जैतून का तेल अपनाएं गंदे माइक्रोवेव और ओवन से छुटकारा पाएं

हम मानते हैं कि महिलाओं का ज़्यादातर टाइम रसोई में लज़ीज़ पकवान बनाने में निकलता है। घर में मौजूद बूढ़े व्यक्ति रसोई में खड़े होकर खाना नहीं बना पाते हैं, लेकिन अब वही काम वे मार्केट में मिलने वाले ओवन और माइक्रोवेव की मदद से कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जैतून का तेल अपनाएं गंदे माइक्रोवेव और ओवन से छुटकारा पाएं

हम मानते हैं कि महिलाओं का ज़्यादातर टाइम रसोई में लज़ीज़ पकवान बनाने में निकलता है। घर में मौजूद बूढ़े व्यक्ति रसोई में खड़े होकर खाना नहीं बना पाते हैं, लेकिन अब वही काम वे मार्केट में मिलने वाले ओवन और माइक्रोवेव की मदद से कर सकते हैं। यह एक ऐसा उपकरण है, जो चुटकियों में उनकी इस समस्या का हल करता है। यह आलू उबालने से लेकर मैगी बनाने, चावल बनाने, बैंगन भूनने, केक तैयार करने, रोटी सेकने, कुल्चे ग्रिल करने आदि में एक्सपर्ट है।

microwave

मार्केट इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है कि उसने महिलाओं के रसोई में लगने वाले समय को आधा कर दिया है। पहले के समय में पुरूषों के लिए खाना बनाना किसी रॉकेट साइंस से कम नहीं हुआ करता था, लेकिन आज के समय में मार्केट में मिलने वाले उपकरणों की मदद से वे भी खाना बनाने में एक्सपर्ट हो चुके हैं। बिना अपनी वाइफ, बहन या महिला रिशतेदार के अपना पसंदीदा खाना तैयार कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः झाड़ू और पानी को कहें बाय-बाय, घर की सफाई के लिए प्रोबायोटिक्स को अपनाएं

ओवन और माइक्रोवेव हमारे रसोई में एक ऐसा ज़रूरती उपकरण बन गया है, जिसके बिना हमारा कोई भी काम आसान नहीं होता। लेकिन कई बार इसकी सफाई करना काफी पेचीदा कार्य बन जाता है। ओवन और माइक्रोवेव को साफ करने में अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो यह उपकरण आपके खाने को ज़्यादा जल्दी और टेस्टी बनाएगा। कई ऐसी सामग्रियां हैं, जो ओवन में पकाए जाने के बाद उसमें रिएक्शन करती हैं, जिसकी वज़ह से वह कई बार गंदा भी होता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी टिप और ट्रिक्स, जिनकी मदद से आप चुटकियों में इस खिलौने को साफ कर इसमें लज़ीज़ खाना पका सकते हैं। दाग-धब्बों को दूर कर चिकनाई का भी सफाया कर सकते हैं।   

ये है इसका 1 ही ऑपशन...

माइक्रोवेव या ओवन से गंदगी हटाने के लिए रसोई घर में मौजूद जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने के लिए एक कपड़े पर जैतून का तेल लें और उससे माइक्रोवेव या ओवन की सफाई करें। जैतून का तेल आपके माइक्रोवेव को साफ तो करेगा ही, साथ ही यह बैक्टीरिया और रोगाणुओं को भी खत्म करेगा। इसके 5 मिनट के बाद आप एक गीले, साफ और ताज़ा स्पंज या कपड़े से दोबारा साफ कर सकते हैं। सूखने पर ही माइक्रोवेव या ओवन को दोबारा इस्तेमाल में लाएं।

इसे भी पढ़ेंः आपके घर में मौजूद है ये जानलेवा गैस, जानें इसके हानिकारक प्रभाव!

खाना बनाना जितना माइक्रोवेव और ओवन में आसान है, उससे कई ज्यादा इसे अब साफ करना है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Others Related Articles In Hindi

Read Next

झाड़ू और पानी को कहें बाय-बाय, घर की सफाई के लिए प्रोबायोटिक्स को अपनाएं

Disclaimer