Expert

10 मई 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।          
  • SHARE
  • FOLLOW
10 मई 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: आजकल पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण स्थिति के बीच आपको खुद को पैनिक होने से बचाना है। लगातार हो रही प्रतिक्रियाएं और खबरों को देखने के बाद कुछ लोगों को स्ट्रेस हो सकता है, जिससे बचने के लिए आपको फर्जी सोर्स से सामने आई बातों पर बिलकुल ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर आप अस्थमा, डायबिटीज या हार्ट से जुड़ी बीमारी के मरीज हैं तो ऐसे में स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। खासतौर पर अगर आपको इनके शारीरिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इसे जरा भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।

मेष

मेष राशि के जातकों की ऊर्जा का स्तर आज के दिन ऊंचा है, लेकिन उसे बनाए रखने के लिए जागरूकता जरूरी है। अपनी हेल्थ रूटीन से थोड़ा भी भटकाव या रुकावट आना आपको असंतुलन की ओर ले जा सकता है। जरूरत से ज्यादा मेहनत या बहुत कम आराम करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज के दिन आस-पास का वातावरण सकारात्मक दिशा दे सकता है। आपको सेहतमंद लोगों के बीच रहना चाहिए। ऐसा करना आपको नई आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। अगर अब तक आप असंतुलित जीवनशैली से जूझ रहे थे, तो आज से बदलाव की शुरुआत करना फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति छोटी पहल जैसे जंक फूड को छोड़ना बड़ा असर लाएगी।

मिथुन

आज के दिन मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य एक सकारात्मक कदम उठा सकता है। नया वर्कआउट शुरू करना या खानपान में सुधार करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इससे आपकी मानसिक स्पष्टता और शारीरिक ऊर्जा बेहतर रहेगी, जिससे संतुलन बेहतर बना रहेगा। हल्की सैर या श्वास अभ्यास आपको ताजगी देंगे। प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर हल्का और पौष्टिक भोजन लें।

कर्क

अगर आप व्यायाम में निरंतरता बनाए हुए हैं तो आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपकी शारीरिक सक्रियता आपके मूड और काम को बढ़ाने में मदद करेगी। ऐसे में आपको केवल यह ध्यान रखना है कि तेज गति वाले व्यायाम के साथ पर्याप्त आराम करना भी आपके लिए काफी जरूरी है। अगर हाल में सुस्ती रही हो, तो आज से फिर से अपनी दैनिक दिनचर्या पर लौटें।

सिंह

आज के दिन आपकी सेहत स्थिर बनी रहेगी, जिससे आत्मविश्वास और जोश बढ़ेगा। कोई बड़ी बीमारी की आशंका नहीं है, लेकिन इससे लापरवाह न हों। अपनी दिनचर्या को जारी रखें और ओरवईटिंग करने के साथ ही देर रात जागने से बचें। अगर आप प्रकृति या फिर ध्यान करेंगे, तो आपकी ऊर्जा और संतुलन और बेहतर हो जाएगा।

कन्या

आज के दिन आपकी स्वास्थ्य के प्रति लगन का असर अब दिखने लगा है। लेकिन फिटनेस बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास और आत्म-नियंत्रण की जरूरत है। खाने-पीने में सतर्क रहें और तनाव में ज्यादा खाने या भोजन छोड़ने से बचें। शरीर की सुनें और समय पर बदलाव जरूर करें।

तुला

तुला राशि के लोगों की लापरवाहियों के बावजूद आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे, खासकर अगर आपने आदतों को नियंत्रण में रखा है। आज के दिन आपको नींद पूरी करने के साथ-साथ खूब पानी पीना है और दिन में हल्की सैर करनी है। काम के बोझ से राहत लेकर खुद को रिचार्ज करें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए। शारीरिक सक्रियता के साथ मानसिक स्पष्टता भी बढ़ेगी। बस ज्यादा अति करने से बचें। अगर आप हाल में अस्थिर रहे हैं, तो यह नया अध्याय शुरू करने का दिन है।

धनु

धनु राशि के लोग अगर व्यायाम या खानपान को टालते आ रहे थे, तो आज फिर से शुरुआत करने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य के प्रति छोटी पहल जैसे स्ट्रेचिंग या हल्की सैर आपको सकारात्मक दिशा देगी। मानसिक एकाग्रता से आपके स्वास्थ्य में सुधार देखा जाएगा।

मकर

मकर राशि वालों को आज खुद को धीमा रखने की जरूरत है। अगर आप ज्यादा तेज या हेवी वर्कआउट करते हैं तो इससे व्यस्त जीवनशैली से थके हुए नजर आ सकते हैं। शरीर में थकान या खिंचाव के संकेतों को अनदेखा न करें। स्थिरता बनाए रखना आज की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कुंभ

इस राशि के लोगों को आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ लापरवाह हो सकते हैं, लेकिन पूरी तरह सुस्त हो जाना सही नहीं होगा। हेवी वर्कआउट करने के बजाय हल्की गतिविधियां जैसे स्ट्रेचिंग या टहलना अपनाएं। आहार को लेकर भी सतर्क रहें और हेल्थ एक्सपर्ट की राय आज दिशा दे सकती है।

मीन

मीन राशि के लोगों को आज का दिन हल्का-फुल्का और आनंददायक रहेगा, लेकिन इसका असर आपकी सेहत पर न पड़े, इसका ध्यान रखें। खाने-पीने या आलस्य में बहने से बचें। मूड अच्छा रहेगा, लेकिन सेहतमंद बने रहने के लिए सक्रियता जरूरी है।

Read Next

9 मई 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version