शरीर को फिट और हेल्दी बनाये रखने के लिए व्यायाम जरूर करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम और वर्कआउट करने से शरीर फिट और हेल्दी होता है और साथ ही शरीर की स्टैमिना भी बरकरार रहती है। आज के समय में लोग शरीर को फिट और हेल्दी रखने के साथ-साथ शरीर के पोश्चर पर भी ध्यान देते हैं। शरीर को टोन और फिट रखने के साथ एब्स बनाने के लिए आपने अक्सर लोगों को हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज करते हुए देखा होगा। आपको यह भी याद होगा कि बचपन में बच्चे अक्सर ऐसी ही एक्सरसाइज किसी चीज से झूलते हुए या लटककर करते हैं। क्या कभी आपने सोचा था कि जो एक्टिविटी बच्चे अक्सर करते रहते हैं उसका नियमित रूप से अभ्यास करने के कितने फायदे हैं? दरअसल हैंगिंग लेग रेज वर्कआउट एक प्रकार का व्यायाम है जिसका अभ्यास लोग बॉडी को टोन करने और एब्स बनाने के लिए करते हैं। आइये जानते हैं हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज के फायदे के बारे में और इसके अभ्यास के सही तरीके के बारे में।
हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज (Hanging Leg Raise Exercise)
हैंगिंग लेग रेज हिप फ्लेक्सर्स और पेट की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करने के लिए किया जाने वाला एक अभ्यास है जिसके तमाम फायदे हैं। इस व्यायाम को एक बार या किसी मजबूत चीज के सहारे लटककर किया जाता है। इस एक्सरसाइज का सही तरीके से नियमित अभ्यास करने से आपके पेट की मांसपेशियां मजबूत औत टोन होती हैं और साथ ही हिप्स और पैरों की मांसपेशियों को भी फायदा मिलता है। इस एक्सरसाइज में बार या किसी मजबूत चीज के सहारे हवा में लटकते अपने शरीर के आधे हिस्से को ऊपर उठाया जाता है। घुटनों को ऊपर उठाते हुए एब्स की मसल्स पर दबाव दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें : पेट नहीं होता है साफ और बनी रहती है कब्ज? इन 5 एक्सरसाइज से दूर होंगी पेट की सभी परेशानियां
टॉप स्टोरीज़
हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज के वेरिएशन्स (Hanging Leg Raise Exercise Variations)
हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज के कई वेरिएशन्स होते हैं। शुरुआत में इसके अभ्यास में कुछ सामान्य स्टेप्स को फॉलो किया जाता है और उसके बाद जब धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ता है तो इसके अलग-अलग वेरिएशन्स पर ध्यान दिया जाता है। हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज के वेरिएशन्स इस प्रकार से हैं।
- हैंगिंग स्ट्रेट लेग लिफ्ट (Hanging Straight leg lift)
- हैंगिंग पुल-अप लेग लिफ्ट (Hanging Pull-up leg lifts)
- हैंगिंग नी लेग रेज विथ ट्विस्ट (Hanging Knee Raise with a Twist)

हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज करने का तरीका (How To Do Hanging Leg Raise Exercise)
शुरुआत में हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए आप किसी बार या मजबूत चीज के सहारे लटक जाते हैं और उसके सहारे से अलग - अलग मूवमेंट के हिसाब से इसका अभ्यास करते हैं। शुरुआत में इसका अभ्यास करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। गलत तरीके से इसका अभ्यास करने से आपके पेट की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ सकता है। हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।
इसे भी पढ़ें : स्ट्रेचिंग करने के दौरान फॉलो करें ये रुल्स, मिलेगा सेहत को दोगुना फायदा
- किसी बार या ओवरहैंड के सहारे लटक जाएं।
- अब अपने हाथों को कंधे की चौड़ाई के हिसाब से समान दूरी पर रखें।
- अब अपने शरीर को स्थिर रखते हुए धीरे-धीरे पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं।
- पैरों को ऊपर उठाते हुए कमर से नीचे के भाग को 90 डिग्री तक लेकर जाएं।
- इस स्थिति में अपने पेट की मांसपेशियों पर जोर डालें।
- धीरे-धीरे पैरों को नीचे ले जाएं और फिर इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
- इस दौरान अपने धड़ और कूल्हों को स्थिर रखें और किसी भी अंग पर अधिक दबाव मत दें।
- शुरुआत में इसी तरह से करते हुए आप इसके अलग-अलग वेरिएशन्स ट्राई कर सकते हैं।
हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज करने के फायदे (Hanging Leg Raise Exercise Benefits)
- हैंगिंग लेग रेज का नियमित रूप से अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- शरीर के पोश्चर को ठीक करने में मदद मिलती है।
- इसका अभ्यास करने से आपकी मांसपेशियां टोन होती हैं।
- एब्स बनाने और एब्स को टोन करने के लिए इसका अभ्यास फायदेमंद होता है।
- कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए इसका अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।

हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज का अभ्यास सभी लोग बचपन में करते हैं लेकिन उस समय इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है। लेकिन इसका अभ्यास करने से पहले इसे करने का तरीका और सावधानियों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप शुरुआत में हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज का अभ्यास करने वाले हैं तो एक्सपर्ट की देखरेख में ही इसका अभ्यास करें।
Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi