
Ways To Make Children Independent: बच्चों को समय के साथ पेरेंट्स कई नई चीजें सिखाते रहते हैं जैसे समय पर उठना, ब्रश करना, बड़ों की इज्जत करना और समय पर खाना आदि। आज के समय में जब अधिकतर बच्चे एकल परिवार में बढ़ते है, तो उन्हें इंडिपेंडेंट बनाना जरूरी हो जाता है। इंडिपेंडेंट बनाने से बच्चों का कान्फिडेंस लेवल बढ़ता है और मानसिक तौर पर उनका विकास भी ठीक ढ़ंग से होता है। लेकिन कई बार बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने में पेरेंट्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। ये टिप्स पेरेंट्स के लिए काफी मददगार होगी और इन टिप्स की मदद से आप बच्चे में आत्मविश्वास भी भर पाएंगे। पीडियाट्रिक डॉक्टर अजय प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी किया है, जिसमें वह बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने की टिप्स बता रहे हैं।
बच्चों के लिए चीजें ज्यादा आसान न बनाएं
बहुत से पेरेंट्स बच्चों को काफी आसान टास्क देते हैं और उसमें भी हेल्प करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए उनकी चीजों को ज्यादा आसान न बनाएं। बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए छोटे कामों से शुरुआत की जा सकती है जैसे टॉयज को टोकरी में खुद भरना, खाने के बाद अपने बर्त सिंक में डालना और अपना स्कूल बैग खुद लगाना।
परफेक्शन पर कम ध्यान दें
शुरू में बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के क्रम में ऐसा हो सकता है कि बच्चा उस काम को उतने अच्छे से न करें। ऐसे में बच्चों को सही रास्ता दिखाएं और बार-बार उसे सही करने की कोशिश न करें। बहुत से पेरेंट्स बच्चों के काम में परफेक्शन चाहते है, जिस कारण समस्या हो सकती है।

फैसले लेने में मदद करें
बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए उनको फैसले लेने में मदद करें। छोटे-छोटे डिसीजन लेने से बच्चों में कान्फिडेंस बढ़ता है और वह इंडिपेंडेंट भी बनते हैं। बच्चों को अगर आप फैसले लेने में मदद करेंगे, तो वह आपके भी करीब आएंगे और पेरेंट्स, बच्चों का बॉन्ड मजबूत होगा।
इसे भी पढ़ें- उम्र के हिसाब से बच्चे के लिए कैसे चुनें सही टूथब्रश? जानें डॉक्टर से
बच्चों को स्पेस दें
बहुत से पेरेंट्स बच्चों को स्पेस नहीं देते हैं। जिस कारण कई बार बच्चे चिढ़चिढ़े भी हो जाते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए बच्चों को स्पेस देना जरूरी दोना होता है। स्पेस देने से वह वह ठीक से डिसीजन लें सकेंगे और पेरेंट्स, बच्चों के बीच दूरी भी कम होगी।
View this post on Instagram
समय दें
बहुत से पेरेंट्स बच्चों को काम, तो दे देते है लेकिन इनको करने के लिए समय नहीं देते हैं। जिस कारण बच्चा वह काम ठीक से नहीं कर पाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए बच्चों को काम करने के लिए पर्याप्त समय दें। बच्चों के साथ ज्यादा समय के पाबंद न बनें।
बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, शुरू में किए गए बच्चों के छोटे प्रयास को भी सराहें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version