9 मई 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?      
  • SHARE
  • FOLLOW
9 मई 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj Ka Swasthya Rashifal: स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल को मेनटेन करना बेहद जरूरी है। खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए साथ ही भोजन में फल, सब्जियों और नट्स को ज्यादा शामिल करना चाहिए। आपको नियमित तौर पर अपने स्वास्थ्य की जांच भी कराते रहना चाहिए। स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानने के लिए आप राशिफल भी पढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य गड़बड़ होने पर आपको हमेशा चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी छोटी बड़ी संकेतों को बताने के लिए आप हेल्थ राशिफल की मदद ले सकते हैं। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन लापरवाही आपको चोट पहुंचा सकती है। आज के दिन आपको छोटी-मोटी चोट या खरोंच को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बात बिगड़ सकती है। आराम को प्राथमिकता दें और अपने शरीर को जरूरी देखभाल दें। यह दिन आपकी आत्म-देखभाल के लिए अच्छा हो सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के बुज़ुर्गों की तबीयत में सुधार होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बनी हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्याएं अब दूर होती दिख रही हैं। यह अच्छा समय है योग, प्राणायाम या हल्के व्यायाम जैसी गतिविधियां शुरू करने का। छोटी सावधानियाँ आज भविष्य की बड़ी समस्याओं से बचा सकती हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को आज सेहत में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कोई नई पहल करने का बेहतरीन समय है। चाहे डाइट में बदलाव हो या एक्टिव रहने का प्रयास ही क्यों न हो आपकी शरीर रिसेट के लिए तैयार है। अगर हाल में थकान या उलझन महसूस हो रही हो, तो शारीरिक गतिविधियां जैसे टहलना या स्क्रीन से ब्रेक लेना मददगार होगा। पानी भरपूर पिएँ और भरपूर नींद लें।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग रहने की उम्मीद है। नियमित आहार, व्यायाम और तनाव से बचाव इन सभी में आपका फोकस रहेगा। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आज राहत मिल सकती है। भावनात्मक स्वास्थ्य की भी अनदेखी करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सिंह

सिंह राशि के लोग अगर लाइफस्टाइल से जुड़ी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आज विशेष सतर्क रहने की उम्मीद है। दवाओं और इलाज को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। थकावट महसूस हो रही हो तो शरीर की बात मानें और आराम करें। आज का दिन तेजी से काम करने का नहीं, बल्कि आराम करना आपके लिए अच्छा है। खानपान और मानसिक शांति पर ध्यान दें।

कन्या

कन्या राशि के लोगों की मेहनत आज के दिन रंग ला रही है। आज खुद को मानसिक रूप से हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम के साथ दिनचर्या में थोड़े बदलाव आपकी सेहत को और बेहतर बनाएंगे।

तुला

तुला राशि के लोगों को आज से देर रात जागने और जरूरत से ज्यादा खाने-पीने की आदतें छोड़ना शुरू करें। आपकी सेहत को अब संतुलन की जरूरत है। पर्याप्त नींद, पानी और समय पर भोजन करना आप लोगों के लिए बेहद ज़रूरी हैं। अगर हाल में चिड़चिड़ापन या थकान हो रही हो तो इसके पीछे नींद की कमी भी हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें और संपूर्ण दिनचर्या पर ध्यान दें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों आपने हाल में अपने फिटनेस रूटीन को नजरअंदाज किया है, तो अब उसका असर दिख सकता है। आज थकावट महसूस हो सकती है। ऐसे में व्यायाम छोड़ने की बजाय उसे हल्का करने की सलाह है।

धनु

धनु राशि के लोगों को आज से आपके सेहत में सकारात्मक बदलाव का सिलसिला शुरू हो सकता है। हल्का भोजन, स्मार्ट स्नैकिंग या नया फिटनेस प्लान कोई भी छोटी शुरुआत आज बड़ा असर डाल सकती है। जरूरत से ज्यादा मेहनत या काम करने से बचें और किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।

मकर

मकर राशि के लोगों को अनुशासन में रहना आज सेहत सुधारने में मददगार हो सकता है। पोषण से जुड़ी योजनाओं में बदलाव लाभदायक रहेगा। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या फिटनेस में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, तो प्लांट-बेस्ड डाइट लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज खानपान और पेय पदार्थों में संतुलन रखना बेहद जरूरी है। ज्यादा खा-पी लेना पाचन या थकान की वजह बन सकता है। ध्यान, स्ट्रेचिंग जैसे ग्राउंडिंग अभ्यास मददगार होंगे।

मीन

मीन राशि के लोगों को आज किसी भी शारीरिक समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह ले लेनी चाहिए। साथ ही, खुद की देखभाल भी जरूरी है।

Read Next

World Thalassaemia Day 2025 हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड थैलेसीमिया डे? जानें इस साल की थीम और महत्व

Disclaimer