक्षण धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इस स्‍टेज को र‍िकवरी स्‍टेज भी कहते हैं। लेक‍िन र‍िकवरी में भी मरीज को 1 से 2 महीनों का समय लग सकता है। 

इसे भी पढ़ें- लंबे समय तक खांसी ठीक न होने के हो सकते हैं ये 6 कारण, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

100 द‍िनों तक रहने वाली खांसी का इलाज- 100 Days Cough Treatment 

डॉ सीमा ने बताया क‍ि यह खांसी नॉर्मल फ्लू की तरह फैलती है। मरीज के छींकने या खांसने से संक्रम‍ित पार्टिकल्‍स हवा में फैल जाते हैं। इसल‍िए संक्रम‍ित व्‍यक्‍त‍ि के मरीज रहने से भी यह खांसी हो सकती है। 100 द‍िनों तक रहने वाली खांसी को काली खांसी का नाम भी द‍िया गया है। इसके ल‍िए इलाज के ल‍िए डॉक्‍टर एंटीबायोट‍िक्‍स देते हैं। लेक‍िन इन एंटीबायोट‍िक्‍स को आप मेड‍िकल स्‍टोर पर जाकर खुद से खरीदने की गलती न करें। मरीज के लक्षणों की जांच करने के बाद ही डॉक्‍टर सही दवा दे सकते हैं। इस खांसी को नजरअंदाज करने से बचना चाह‍िए। ऐसा न करने पर लंग डैमेज हो सकते हैं। काली खांसी बहुत तेजी से फैलती है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

बदलते मौसम में पड़ गए हैं बीमार तो अपनाएं ये 5 टिप्स, तेजी से होगी रिकवरी

Disclaimer