Post Holi Skin Care- नहीं निकल रहा है होली का कलर, तो रंग निकालने के लिए अपनाएं ये 2 तरीके

होली के रंगों को स्किन से हटाने के लिए आप नींबू के रस और बेसन के उबटन का उपयोग कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Post Holi Skin Care- नहीं निकल रहा है होली का कलर, तो रंग निकालने के लिए अपनाएं ये 2 तरीके


होली खेलने में जितना मजा आता है, इसके रंगों को चेहरे से निकालना उतना ही मुश्किल हो जाता है। कई लोगों को होली खेलना तो बेहद पसंद होता है, लेकिन होली खेलने के बाद इसके रंगों को छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। होली के दिन आप चाहने या न चाहने से कोई आपको रंग नहीं लगाता है, बल्कि इस त्योहार में को लोग छुपकर आपको रंगने की साजिश करने में लगे रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी के छुपकर होली का रंग लगाने की साजिश का शिकार हो गए हैं, या दिल खोलकर होली खेलने के बाद अपनी स्किन से होली के रंगों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो फिक्र न करें। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चेहरे को नुकसान पहुंचाए बिना घरेलू उपायों (Home Remedies To Remove Holi Colours From Face) की मदद से होली का रंग छुड़ाने का एक बेहतरीन उपटन बनाने और इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं.

रंग छुड़ाने के लिए नींबू के रस से चेहरा करें स्क्रब - Use Lemon To Remove Holi Colours From Skin in Hindi

नींबू अपने नेचुरल ब्लीचिंग और सफाई गुणों के लिए जाना जाता है, जो होली के रंगों को हटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको बस एक फ्रेस नींबू को आधा काट लें और उसका रस एक कटोरे में निकाल लें। अब एक रुई या मुलायम कपड़े को नींबू के रस में डुबोएं और इसे होली के रंगों को उतारने के लिए अपने चेहरे पर हल्के-हल्के रगड़ें। फिर चेहरे पर थोड़ी देर नींबू के रस को लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें। 

बेसन और सरसों के तेल का फेस मास्क - Besan And Mustard Oil Face Mask in Hindi 

बेसन एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है जो डेड स्किन सेल्स और चेहरे की अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है, जबकि सरसों का तेल त्वचा को पोषण और मॉइस्चराइज करने का काम करता है। बेसन और सरसों के तेल का फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल में बेसन और सरसों का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस मास्क को अपने चेहरे या जहां से आपको रंग छुड़ाना हो वहां लगा लें। उबटन को लगभग 5 से 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए उबटन को चेहरे से निकालें और फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और चेहरे को तौलिए से थपथपाकर सुखा लें।

इसे भी पढ़ें- होली खेलते समय अपनाएंगे ये 8 सेफ्टी टिप्स तो बच्चे रहेंगे सुरक्षित

चेहरे से फेस मास्क हटाने के बाद अपने चेहरे को मॉइस्चराइज करना न भूलें, क्योंकि त्वचा की नमी को फिर से भरना और उसके प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए स्किन को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी सामग्री से एलर्जी की समस्या है तो इस्तेमाल से परहेज करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

होली के रंगों से स्किन को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें और क्या नहीं? जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version