Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

फाइबर सप्लीमेंट लेने से हो सकती है ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें इसके नेचुरल सोर्स

फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन फाइबर सप्लीमेंट का सेवन आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे? 

फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। फाइबर हमारे शरीर में खाने को आसानी से पचाने, कब्ज की समस्या को दूर करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद होता है। शरीर में फाइबर की कमी के कारण कब्ज, पाचन से जुड़ी समस्याएं, बवासीर आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, कई लोग जिनके शरीर में फाइबर की कमी होती है और बार-बार कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्या होती है, वे अक्सर अपनी डाइट में फाइबर सप्लीमेंट शामिल कर लेते हैं। आमतौर पर फाइबर सप्लीमेंट का सेवन सुरक्षित माना जाता है, लेकिन बिना जानकारी और गलत तरीके से इसका सेवन करने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि फाइबर सप्लीमेंट के क्या नुकसान हैं?

फाइबर सप्लीमेंट्स के साइड इफेक्ट्स - Side Effects Of Fiber Supplements in Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, फाइबर सप्लीमेंट्स का ज्यादा मात्रा में सेवन या गलत तरीके से खाने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिसके कारण आपको ये स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं-

1. गैस और पेट फूलना

फाइबर सप्लीमेंट, आंतों में पानी सोखकर एक जेल जैसी संरचना बनाता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। कुछ लोगों में यह प्रक्रिया ज्यादा गैस बनने का कारण बन सकती है। सप्लीमेंट ज्यादा मात्रा में लेने से शरीर को बदलाव करने के लिए समय नहीं मिलता है और इससे पेट में भारीपन, गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे अपनी डाइट में बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें: क्या फाइबर के साथ प्रोटीन लेना जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट से

2. पेट में ऐंठन

कभी-कभी बहुत ज्यादा फाइबर लेने से पेट में ऐंठन या मरोड़ जैसी समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फाइबर आंतों की गतिशीलता को बढ़ाता है और अगर आंतें सेंसिटिविटी हों या पहले से सूजन की समस्या हो तो समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, जरूरी है कि सप्लीमेंट हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ लेना चाहिए, क्योंकि पानी कम होने पर फाइबर आंतों में सख्त होकर कब्ज की समस्या बन सकता है।

3. कब्ज की समस्या

फाइबर सप्लीमेंट का सेवन आमतौर पर कब्ज की समस्या को कम करता है, लेकिन गलत तरीके या ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। खासकर कम पानी के साथ इसे लेने पर या बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से मल का पानी सुख जाता है और यह कब्ज का कारण बनता है।

4. दवाओं के अवशोषण पर असर

फाइबर सप्लीमेंट शरीर में कुछ दवाओं के अवशोषण को धीमा या कम कर सकता है। खासकर थायराइड और ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली दवाओं के साथ फाइबर सप्लीमेंट लेने से इन दवाओं का असर कम हो सकता है। इसलिए, अगर आप किसी भी तरह की दवा ले रहे हैं और फाइबर सप्लीमेंट लेने के बारे में सोच रहे है तो पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें।

fiber-supplement-ke-nuksan-inside

5. पेट में भारीपन

फाइबर सप्लीमेंट का ज्यादा या गलत तरीके से सेवन आपके पेट में फूलकर तृप्ति की भावना को बढ़ाता है। हालांकि, कुछ लोगों में यह भारीपन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि भूख लगना बंद हो जाती है या उल्टी जैसी समस्या महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: इन कारणों से खाएं कब्ज में दलिया, मल त्याग में आसानी के साथ आंतों की होगी सफाई

फाइबर सप्लीमेंट लेने का सही तरीका - Right way to take fiber supplements in Hindi

फाइबर सप्लीमेंट के कारण होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए इसे सही तरीके से लेना जरूरी है। इसके लिए आप-

  • सप्लीमेंट की मात्रा धीरे-धीरे कम मात्रा में बढ़ाएं।
  • फाइबर सप्लीमेंट लेने के साथ भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • दवाइयां लेने के 2 घंटे के अंतराल पर फाइबर सप्लीमेंट का सेवन करें।
  • सप्लीमेंट लेने के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों पर नजर बनाए रखें।

फाइबर के नेचुरल सोर्स - Natural source of fiber in hindi

शरीर में फाइबर की कमी होने पर आप इन नेचुरल सोर्स की मदद से इसकी कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है-

  • फल: सेब, स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो, केला
  • सब्जियां: शकरकंद, ब्रोकोली, गाजर, चुकंदर
  • साबुत अनाज: जौ, ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ
  • फलियां: सेम, राजमा, मटर, दाल
  • ड्राई फ्रूट्स और सीड्स: बादाम, चिया सीड्स आदि

निष्कर्ष

फाइबर सप्लीमेंट का गलत तरीके से सेवन या ज्यादा मात्रा में लेने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिससे राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से इसका सेवन करें।
Image Credit: Freepik 

Read Next

ल‍िवर-हार्ट-क‍िडनी के ल‍िए चमत्कारी है आंवला, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 04, 2025 19:31 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 04, 2025 19:31 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content