Nose Allergy: नाक में एलर्जी की शिकायत कई लोगों को होती है। आधुनिक समय में खराब वातावरण और धूल-मिट्टी की वजह से लोगों को नाक की एलर्जी का सामना काफी ज्यादा करना पड़ रहा है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव, पार्टिकल्स से एलर्जी के कारण भी नाक की एलर्जी होती है। नाक की एलर्जी होने पर नाक बहना, खांसी होना, छींक आना जैसे लक्षण देखे जाते हैं। आज हम इस लेख में नाक की एलर्जी क्यों होती है के बारे में विस्तार से जानेंगे।
नाक की एलर्जी क्यों होती है?
अधिकतर मामलों में नाक की एलर्जी धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से होती है। इसके अलावा नाक की एलर्जी होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
टॉप स्टोरीज़
- साफ-सफाई करते वक्त धूल का अधिक सामना करने वालों को नाक की एलर्जी हो सकती है।
- पेड़-पौधे और घास के कणों की वजह से आपको नाक की एलर्जी हो सकती है।
- खास खुशबू और दुर्गंध के कारण भी कुछ लोगों को नाक की एलर्जी बढ़ती है।
- शरीर में हिस्टामाइन लेवल का स्तर बढ़ने से नाक की एलर्जी हो सकती है।
- मिट्टी, धूल और प्रदूषण के संपर्क में आने के कारण भी नाक की एलर्जी हो सकती है।
- नाक की एलर्जी का कारण मौसम में परिवर्तन भी हो सकता है।
नाक की एलर्जी के लक्षण क्या हैं?
नाक की एलर्जी होने पर आपको नाक के आसपास काफी संवेदनशीलता महसूस होती है। इसके अलावा नाक की एलर्जी के कई अन्य लक्षण हो सकते हैं, जैसे-
- नाक के आसपास खुजली होना
- काफी ज्यादा खांसी होना
- नाक बहना
- छींक आना
- डार्क सर्कल होना
- सिरदर्द की परेशानी होना
- काफी ज्यादा थकान बने रहना।
- आंखों से पानी बहना
- गले में दर्द रहना इत्यादि
नाक की एलर्जी का इलाज
नाक की एलर्जी होने पर इसका इलाज कराना बहुत ही जरूरी होता है। ताकि मरीज को गंभीर परिस्थितियों से रोका जा सके।
- नाक की एलर्जी होने पर मरीजों को एंटी-हिस्टामाइन की दवाईयां दी जाती हैं।
- नाक की एलर्जी होने पर डॉक्टर मरीजों को डिकंजेस्टेन्ट लेने की सलाह दे सकते हैं।
- नाक की एलर्जी से ग्रसित मरीजों को डॉक्टर आई ड्रॉप व नेजल स्प्रे लेने के लिए कह सकते हैं।
- इम्यूनो थेरेपी से नाक की एलर्जी का इलाज किया जा सकता है।
नाक की एलर्जी होने के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों का इलाज करके नाक की एलर्जी की परेशानी कम की जा सकती है। साथ ही नाक की एलर्जी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। ताकि समय पर आपका इलाज किया जा सके।