लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के व्यायाम

ये लेख उन लड़कियों के लिए जो बहुत दुबलीपतली हैं और कुछ वजन और सौंदर्य़ पाने की चाह रखती हैं। इन व्यायाम से बढ़ा सकती है अपना वजन
  • SHARE
  • FOLLOW
लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के व्यायाम

लड़कियों में वजन घटाने और हर समय पतले रहने के बारे में जोरदार माँग को देखते हुए, लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के व्यायाम थोडी सी आश्चर्य की बात लगती हैं। खैर, यह उन लड़कियों के लिए जो बहुत दुबलीपतली हैं और कुछ वजन और सौंदर्य़ पाने की चाह रखती हैं। यहाँ लड़कियों के लिए कुछ वजन बढ़ाने के व्यायाम दिये हैं:

इसे भी पढ़ें : जिम जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी बात

अपनायें ये व्यायाम

नियमित रूप से स्क्वाट (उठक-बैठक) करें। आप एक दिन में कम से कम दो बार स्क्वाट के 20 सेट पूरा करना सुनिश्चित करें। हर स्क्वाट के बाद, एक लयबद्ध गति से सांस ले और बाहर छोडें। आपकी ऊर्जा के निर्माण के साथ साथ आपके पेट और पैर की हर मांसपेशी में खिंचाव होगा। अगली सबसे अच्छी व्यायाम तकनीक रोल डाऊन का अभ्यास हैं। अपने पैरो को एक दूसरे के साथ समानांतर रखकर सीधे खड़े हो जाओ। आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए, और आपके कूल्हे खींचे हुए होने चाहिए। अब अपने घुटनों को झुकाए बिना अपने सिर के वजन के साथ निचे झुकें और अपने पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें।

अपने घुटनों को झुकाए और अपने हाथों को ढ़िला छोडे और फिर अपने हाथ जमीन पर रखकर अपने कूल्हों को ऊपर की ओर खिंचाव देकर उठाएं। धीरे-धीरे सामान्‍य स्थिति में आयें। अपने सीने को बाहर निकालने के साथ अपनी पीठ के साथ एक उच्च चाप का आकार बनाइए। आपको अपने पेट पर खिंचाव महसूस होना चाहिए। वापस मूल स्थिति में आएं। इसे 10 से 12 बार दोहरायें। यह व्यायाम वार्मअप के लिए सबसे अच्छी तकनीक है, जिससे आपकी मांसपेशियों को खिंचाव मिलता है साथ ही आपको घर पर वजन बढ़ाने में मदद मिलती हैं।

लें वजन बढ़ाने वाले आहार

वज़न बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका हर दिन सही खानपान है। कुछ भी खाने से बेहतर है सही खानपान। अच्छे वसा युक्त भोजन का सेवन करें। सिर्फ पेट भरने के लिए ना खाएं।महिलाओं का शारीरिक आकार पुरूषों से काफी अलग होता है, अतः उनका खानपान भी अलग होगा। महिलाओं को कैलोरी युक्त भोजन जैसे पनीर, आलू के चिप्स, पिज़्ज़ा, तेल युक्त भोजन आदि करना चाहिए जिससे वे मोटी हो सकें। बार बार थोड़ा थोड़ा खाने से भी वज़न बढ़ता है। अगर आप एक बार में नाश्ता कर रहे हैं, तो इस पद्दति को बदलकर नाश्ते को दो भागों में विभक्त करें।

 

इसी तरह हर भोजन को छोटे भागों में बांटें। इस तरह दिन में ६ बार खाने की आदत डालें।उच्च कैलोरी युक्त भोजन करें।डेरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर तथा मछली एवं अंडे में कैलोरी की काफी ज़्यादा मात्रा होती है। आलू जैसे स्टार्च युक्त व्यंजन खाएं जो कि वज़न बढ़ाने में सहायक होते हैं। बीन्स और पालक जैसी सब्ज़ियाँ खाएं। ध्यान रखें कि अतिरिक्त कैलोरी ग्रहण न करें, क्योंकि इससे मोटापे का ख़तरा बढ़ जाता है। चॉकलेट और मिठाइयों को खानपान में शामिल करें।


लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के व्यायाम शुरु करने से पहले एक पोषण विशेषज्ञ या प्रमाणित आहार विशेषज्ञ से परामर्श लेना हमेशा बेहतर रहता हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप विभिन्न योग तकनीकों की कोशिश भी कर सकते हैं।

 

Image Source-Getty

Read More Article On- Wajan prabandhan in hindi

Read Next

लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के व्यायाम

Disclaimer