True Story

डिलीवरी के बाद 104 kgs पहुंच गया था दीपिका का वजन, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से घटाया 37 किलो

Weight Loss Real Story: दीपिका महेश्वरी ने हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करके अपना लगभग 37 किलो वजन कम किया। जानें, वेट लॉस जर्नी
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद 104 kgs पहुंच गया था दीपिका का वजन, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से घटाया 37 किलो


Real Story of Weight Loss: आजकल अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। वैसे तो मोटापा कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन मोटापे की वजह से लोगों को कई तरह की सामान्य से लेकर गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोटापा, डायबिटीज, कैंसर, हृदय और लिवर रोगों का कारण बन सकता है। खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव, मोटापे के मुख्य कारण माने जाते हैं। इसके अलावा, महिलाओं को प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद भी मोटापे से परेशान होना पड़ता है। कुछ महिलाएं डिलीवरी के बाद अपना वेट मेंटेन कर लेती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को डिलीवरी के लंबे समय बाद तक वजन घटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा ही इंदौर में रहने वाली 33 वर्षीय दीपिका महेश्वरी के साथ भी हुआ, जिन्हें अपनी पहली और दूसरी डिलीवरी के बाद मोटापे का सामना करना पड़ा था। लेकिन हेल्दी डाइट, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज की मदद से दीपिका ने कुछ ही महीनों में लगभग 37 किलो वजन कम कर लिया। आज दीपिका 67 किलो की है, वह काफी फिट और हेल्दी नजर आती हैं। ओन्लीमायहेल्थ की Fat to Fit के सीरिज में आज हम आपको दीपिका महेश्वरी की वेट लॉस जर्नी के बारे में बताने जा रहे हैं, उन्हीं की जुबानी- 

खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती थीं दीपिका

आपको बता दें कि दीपिका बैंक में वर्किंग हैं। वह 10 से 8 बजे वाली शिफ्ट में जॉब करती हैं। साथ ही, घर और बच्चों की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। ऐसे में उनका शेड्यूल काफी हैक्टिक रहता है। इसकी वजह से उनका वजन हमेशा बढ़ता-घटता रहता है। जब से दीपिका से हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना शुरू किया है, तब से उनका वेट मेंटेन है और वह काफी फिट रहने लगी हैं। लेकिन एक समय ऐसा था, जब वह खुद की सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाती थीं और उसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा था। खासकर, डिलीवरी के बाद दीपिका का वजन तेजी से बढ़ा और उन्हें कई दिक्कतें महसूस होने लगी। साथ ही, उनकी मां को कैंसर और पिता को डायबिटीज भी था। इससे वह ज्यादा परेशान और तनाव में रहती थीं। यह भी उनके वजन बढ़ने का एक कारण था। 

weight gain three times

डिलीवरी के बाद तेजी से बढ़ने लगा था वजन

दीपिका बताती हैं, "8 साल पहले जब मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई, तो मेरा वजन तेजी से बढ़ने लगा। फिर बेटी को जन्म देने के बाद मेरा वजन लगभग 20 किलो बढ़ गया। उस समय मैं 94 किलो तक पहुंच गई थी। जब मेरी बेटी 3 साल की हुई, तो मैंने वजन कम करने का सोचा और थोड़ा-सा वेट लॉस भी किया। लेकिन इसी दौरान मेरी मां का निधन हो गया और मैं तनाव में आ गई। फिर से मेरा वजन बढ़ने लगा। इसके बाद, 2021 में दूसरी प्रेग्नेंसी में मुझे गर्भकालीन डायबिटीज भी हो गया था। इसके साथ ही, हाइपोथायरायडिज्म और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत भी हो गई थी। ऐसे में दूसरी डिलीवरी के बाद मेरा वजन 104 किलो तक पहुंच गया था। मोटापे की वजह से मेरे लिए अपने बच्चे को गोद में उठाकर घूमना भी मुश्किल हो गया था। फिर जब डिलीवरी के बाद मेरी दिक्कतें बढ़ने लगी, तो मैंने वजन कम करने का ठान लिया।"

वह आगे बताती हैं, "एक रात मैं अपने मोटापे से इतनी परेशान हो गई थी कि मुझे नींद ही नहीं आ रही थी। फिर मैं लोगों के वेट लॉस से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने लगी। अपनी फिटनेस जर्नी के दौरान मैं फेसबुक पर फिटर ग्रुप से जुड़ी और यहां से मुझे कोच (मनवीत कोहली) मिले, जिन्होंने मुझे पूरा वेट लॉस डाइट और एक्सरसाइज के बारे में बताया। फिर इसी डाइट और एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करके मैंने अपना वजन घटाया।"

इसे भी पढ़ें- बिना जिम जाए अनुज सेठी ने 3 महीने में घटाया 30 किलो वजन, जानें क्या था उनका डेली रूटीन और कैसे हुआ ये संभव

diet for weight loss

वजन घटाने के लिए क्या किया?

  • वजन घटाने के लिए मैं अपनी डाइट में बदलाव किया।
  • शुगर और चावल का सेवन बंद कर दिया।
  • रोजाना वर्कआउट करती थी।
  • खाना खाने के बाद वॉक जरूर करती थी।
  • फास्ट फूड और जंक फूड से परहेज किया।
  • डाइट में फाइबर इनटेक बढ़ाया।
  • डंबल उठाकर एक्सरसाइज करती थी।
  • स्क्वाट्स एक्सरसाइज करती थी।
  • चाय और कॉफी का सेवन बंद किया।
 
weight loss transformation

वेट लॉस के बाद शरीर में क्या बदलाव नजर आए?

  • नींद अच्छी आने लगी है।
  • हाई बीपी और शुगर कंट्रोल में है।
  • थायराइड भी कंट्रोल में रहता है।
  • शरीर में ऊर्जा और एनर्जी बढ़ी है।
  • वर्कआउट में मन लगने लगा है।
  • सीढ़ियां चढ़ने में मुश्किल नहीं होती है।
  • मानसिक रूप से भी फिट महसूस होता है।
  • सहनशक्ति में सुधार हुआ है।

अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट प्लान और लाइफस्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। उम्मीद करते हैं फैट टू फिट सीरीज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। वेट लॉस से जुड़े इसी तरह के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट https://www.onlymyhealth.com के साथ। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें।

Read Next

इन 5 तरीकों से कम करें कैलोरी इनटेक, वेट लॉस में मिलेगी मदद

Disclaimer