मॉनसून में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान बाहर का जंक फूड और तला भूना खाने से आपको पेट संबंधी रोग होने की संभावना अधिक होती है। दूषित पानी व खाने के कारण लोगों को बुखार, उल्टी और दस्त होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, बासी खाना भी इंफेक्शन की एक बड़ी वजह बन सकता है। मॉनसून के समय दूषित पानी और आहार के कारण हैजा की समस्या होना एक आम बात है। हैजा में व्यक्ति को दस्त होते हैं। अगर, इस स्थिति का समय रहते इलाज न किया गया, तो मरीज को डिहाइड्रेशन के कारण अन्य गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज इस लेख में नवी मुंबई के मेडिकवर अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ. निखिल वर्गे से जानते है कि हैजा की समस्या क्यों होती है। इस समस्या में मरीज को क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इसका बचाव कैसे किया जा सकता है।
हैजा की समस्या क्यों होती है? What Causes Of Cholera In Hindi
डॉ. निखिल वर्गे के अनुसार हैजा की समस्या तब होती है जब कोई व्यक्ति गलती से विब्रियो कॉलेरी (वी. कॉलेरी) बैक्टीरिया से दूषित खाने या पानी का सेवन कर लेता है। डॉक्टर के मुताबिक विब्रियो कॉलेरी आपके आहार या जल के द्वारा पेट में जाकर छोटी आंतों में तरल का स्राव करता है। जिससे मरीज को गंभीर रुप से दस्त और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। यह समस्या कई बार इतनी गंभीर हो जाती है, जिसकी वजह यह मरीज की मृत्यु की वजह बनती है। यह एक संक्रामक रोग है, जिसकी वजह से यह समस्या एक व्यक्ति से दूसरे को हो सकती है। विब्रियो कॉलेरी बैक्टीरिया से संक्रमित व्यक्ति के मल के दूषित होने से यह समस्या फैलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित जल पीने की वजह से हैजा हो सकता है।
हैजा के लक्षण क्या हैं? Symptoms Of Cholera in Hindi
हैजा के बैक्टीरिया से संक्रमित होने के बाद करीब दस प्रतिशत लोगों को 12 घंटे से पांच दिनों के अंदर गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं। आगे आपको हैजा से होने वाले कुछ मुख्य लक्षणों को बताया गया है।
- दस्त होना,
- मांसपेशियो में ऐंठन होना,
- पेशाब कम आना,
- प्यास अधिक लगाना,
- उल्टी होना,
- कमजोरी व थकान होना,
- बेचैनी और चिड़चिड़ापन, आदि।
इसे भी पढ़ें : दस्त और पेचिश का कारगर देसी इलाज है चायपत्ती
हैजा से कैसे बचाव करें? Prevention Of Cholera In Hindi
- इस समस्या से बचने के लिए बाहर से आने के बाद हाथ-पैर अवश्य धोएं।
- खाने को अच्छी तरह से पकाएं।
- सब्जियों को काटने के बाद अच्छी तरह से धोने के बाद ही पकाएंं।
- पानी पीते रहें।
- जंक फूड और बाहर का तले-भूने खाने से दूरी बनाएं।
- शराब और धुम्रपान का सेवन न करें।
यदि किसी व्यक्ति में हैजा के लक्षण दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आप तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर इलाज से हैजा की गंभीर को कम किया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version