घुटने की सर्जरी के बाद बेड पर लेट या बैठकर कर सकते हैं ये 5 एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

घुटने की सर्जरी या घुटना प्रत्यारोपण के बाद मरीज डॉक्टर की सलाह लेकर बेड पर लेटे या बैठे रहकर इन एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं, जानें तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
घुटने की सर्जरी के बाद बेड पर लेट या बैठकर कर सकते हैं ये 5 एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

घुटने शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। किसी भी इंसान को चलने, फिरने और दौड़ने में घुटने ही मदद करते हैं। लेकिन आज के समय में घुटनों से जुड़ी समस्याएं बहुत लोगों में हो रही हैं। घुटनों से जुड़ी समस्याएं पहले ज्यादातर बुजुर्गों में ही होती थीं। लेकिन अब ये समस्याएं युवा लोगों में भी होने लगी हैं। दरअसल आधुनिक जीवनशैली के कारण शारीरिक गतिविधियों में कमी, खानपान में दिक्कत और चोट आदि लगने के कारण ज्यादातर लोगों को घुटने में समस्या होती है। घुटनों की कुछ समस्याओं में आपको घुटने की सर्जरी यानी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी भी करानी पड़ती है। घुटने की सर्जरी के बाद चिकित्सक मरीज को बेड पर लेटकर ही कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। सर्जरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए और घुटनों को सही ढंग से काम करने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी माना जाता है। घुटना प्रत्यारोपण के बाद मरीजों को ऑर्थोपेडिक सर्जन भी दिन में दो से तीन बार एक्सरसाइज करने और चलने की सलाह देते हैं। अगर आपकी भी घुटनों की सर्जरी हुई है और जल्दी रिकवरी चाहते हैं तो बेड पर लेटे या बैठे रहकर भी आप इन एक्सरसाइज का आसानी से अभ्यास कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

घुटने की सर्जरी के बाद कौन सी एक्सरसाइज करें? (What Exercises To Do After Knee Replacement Surgery?)

घुटने की सर्जरी के बाद सही ढंग से रिकवरी के लिए डॉक्टर आपको कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। मरीजों को बिना चिकित्सक या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह के किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज का अभ्यास नहीं करना चाहिए। अगर आपकी घुटनों की सर्जरी कुछ समय पहले हुई है और आपको चिकित्सक एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं तो बिना तकलीफ के बेड पर लेटे या बैठे रहकर आप इन एक्सरसाइज का आसानी से अभ्यास कर सकते हैं। 

exercises-after-knee-replacement-surgery

(image source - freepik)

इसे भी पढ़ें : घुटने के दर्द के साथ आसानी से कर सकते हैं ये 3 एक्सरसाइज, जानें क्या है करने का तरीका

1. स्ट्रेट लेग रेज (Straight Leg Raises)

घुटने की सर्जरी के बाद आप बिस्तर पर लेटे रहकर स्ट्रेट लग रेज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अभ्यास से आपके घुटने की रिकवरी जल्दी होती है और घुटने व पैर का मूवमेंट ठीक करने में भी मदद मिलती है। स्ट्रेट लेग रेज का अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • बिस्तर पर लेटे रहकर घुटनों को सीधा रखें।
  • इसके बाद अपने पैरों को थोड़ा सा ऊपर उठाएं।
  • 5 से 10 सेकंड के लिए पैरों को ऊपर उठाने के बाद इसे धीरे-धीरे नीचे ले जाएं।
  • इस तरह से घुटनों को सीधा करके अपने पैरों को थोड़ा-थोड़ा ऊपर उठाकर धीरे-धीरे नीचे ले जाएं।
  • इस एक्सरसाइज को आप बैठकर भी कर सकते हैं। 
  • बैठकर यह एक्सरसाइज करने के लिए जांघ की मांसपेशियों को कसकर बिना किसी चीज का सहारा लिए घुटनों को सीधा करें।
  • अब अपने दोनों पैरों को ऊपर एकसाथ लेकर जाएं।
  • 1 से 2 इंच ऊपर ले जाने के बाद कुछ देर हवा में पैरों को रखें।
  • इसके बाद इसे धीरे-धीरे नीचे लाएं।
  • थकान महसूस होने पर इसका अभ्यास बंद कर दें।

2. एंकल पंप (Ankle Pumps)

एंकल पंप एक्सरसाइज की मदद से आप पैरों व घुटनों की सूजन से भी छुटकारा पा सकते हैं। चिकित्सक सर्जरी के कुछ दिन बाद मरीजों को यह एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। एंकल पंप एक्सरसाइज की सहायता से आप धीरे-धीरे अपने निचले पैर के मूवमेंट को ठीक कर सकते हैं। टखने और पैर के निचले हिस्से में दर्द और सूजन की समस्या में भी यह एक्सरसाइज उपयोगी होती है। एंकल पंप एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने पिंडलियों की मांसपेशी को सिकोड़ते हुए पैरों को एंकल से मोड़ते हुए आगे की तरफ लाएं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे एडियों को स्थिर रखते हुए इसे पीछे की ओर ले जाएं।
  • आप रोजाना 10 से 15 मिनट तक इसका अभ्यास करें।
  • इससे पैरों की उंगलियों को भी फायदा मिलेगा।
exercises-after-knee-replacement-surgery
(image source - freesplash)

