सर्दियों में रोजाना पीएं वेजिटेबल जूस, तेजी से घटेगा वजन और मिलेगा भरपूर पोषण

वजन कम करने के लिए, लोग आहार, व्यायाम, योग और मध्यवर्ती उपवास जैसे विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं। लेकिन इन चीजों का पालन करने के बाद भी कई बार लोग वजन कम नहीं कर पाते हैं। इस संबंध में वेजिटेबल जूस लेना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में रोजाना पीएं वेजिटेबल जूस, तेजी से घटेगा वजन और मिलेगा भरपूर पोषण


लोग वजन कम करने के हर संभव प्रयास करते हैं क्योंकि अतिरिक्त वसा या वजन शरीर को कई बीमारियों का शिकार बनाता है। वजन कम करने के लिए, लोग आहार, व्यायाम, योग और मध्यवर्ती उपवास जैसे विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं। लेकिन इन चीजों का पालन करने के बाद भी कई बार लोग वजन कम नहीं कर पाते हैं। इस संबंध में वेजिटेबल जूस लेना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व होते हैं जो फैट को बर्न करते हैं और अतिरिक्त वजन कम करते हैं। इसके अलावा, यह आपके वजन को स्वस्थ तरीके से कम कर देते हैं।

वजन घटाने के लिए वेजिटेबल जूस: कौन सा वेजिटेबल वजन घटाने की प्रक्रिया को बढ़ाता है? 

  • ककड़ी या खीरे का जूस 
  • धनिए का जूस 
  • गाजर का जूस 
  • पत्ता गोभी का जूस 
  • करेले का जूस 

ककड़ी या खीरे का रस 

ककड़ी या खीरे का रस में मूत्रवर्धक प्रभाव होता है यानी इसके सेवन से बार-बार पेशाब लगती है, जिसके साथ ही शरीर के सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा बॉडी का एक्‍ट्रा फैट भी बर्न होता है। डाइजेशन भी इंप्रूव होता है। 

धनिए का जूस 

धनिए का जूस रोजाना पीने से शरीर बढ़ा हुआ वजन कम होता है। धनिए के रस में कैलोरी कम होती है यह लंबे समय तक आपको भूख से बचाती है। धनिए के रस की सबसे खास बात यह है कि यह आपके शरीर से सेल्युलाईट को कम कर देता है। इसमें पोषक तत्‍वों की भरपूर मात्रा होती है। 

गाजर का जूस 

गाजर के जूस में फाइबर की मात्रा होता है जो शरीर की वसा को कम करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, गाजर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके सेवन से  आपके शरीर की वसा को ऊर्जा में बदल देता है। 

इसे भी पढ़ें: विटामिन सी से भरपूर ये 6 फ्रूट्स बैली फैट को कर देते हैं छूमंतर

पत्‍ता गोभी जूस 

ये फैट बर्न तो नहीं करता है पर आपके वजन को निंयत्रण में रखने में मदद करेगा। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता हैं और आप अधिक कैलोरी का सेवन भी नहीं कर पाते। एक कप पकाई बंदगोभी में सिर्फ 33 कैलोरी होती है जो वजन नहीं बढ़ने देती। बंदगोभी का सूप शरीर को ऊर्जा देता है लेकिन वसा की मात्रा का घटा देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट आपके मेटाबॉलिज्म को दुरूस्त रखते है। पत्तागोभी में सेल्युलोस नामक तत्व मौजूद होता है, जो हमें स्वस्थ रखने में सहायक है। यह तत्व शरीर से कोलेस्ट्रोल की मात्रा को दूर करता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बढ़ने लगा है आपका वजन? कहीं ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे हैं आप?

करेले का जूस 

करेले का जूस में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं। पाचन में सुधार करते हैं, चयापचय बढ़ाते हैं और वजन कम करते हैं। इसके अलावा, इसका कड़वा गाढ़ा रस शरीर में वसा के जमाव को रोकता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi 

Read Next

सर्दियों में इस तरह खाएं हरे मटर की सब्जी, जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer