Weight loss Tips:तेजी से बढ़ रहा है आपका बैली फैट? सोने से पहले करें ये 3 एक्सरसाइज

वर्क फ्रॉम होम के कारण अगर आप पूरे दिन बैठे रहते हैं, तो आपको अपना बैली फैट कंट्रोल करने के लिए ये एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Weight loss Tips:तेजी से बढ़ रहा है आपका बैली फैट? सोने से पहले करें ये 3 एक्सरसाइज


वजन घटाने के लिए (Weight loss Tips)ज्यादातर लोग हमेशा परेशान रहते हैं। वहीं कोरोनावायरस के कारण जब हम सभी अपने घरों में हैं और घर से ही काम कर रहे हैं, तो शारीरिक गतिविधियों में कमी आ गई है, जिसकी वजह से बैली फैट तेजी से बढ़ रहा है। वहीं बैली फैट (Belly Fat) के बढ़ने से सिर्फ हमारा फिगर ही नहीं खराब होता, बल्कि ये सेहत के लिए बहुत खराब है। दरअसल पेट की चर्बी जिसे आप देख नहीं सकते हैं, असल में वो आंतों में जमा हुआ फैट है। महिलाओं  में ये फैट कूल्हों और पेट के आसपास तेजी से वजन बढ़ाता है, तो वहीं पुरुषों में ये पेट निकलने का कारण होता है। साथ ही ये चर्बी कई स्थितियों और रोगों में योगदान देती है, जैसे कि हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल। ऐसे में जरूरी ये है कि आप बैली फैट कंट्रोल करने की कोशिश करें, जिसमें एक्सरसाइज (belly fat exercises) आपकी बहुत मदद कर सकता है।

insideworkfromhomenadbellyfat

बैली फैट घटाने के लिए सोने से पहले करें एक्सरसाइज (Workout Before Sleep)

वर्क फ्रॉम होम के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग अपने काम को लेकर सुबह से शाम तक व्यस्त रहते हैं। ऐसे में सिर्फ सुबह ही कुछ घंटों के लिए ही एक्सरसाइज करना ही सही नहीं है। आपको अपने बैली फैट को कम करने के लिए सोने से पहले भी एक्सरसाइज करना चाहिए। वहीं  सोने से कुछ घंटे पहले एक्सरसाइज करके आप दिन के एक्सरसाइज को कवर कर सकते हैं। वहीं सोने से पहले एक्सरसाइज करने कुछ अपने ही स्वास्थ्य लाभ हैं। जैसे कि

  • -सोने से पहले एक्सरसाइज करना आपकी नींद को बेहतर बनाता है।
  • -ये आपके मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में अलग से काम करता है।
  • -ये आपके शरीर से स्ट्रेस को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • -सोने से पहले एक्सरसाइज करना दिन भर के नेगेटिव थोट्स को भूलने में मदद करता है।

insidelongjumpexercises

इसे भी पढ़ें : दोपहर या शाम की हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए स्नैक्स खाते समय कभी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ता है

सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज (Belly Fat Exercises)

सोने से पहले कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले ये जरूर सोच लें कि वो एक्सरसाइज आपकी नींद को न डिस्टर्ब करे। ऐसे में कुछ एक्सरसाइज आपके बैली फैट को घटाने (how to reduce belly fat) और नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। जैसे कि

1. लॉन्ग जंप

लॉन्ग जंप बहुत ही मजेदार काम होता है। वहीं इसे करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होती है। वहीं ये आपके बैली फैट पर दबाव भी बनाता है, जो कि आपकी कैलोरी बर्न करने में आसानी से मदद कर सकता है। इसे करने के लिए

  • -अपने पैरों को कूल्हों में दूरी बनाते हुए अलग रखें।
  • -एक पैर को आगे लाते हुए, घुटने के बल झुकें, जब तक कि दूसरे घुटने जमीन से थोड़ा ऊपर न हो जाए।
  • -गति बनाने के लिए अपनी बाहों का उपयोग करें और हवा में कूदें और लैंडिंग से पहले पैरों को स्विच करें।
  • -जैसे ही आप उतरते हैं, आपका दूसरा पैर आपके सामने होना चाहिए।

2. बॉडी वेट स्क्वाट

स्क्वाट करने से आपकी लोअर बॉडी टोन होती है क्योंकि ये इसके लिए सबसे अच्छा वर्कआउट है। बॉडी वेट स्क्वाट करने के लिए आपको

  • -अपने पैरों को हिप-चौड़ाई के साथ  फैलाना है।
  • -अब अपने शरीर को सामने कंधे की लंबाई से साथ फैलाएं।
  • -जब तक आपकी जांघ की हड्डी फर्श के समानांतर न हो, तब तक अपनी पीठ से सीधे सांस लें।
  • -सांस छोड़ते और गति को उल्टा करें, वापस खड़े हो जाएं।

insidesquats

इसे भी पढ़ें : Dieting Mistakes: डाइटिंग करते समय की जाने वाली कुछ गलतियां और उनसे बचने के उपाय

3. जंप स्क्वाट

जंप स्क्वाट फैट बर्नर कहा जाता है। इसके जरिए आप तेजी से चर्बी कम कर सकते हैं। दरअसल इसे करने से आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। इससे न केवल कमर बल्कि हिप्स, हाथ और पेट के आसपास की चर्बी भी तेजी से कम होती है। इसे करने के लिए

  • -कंधे से दूरी बनाते हुए आपको अपने पैरों को फैलाना है।
  • - फिर अपने कूल्हों पर कुर्सी के पॉजिशन में बैठें।
  • -अपना सिर ऊपर करें, छाती बाहर और कंधे पीछे रखें।
  • -गति पाने के लिए अपनी बाहों का उपयोग करें और उतना ही ऊपर कूदें।
  • -वापिल जंप करके वैसे ही वापिस आ जाएं।

ध्यान रहे कि जब आप व्यायाम करते हैं, तो आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है और इसे कम करने में छह घंटे तक का समय लग सकता है। तो, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, बिस्तर पर जाने से कम से कम 3 घंटे पहले ही आपको एक्सरसाइज कर लेनी चाहिए। वहीं बहुत इंटेंस एक्सरसाइज आपकी नींद भी खराब कर सकती है।

Read more articles on Weight-Management in Hindi

Read Next

क्या आपको मोटा-पतला बनाने में विटामिन्स की भी होती है भूमिका? जानें शरीर का वजन नियंत्रित करने वाले विटामिन्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version