हृदय रोग से बचने के लिए रोज कीजिए आधे घंटे की सैर

अगर आप डायबिटीज या हार्ट की बीमारी से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मीठे या वसा युक्त खाने से परहेज करने की जरूरत नहीं है। रोजाना आधे घंटे की सैर, हार्ट की बीमारी और डायबिटीज जैसी बीमारियों से आपको बचायेगी। प्रतिदिन ज़रूर करें आधे घंटे की सैर।
  • SHARE
  • FOLLOW
हृदय रोग से बचने के लिए रोज कीजिए आधे घंटे की सैर


सैर को व्यायाम का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। चाहे आप अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाना चाहती हैं या वसा कम करना चाहती हैं, सैर से अच्छा व्यायाम कोई नहीं है। सुबह के समय नियमित तौर पर सैर की आदत आपको सेहतमंद रखती हैं और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। यह तो आप जानते है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि रोजाना आधे घंटे की सैर हार्ट की बीमारी से भी दूर रखने में मददगार होती है।

walking in hindi

दिल के लिए अच्‍छी है सुबह की सैर

अगर आप डायबिटीज या हार्ट की बीमारी से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मीठे या वसा युक्त खाने से परहेज करने की जरूरत नहीं है। बस, तेज चलना शुरू कर दीजिए। रोजाना आधे घंटे की तेज वाकिंग से आप तरोताजा महसूस करने के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से भी बचे रहेंगे। यह बात अमेरिकी सर्जन पत्रिका में छपे अनुसंधान से सामने आई है।


शोध के अनुसार

विश्व स्वास्थ्य संगठन के तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम के सलाहकार व हृदय रोग विशेषज्ञ डा. के श्रीनाथ रेड्डी का कहना है कि अगर आधे घंटे की सैर मुश्किल लगती है तो इसे टुकड़ों में बांटा जा सकता है। दिन में तीन बार 10-10 मिनट तक तेज चलिए। यह भी 30 मिनट की एकमुश्त सैर के बराबर फायदेमंद है। यह आपकी आयु बढ़ा देगा। पहले माना जाता था कि प्रति दिन नियमित रूप से एक साथ करीब 35 मिनट चलना जरूरी है, तभी उसका लाभ मिलता है। लेकिन नए शोध से पता चला है कि चाल में तेज गति होना जरूरी है। रेड्डी बताते हैं कि इन दिनों योग की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

heart in hindi


लेकिन स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त जीवन के लिए केवल योग ही काफी नहीं है। इसके साथ टहलना भी जरूरी है। सही रूप में देखा जाए तो योग एक 'पैकेज' है, जिसमें बहुत सी चीजें शामिल होती हैं। यदि इसमें हल्के शारीरिक व्यायाम को भी शामिल कर लिया जाए तो उसका अधिक लाभ मिलेगा।

Image Source : Getty

Read More Articles on Sports and Fitness in Hindi

Read Next

क्या आप हर व्यायाम के लिए सही वजन का उपयोग कर रहे हैं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version