3. लेग लिफ्ट एक्सरसाइज (Leg Lift Exercise)

लेग लिफ्ट एक्सरसाइज का अभ्यास आप बेड पर लेटे रहकर कर सकते हैं। घुटने की सर्जरी के बाद या घुटनों के कमजोर होने की स्थिति में लेग लिफ्ट एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। बेड पर लेटे रहकर आसानी से इस एक्सरसाइज का अभ्यास किया जा सकता है। पैरों की नसों को आराम देने के लिए और घुटनों को सही ढंग से सक्रिय करने के लिए लेग लिफ्ट एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। इसका अभ्यास करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • बेड पर बाएं करवट लेट जाएं।
  • इसके बाद अब अपने दाहिने पैर को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • पैरों को 60 डिग्री कोण तक ले जाकर धीरे-धीरे नीचे की तरफ लाएं।
  • इसके बाद करवट बदल कर दाहिने तरफ लेट जाएं।
  • अब यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ अपनाएं।

4. बेड सपोर्टेड नी बेंड्स (Bed Supported Knee Bends)

बेड पर लेटे रहकर आप आसानी से बेड सपोर्टेड नी बेंड्स का अभ्यास आसानी से कर सकते हैं। इसके अभ्यास के दौरान थोड़ी सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। घुटनों का मूवमेंट ठीक करने और दर्द को कम करने के लिए भी इस एक्सरसाइज का अभ्यास बुजुर्गों को जरूर करना चाहिए। सर्जरी के बाद इस एक्सरसाइज का अभ्यास आप आसानी से कर सकते हैं। बेड सपोर्टेड नी बेंड्स का अभ्यास करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • पीठ के बल लेटे रहें।
  • अब अपने एक पैर को घुटनों से मोड़ते हुए एड़ी को नितंबों की तरफ लेकर जाएं।
  • आसानी से जहां तक घुटने मुद सकें वही तक लेकर जाएं।
  • इस स्थिति में 10 सेकंड रहने के बाद वापस पैरों को बेड पर फैला लें।
  • अब यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ करें।
  • 5 से 10 मिनट तक इसका नियमित रूप से अभ्यास करें।

5. सिटिंग सपोर्टेड नी बेंड्स (Sitting Supported Knee Bends)

आप बेड या कुर्सी पर बैठकर आसानी से इस एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। पैरों की सूजन, सर्जरी के बाद घुटनों के सही मूवमेंट और दर्द आदि को ठीक करने के लिए सिटिंग सपोर्टेड नी बेंड्स का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए आप एक पैर को दूसरे पैर से सहारा देते हैं। सिटिंग सपोर्टेड नी बेंड्स का अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • बिस्तर या कुर्सी पर पैरों को नीचे लटकाकर बैठ जाएं।
  • इसके बाद अपने एक पैर को आगे रखकर दूसरे पैर के पंजे से उसको सहायता देते हुए ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • आसानी से जितनी ऊपर तक पैरों को ले जा सकते हैं उतना ले जाएं।
  • उसके बाद घुटनों को वापस धीरे-धीरे मोड़ते हुए पैर्नों नीचे की तरफ ले जाएं।
  • यही प्रकिया दूसरे पैर से भी दोहराएं।
  • लगभग 10 से 15 मिनट तक इसका अभ्यास करें।
exercises-after-knee-replacement-surgery
(image source - photostockeditor)

इन एक्सरसाइज के अलावा आप घुटने की सर्जरी या घुटना प्रत्यारोपण के बाद कई दूसरी एक्सरसाइज का भी अभ्यास कर सकते हैं। सर्जरी के बाद चिकित्सक मरीजों को रोजाना कुछ देर पैदल चलने की भी सलाह देते हैं। पैदल चलने के लिए आप वॉकर या किसी व्यक्ति की सहायता ले सकते हैं। एक्सरसाइज के दौरान आपको अपने घुटनों पर अधिक जोर नहीं देना चाहिए। किसी भी तरह की समस्या में चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें।

नोट: घुटने की सर्जरी के बाद आसानी से इन एक्सरसाइज का अभ्यास किया जाता है। लेकिन बिना एक्सपर्ट की देखरेख और बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से इन एक्सरसाइज का अभ्यास बिलकुल भी न करें।

(main image source - csog.org)

Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

फिट और हेल्दी रहने के लिए 20 से 30 साल की महिलाएं राेज करें ये 8 एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer