Doctor Verified

मलेरिया क्यों होता है और कैसे फैलता है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण

Malaria Causes In Hindi: हर साल लाखों को लोग मलेरिया की चपेट में आते हैं और हजारों की मौत होती है। लेकिन ये बीमारी आखिर होती क्यों है? डॉक्टर से जानें
  • SHARE
  • FOLLOW
मलेरिया क्यों होता है और कैसे फैलता है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण

Malaria Causes In Hindi: मलेरिया एक बहुत ही गंभीर संक्रामक बीमारी है। दुनियाभर में हर साल लाखों लोग इसकी चपेट में आते हैं। इसके कारण कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। मलेरिया होने पर व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, थकान, ठंड लगना और मतली आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह बच्चों से लेकर बड़े, पुरुष हों या महिलाएं, सभी को समान रूप से प्रभावित करता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है, कि आखिर मलेरिया आखिर होता क्यों है? यह लोगों में कैसे फैलता है?

ओनलीमायहेल्थ (OnlymyHealth) की स्पेशल सीरीज 'बीमारी को समझें' में हम डॉक्टर से बातचीत करके आपको आसान भाषा में किसी बीमारी और उसके कारणों को समझाते हैं। मलेरिया क्यों होता है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल के डॉ. प्रोफे. वी.पी.एस पुनिया (Professor & Head, Dept. of General Medicine) से बात की। इस लेख मे समझें कैसे फैलती है मलेरिया की बीमरी।

Malaria Causes In Hindi

मलेरिया क्यों होता है और कैसे फैलता है?- What Causes Malaria In Hindi

डॉ. पुनिया के अनुसार, मलेरिया मच्छर के काटने से होता है। लेकिन यह सभी मच्छरों के काटने से नहीं होता है, बल्कि यह संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छरों के काटने से होता है। मलेरिया की 5 प्लाज्मोडियम परजीवी प्रजातियां होती हैं, जिनमें प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम सबसे खतरनाक प्रजाति है।

जब कोई संक्रमित मच्छर आपको काटता है तो इससे परजीवी आपके ब्लड स्ट्रीम में प्रवेश कर जाते हैं और आपकी इम्यूनिटी को प्रभावित करता है। ब्लड स्ट्रीम से जब परजीवी आपके लिवर में पहुंचते हैं, तो यह विकसित हो जाते हैं। यह कुछ लोगों को इतने गंभीर रूप से प्रभावित करता है, कि उनकी मृत्यु तक हो जाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो हर साल लगभग 290 मिलीयन से अधिक लोग दुनिया भर में मलेरिया से संक्रमित होते हैं और करीब 400000 से अधिक लोगों की इसके कारण मृत्यु हो जाती है। इसलिए गर्मियों के मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढें: मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां और उनके लक्षण जाने

मलेरिया का इलाज कैसे किया जाता है- Malaria Treatment In Hindi

अगर कोई व्यक्ति लगातार बुखार, बहुत ठंड लगना, मतली और पेट में दर्द आदि जैसे लक्षण नोटिस करता है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर कुछ ब्लड टेस्ट के बाद आपकी स्थिति का निदान करते हैं। मलेरिया की पुष्टि के बाद इलाज के लिए आमतौर पर एंटी-मलेरिया दवाएं दी जाती हैं। ये दवाएं ब्लड स्ट्रीम में मौजूद परजीवी को नष्ट और साफ करने में मदद करती हैं। इसके अलावा स्वस्थ और हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढें: क्या एक बार मलेरिया होने के बाद दोबारा नहीं हो सकता? जानें डॉक्टर की राय

मलेरिया से बचाव के उपाय- Tips To Prevent Malaria In Hindi

  • शाम के समय घर से बाहर अधिक समय न बिताएं
  • ज्यादा गंदगी वाली जगहों पर ज्यादा देर न ठहरें
  • पूरी बाजू के कपड़े पहनें
  • घर के खिड़की और दरवाजे बंद रखें
  • घर में मॉस्किटो का प्रयोग करें
  • पानी अधिक पिएं और हाइड्रेट रहें
  • मच्छर दानी का प्रयोग करें
  • फल-सब्जियों का सेवन अधिक करें

All Image Source: Freepik

(Dr. (Prof.) V.P.S. PUNIA- Professor & Head, Dept. of General Medicine, Sharda Hospital)

Read Next

साइलेंट किडनी स्टोन की वजह से डैमेज हो सकती है आपकी किडनी, जानें इसके लक्षण और बचाव

Disclaimer