Weekly Rashifal in Hindi: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं। हो सकता है कि मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीते। लेकिन मिथुन राशि वालों के साथ ऐसा न हो। राशिफल आपको आपकी सेहत के प्रति पहले से ही सचेत कर सकता है। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
इस सप्ताह आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतरीन रह सकता है। लेकिन गाड़ी चलाते समय आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि तेज गति से ड्राइव करना जोखिमभरा हो सकता है। इस सप्ताह गर्भवती महिलाएं जोखिम भरे कामों को करने से परहेज करें। वहीं, जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उन्हें धूल-मिट्टी वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि के जिन लोगों को अस्थमा या सांस की समस्या है, वे बाहर शारीरिक गतिविधियां या व्यायाम करने से बचें। इस सप्ताह से आपको धूम्रपान तुरंत छोड़ देने पर विचार करना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रोटीन और विटामिन युक्त नाश्ता आहार करना चाहिए।
मिथुन
स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको संतुलित आहार लेने के साथ ही नियमित व्यायाम का पालन करना चाहिए। कुछ मिथुन जातकों को इस सप्ताह सांस लेने से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा तनाव लेने से आपकी उच्च रक्तचाप, चिंता और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को हल्की-फुल्की बीमारियां और एलर्जी प्रभावित कर सकती हैं। बुजुर्गों को घुटनों में दर्द और नींद से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको मानसिक शांति बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
सिंह
स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस सप्ताह आपको फल, मेवे और सब्जियां को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। जंक फूड्स खाने से आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है औऱ महिलाओं को सिरदर्द या स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
हार्ट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।बुजुर्ग लोगों को बेचैनी और जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है।
तुला
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ऐसे में आपको हल्की-फुल्की एलर्जी और संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। इस सप्ताह कम फैट और तेल वाले आहार खाएं साथ ही डाइट में फल, मेवे और सब्जियां को बढ़ाएं। बुजुर्गों को नींद नहीं आने पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएं।
वृश्चिक
इस सप्ताह छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान नहीं करेंगी। इस सप्ताह आपको बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को खेलते समय चोट लग सकती है, या छाती में दर्द हो सकता है। बच्चों को जंक फूड्स खिलाने से बचें और ताजे फल-सब्जियों का सेवन कराएं।
धनु
इस सप्ताह आपको कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आंखों से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें साथ ही साथ आपको पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए ऐसे में सेहत का खासतौर पर ध्यान रखें।
मकर
यह सप्ताह धूम्रपान छोड़ने के लिए अच्छा हो सकता है। सुबह हल्का योग या मेडिटेशन करें। इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा साथ ही शाम के समय आराम करें। बुजुर्ग लोगों को हृदय संबंधी समस्याओं के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ सकती है।
कुंभ
इस सप्ताह कुंभ राशि के लोगों को किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि, बच्चों और महिलाओं पर ज्यादा ध्यान दें। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वहीं, बच्चों को गले का संक्रमण, खांसी और छींक आने जैसी समस्या हो सकती है।
मीन
इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को मासिक धर्म या मूत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है। काम के तनाव को खुद से दूर रखें और परिवार के साथ समय बिताएं।