जब भी स्वस्थ खान-पान की बात होती है तो अक्सर रोजाना के भोजन में रंग बिरंगे फलों और सब्जियों को प्रमुखता से शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि फलों और सब्जियों के रंगों में 24 तरह के कैरोटीनॉइड्स और प्रोविटामिंस पाए जाते हैं। बीटा कैरोटीन भी उन्ही में एक ऐसा तत्व है, जो हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। इसलिए सभी को अपने खान-पान में हर तरह के फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व न केवल हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, बल्कि ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी हमारे शरीर का बचाव करते है।
इसे भी पढ़ें : ये 5 मसाले आपको दिन भर रखेंगे एक्टिव
क्या है बीटा कैरोटीन के प्रमुख स्रोत?
बीटा कैरोटीन विटामिन ए का प्रोविटामिन यानी उसका शुरूआती रूप है। इसे केवल फलों और सब्जियों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। पीले और नारंगी रंग के फलों और सब्जियों जैसे गाजर, सीताफल, संतरा, खरबूजा, पके आम और पपीते में भी भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसका कोई और विकल्प नहीं है। इसलिए बच्चों में शुरुआत से ही हर तरह के फल और हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने की आदत विकसित करनी चाहिए।
वैसे तो शाकाहारी लोगों की फूड हैबिंट में ये चीजें सहजता से शामिल होती है, लेकिन नॉनवेज खाने वाले कुछ लोग इस मामले में थोड़े लापरवाह हो जाते हैं। लेकिन यह लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसलिए नॉन वेजिटेरियन लोगों को भी अपने आहार में रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों को शामिल करनी चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्वों का पूरा फायदा उठाने के लिए गाजर, चुकंदर, लाल मूली और शलजम जैसी सब्जियों को सलाद के रूप में सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : 9 उपाय फिट रहने के
कैसे होता है मददगार
बीटा कैरोटीन में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। यह हमारे शरीर की फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है, जो त्वचा के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होता है। आंखों की सेहत के लिए भी इसका सेवन बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से बच्चों में रतौंधी की समस्या हो सकती है। बीटा कैरोटीन युक्त फलों और सब्जियों का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और दिल को भी कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
विटामिन सी और ई के साथ मिलकर बीटा कैरोटीन कैंसर की रोकथाम में मददगार साबित होता है। विटामिन ए के प्रोविटामिन होने की वजह से सनबर्न, सिरोसिस और विटलिगो जैसी समस्याओं से भी त्वचा को बचाए रखता है। आमतौर पर स्वस्थ खानपान से शरीर को पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन मिल जाता है। वैसे तो यह सप्लीमेंट के रूप में भी उपलब्ध होता है लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Shutterstock.com
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version