चेहरे से होली का कलर साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Ways To Clean Holi Color From Face: चेहरे से होली का रंग हटाने के लिए इन तरीकों को अपनाया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे से होली का कलर साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके


Ways To Clean Holi Color From Face: रंगों का त्योहार होली अब बस आने ही वाला है। इस बार होली खेलनी वाली होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। होली रंगों के बिना अधूरी होती है। ऐसे में इस दिन एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाया जाता है। कई लोग केमिकल वाले रंगों से भी होली खेलना पसंद करते हैं। इन रंगों के साथ होली खेलना, तो आसान होता है। लेकिन कई बार चेहरे से इनको हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वैसे, तो कोशिश करें कि केमिकल वाले रंगों से कम होली खेलें क्योंकि ये त्वचा के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई रंग लगा ही दें, तो इन आसान तरीकों से चेहरे के रंग को आसानी से साफ किया जा सकता हैं।

गेंहू का आटा

जी हां, घर में मौजूद गेंहू के आटे की मदद से भी चेहरे से होली का कलर साफ किया जा सकता है। इसको साफ करने के लिए 1 चम्मच गेंहू के आटे में 2 से 3 बूंद नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़े। चेहरे से कलर साफ होने लगेगा।

पपीता पेस्ट

पपीता पेस्ट की मदद से भी चेहरे से होली के रंग को हटाया जा सकता है। इसके लिए पपीते के गूदे को शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें और रंग हटाने की कोशिश करें। पपीता और शहद चेहरे का रंग हटाने के साथ त्वचा को मुलायम भी बनेगा।

नींबू

नींबू से भी चेहरे के कलर को आसानी से हटाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नींबू को काटकर चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें। इसमें मौजूद अम्लीय गुण चेहरे से रंग हटाने के साथ दाग-धब्बों को हटाने में भी मदद करेंगे। 

इसे भी पढ़ें- कच्चे दूध से करें चेहरे की मसाज, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

दही

दही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये, तो अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से चेहरे के रंग को भी हटाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए चेहरे पर दही लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से रंग साफ होने के साथ त्वचा को पोषण भी मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी 

मुल्तानी मिट्टी की मदद से भी चेहरे से होली का रंग हटाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी को कुछ देर के लिए भिगो कर रख दें। उसके बाद इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाने के बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से रंग आसानी से हट जाएगा।

चेहरे से रंग हटाने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।  

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

कैसे बनाएं वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब, जानें लगाने का तरीका और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version