What Foods to Eat and Limit After Heart Attack : हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति हो सकती है। हार्ट अटैक को हिंदी में दिल का दौरा कहा जाता है। आमतौर पर यह स्थिति तब होती है, जब रक्त के थक्के जमने लगते हैं और ये थक्के हार्ट में ब्लड फ्लो को रोकने का काम करते हैं। ऐसे में रक्त के बिना टिशूज तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है। इससे टिशू डैमेज होने लगते हैं और दिल के दौरे की स्थिति बन सकती है। अगर आप हार्ट अटैक की समस्या से बचना चाहते हैं, तो लाइफस्टाइल और डाइट में सुधार बहुत जरूरी होता है। हालांकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको हार्ट अटैक आने के बाद लेने वाली डाइट के बारे में बताएंगे। हमें इस बारे में जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) ने दी है। आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक के बाद किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
हार्ट अटैक के बाद डाइट का खास ख्याल रखें- Take Special Care of Diet After a Heart Attack
दिल का दौरा पड़ने के बाद, किसी अन्य समस्या से बचने के लिए आपको हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों को खाना चाहिए और किन्हें नहीं खाना चाहिए:
हार्ट अटैक के बाद खाएं ये चीजें- Eat these Things After a Heart Attack
- पत्तेदार साग: पत्तेदार साग का सेवन करने से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। इसके पालक, केल और साग विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
- बेरीज: हार्ट अटैक के बाद आप बैरिज का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी खा सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो सूजन को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- एवोकाडो: एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट का अच्छा सोर्स होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।
- साबुत अनाज: इसमें आप ब्राउन राइस, क्विनोआ और साबुत-गेहूं की रोटी जैसे अनाज का सेवन कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- फलियां: फलियों में आप दाल, छोले और काली बीन्स जैसी फलियों का सेवन कर सकते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होती हैं, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या सीने के दाईं तरफ भी हो सकता है हार्ट अटैक का दर्द? जानें डॉक्टर से
इन चीजों का सेवन न करें- Do not Consume these Things
- सैचुरेटेड और ट्रांस फैट: हार्ट अटैक के बाद आपको सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वाली चीजें खाने से बचना चाहिए। इससे हार्ट हेल्थ पर बुरा असर हो सकता है।
- सोडियम: आपको सोडियम युक्त चीजें खाने से बचना चाहिए। ऐसे में आप प्रोसेस्ड मीट, डिब्बाबंद सूप और फ्रोजन फूड जैसी सोडियम युक्त खाने की चीजों का सेवन कम करें।
- एक्स्ट्रा शुगर: हार्ट अटैक के बाद अतिरिक्त चीनी वाले खाद्य पदार्थों को सीमित करें, जैसे कि मीठे ड्रिंक, बेक्ड फूड और कैंडी का सेवन करने से बचें।
- रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट: आपको सफेद ब्रेड, मीठे स्नैक्स और मीठे ड्रिंक जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट नहीं खाने चाहिए।
- तले हुआ खाना: हार्ट अटैक के बाद आपको फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन और डोनट्स जैसे तली हुई खाने की चीजों का सेवन करने से बचें। इनमें कैलोरी, वसा और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इससे हार्ट को नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- देर रात तक पार्टी करने या एल्कोहल पीने के बाद क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? डॉक्टर से जानें
हार्ट का ख्याल रखने के लिए व्यक्ति को हाइड्रेटेड रहना चाहिए। ऐसे में आपको बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। इससे आपको दिल के दौरे से उबरने और भविष्य में हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम रहेगा।