Expert

Weekly Health Rashifal: 12 से 18 मई 2025 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Saptahik Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं 12 से 18 मई 2025 तक के साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Weekly Health Rashifal: 12 से 18 मई 2025 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा


Saptahik Swasthya Rashifal: स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आप लोगों को अपने शरीर पर होने वाली सभी प्रतिक्रियाओं पर ध्यान देना काफी जरूरी है। अगर आप किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से जूझने के बाद ठीक हो चुके हैं तो भी अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतना काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। राशिफल आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकता है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। सभफी का राशिफल एक दूसरे से काफी अलग होता है। हो सकता है कि कुछ लोग आज स्वस्थ रहें वहीं, कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है।

अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या महसूस हो रही है तो ऐसे में अपने डॉक्टर से मिलना उचित होगा। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक आपके अपने हाथों में होता है। स्वस्थ रहने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप एक अच्छी और संतुलित दिनचर्या का पालन करें। स्वास्थ्य के अलग-अलग पहलुओं का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर सकें। स्वास्थ्य गड़बड़ होने पर आपको हमेशा चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि आपका आज का दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष

मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह ऊर्जा और प्रेरणा का संचार रहेगा। फिटनेस रूटीन को शुरू करने या नियमित बनाने के लिए यह यह सप्ताह आपके लिए उत्तम समय है। स्वस्थ रहने के लिए इस सप्ताह आपको हल्के व्यायाम, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के साथ ही साथ संतुलित आहार लेने पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसा करना आपके मूड और इम्युनिटी को बेहतर बनाएंगे। सप्ताह के आखिर में ज्यादा व्यस्त होने से थकावट आ सकती है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को सेहत में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे सकता है। खासकर अगर आप किसी पुरानी समस्या से जूझ रहे थे तो ऐसा हो सकता है। यह सप्ताह शरीर की सुनने और जीवनशैली में छोटे-छोटे सुधार करने का है। बाहर के खाने से परहेज करना आप लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। नियमित नींद और हल्की योग-क्रिया सप्ताहभर आपको संतुलन में रखेंगी।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानियां उभरकर सामने आ सकती हैं। खासकर आप लोगों को थकान या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप लोगों को दवा, आराम और पोषण से भरपूर भोजन के प्रति लापरवाही से बचें। आज लोगों को सप्ताह में आपको नई ऊर्जा मिलेगी, लेकिन तनाव और अधूरी नींद से सतर्क रहें। अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए माइंडफुलनेस और गहरी सांसें लेना मददगार साबित हो सकता है।

कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अपनी खराब दिनचर्या को सुधारने के लिए आदर्श समय है। ध्यान, सुबह की सैर और घर का बना भोजन आपको ऊर्जा और मानसिक शक्ति देगा। इस हफ्ते आपको पुराने अनहेल्दी पैटर्न को छोड़ने की प्रेरणा मिलने की भी उम्मीद है। मानसिक तनाव से उबरने और शांत वातावरण में समय बिताने की कोशिश करें। शरीर की प्रतिक्रिया सकारात्मक होगी यदि आप उसे आवश्यक देखभाल देंगे।

सिंह

सिंह राशि के लोगों की सेहत में सुधार की दिशा में यह सप्ताह प्रगतिशील रहने वाला है। नियमितता और संयम बरतना न केवल आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखेगा, बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ को भी लंबे समय तक अच्छा रख सकता है। मानसिक थकावट को गंभीरता से लें और हफ्ते के बीच में खुद को डिटॉक्स या ब्रेक दें। लंबी ड्राइव, प्राकृति में समय, और स्ट्रेचिंग आपको मानसिक रूप से तरोताज़ा करेंगे। व्यायाम और आराम में संतुलन बनाए रखें।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना काफी जरूरी रहेगा। इसके लिए आपको मानसिक तनाव को धीरे-धीरे कम करने की जरूरत है। लेकिन मानसिक स्फूर्ति को बनाए रखने के लिए आपको स्वयं प्रयास करना होगा। अपने काम के प्रेशर को इस हफ्ते स्वास्थ्य के रास्ते में बाधा न बनने दें। ध्यान, शरीर को खड़े होने के अवसर देना, और समय पर भोजन लेने की आदत को मजबूती दें। सप्ताह के अंत में नींद और पानी पीने की मात्रा पर विशेष ध्यान रखें।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह सेहत में सुधार की प्रक्रिया तेज हो सकती है, विशेष रूप से अगर आप हाल में बीमार थे। इस राशि के लोगों को हल्की एक्सरसाइज, जंक फूड से दूरी और पर्याप्त पानी पीना आपकी रिकवरी में मदद कर सकता है। अगर आप नई हेल्थ रूटीन शुरू करना चाहते हैं, तो यह हफ्ता शुभ है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अनुशासन पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अगर आपने हाल में हेल्थ रूटीन शुरूआत की है, तो उसे जारी रखें। डाइट और व्यायाम में ढील से बचें। साथ ही, मानसिक संतुलन के लिए ध्यान या डायरी लेखन जैसे उपायों को अपनाएं। आप लोगों को सप्ताह की शुरूआत में फिटनेस के प्रति नया उत्साह महसूस होगा।

धनु

धनु राशि के लोगों को सप्ताह के शुरुआत में शरीर को सक्रिय करने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। आप जिम या नया वर्कआउट शुरू कर सकते हैं। लेकिन अधिक प्रयास से थकावट हो सकती है, इसलिए रिकवरी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद आपके प्रदर्शन को बनाए रखेंगे। मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। आप लोगों को नियमित तौर पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर

मकर राशि के लोगों को आपकी मेहनत अब रंग ला रही है। इस सप्ताह आपकी फिटनेस में साफ सुधार दिखाई दे सकता है। परिवार के साथ स्वास्थ्य गतिविधियों को शामिल करने से अतिरिक्त प्रेरणा मिलेगी। अपने रूटीन में कठोरता और संतुलन बनाए रखना आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा। आपको पानी पीने की पर्याप्त मात्रा पर ध्यान देने के साथ ही समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए।

कुंभ

इस सप्ताह आप लोगों को अपनी सेहत को लेकर काफी सक्रिय रहना चाहिए। आपको स्वस्थ रहने के लिए हल्की एक्सरसाइज करना, स्क्रीन टाइम को कम करने की जरूरत है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन अधिक काम की वजह से थकावट हो सकती है। ऐसे में माइंडफुल ब्रेक और मेडिटेशन से स्थिरता लाना
बेहद जरूरी होता है।

मीन

मीन राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए शारीरिक रूप या फिटनेस को लेकर आत्म-जागरूकता को बढ़ाना चाहिए। नया वर्कआउट या डाइट प्लान शुरू करने का मन बनेगा। मीठा और प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखें। सप्ताह के अंत तक शरीर और मन दोनों में संतुलन पाने का अनुभव होगा। अगर आप जंक फूड की ओर रुख कर रहे हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

Read Next

11 मई 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer