आज का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के लिए हर पहलु पर ध्यान देना जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए खुद को ऊर्जावान बनाए रखना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आपकी ऊर्जा कम है तो यह कई बार कमजोर इम्यूनिटी का लक्षण हो सकता है। खासतौर पर अगर आपको इनके शारीरिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इसे जरा भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर नई शुरुआत का संकेत है। वर्कआउट या योग जैसी नियमित गतिविधियों में शामिल होने से आपके ऊर्जा स्तर और प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनी रह सकती है। सुबह की सैर या हल्का व्यायाम तनाव कम करने और आत्म-नियंत्रण पाने में मदद कर सकता है। थोड़े से डाइट में बदलाव से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। अब समय है स्वास्थ्य को अपनी दिनचर्या में प्राथमिकता देने का।
वृषभ
वृषभ राशि के लोग बीमारी से एक कदम आगे चल रहे हैं और आपकी सतर्कता का लाभ भी मिल रहा है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी हुई है और संतुलित आहार तथा पर्याप्त आराम का असर दिखाई दे रहा है। शरीर जो संकेत दे रहा है, उसे अनदेखा न करें छोटी समस्या को समय रहते पहचानना लाभकारी रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज लंबे समय से चल रही कोई शारीरिक परेशानी राहत देने लगी है। इस बदलाव के साथ आप हल्कापन और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज के दिन आप लोग हर्बल चाय पीने के साथ-साथ स्ट्रेचिंग को अपना सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कोई नया उपाय, सप्लीमेंट या व्यायाम करना आपके लिए कर अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप निरंतर दिनचर्या का पालन कर रहे हैं, तो आज सुधार स्पष्ट रूप से नजर आएगा। तनाव को दूर करने के लिए प्रकृति में समय बिताना या हल्की गतिविधियां करें।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा काम, अनियमित खानपान या नींद की कमी आपको थका सकती है। आज का दिन अपनी बॉडी को रीसेट करने के लिए अच्छा है। आपको पानी ज्यादा पीने के साथ ही 15 मिनट की सैर और ध्यान करना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज अपने आहार में कुछ वस्तुओं को सीमित करना सेहत में सुधार लाएगा। अगर आप व्यायाम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन हल्की गतिविधियों जैसे टहलना, तैराकी या योग के लिए अच्छा है। आज के दिन विश्राम पर भी ध्यान दें।
तुला
तुला राशि के जातकों के हाल ही में बीमार रहे लोगों के लिए आज स्वास्थ्य में स्पष्ट सुधार दिख रहा है। आप अपनी खोई हुई ऊर्जा फिर से पा सकते हैं। यह सुधार दवा, नई दिनचर्या या जीवनशैली में बदलाव का नतीजा हो सकता है। डाइट और नींद पर ध्यान देते रहें ताकि यह गति बनी रहे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज डाइट में बदलाव या नया मील प्लान अपनाना आपको तुरंत लाभ देगा। इससे आपका पाचन सुधरेगा और ऊर्जा में स्थिरता महसूस होगी। समय पर खाना और मसालेदार व प्रोसेस्ड फूड से परहेज करना आपके लिए जरूरी है। घर का बना साफ भोजन और हल्का व्यायाम आपके मेटाबॉलिज़्म को भी बेहतर बनाएगा।
धनु
धनु राशि के लोगों को स्ट्रीट फूड्स या तली-भुनी चीज़ों की ओर झुकाव आज नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करना से आपकी पाचन से जुड़ी समस्या का कारण बन सकता है। समय रहते सजग हो जाएं और हल्का, पौष्टिक आहार अपनाएं। डिटॉक्स करना या तैलीय खाद्य पदार्थों से ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा।
मकर
मकर राशि के जातकों को वार्मअप करने और कूल डाउन को न भूलें। अगर आप स्पोर्ट्स में नहीं हैं, तो भी हल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे तेज चाल में टहलना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी सशक्त महसूस करेंगे। अगर आप हेल्थ ट्रैक पर दोबारा लौटना चाहते हैं, तो आज का दिन प्रेरणा से भरा है। ताजा भोजन और पानी की भरपूर मात्रा आपको दिन भर सक्रिय रखेगी।
मीन
मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। भोजन छोड़ना या अधिक थकावट जैसी छोटी गलतियां भी स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। अगर कोई लक्षण बार-बार उभर रहा है, तो उसे अनदेखा न करें।