मैंगो हेयर पैक लगाएं, बालों को मजबूत और घना पाएं

आम बालों को पोषण देने में मदद करता है। मैंगो हेयर पैक, बालों पर लगाने से उन्हें पोषण मिलता है। अगर आपको लंबे बाल चाहिए, तो आप अपने बालों पर मैंगो हेयर पैक लगा सकते हैं। इससे आपके बालों को मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही आपके बाल लंबे और घने भी होगें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मैंगो हेयर पैक लगाएं, बालों को मजबूत और घना पाएं

बालों के टूटने और झड़ने से हर व्यक्ति परेशान है। फिर मौसम में बदलाव होता है, तब भी बालों का झड़ना कायम रहता है। बालों की समस्या से हर दूसरा इंसान परेशान है। उम्र के साथ बालों का घनापन कम होना, पतला होना या झड़ना एक आम बात है। हालांकि ये समस्या केवल बढ़ती उम्र का परिणाम ही नहीं है, बल्कि सही डाइट न लोने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। इसके अलावा सही लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भी इसका मुख्य कारण है। 

hair care mango

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहा हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस नुस्खे को अपनाकर आप भी अपने बालों को पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। फलों का राजा आम, एक ऐसी चीज है, जो गर्मियों के सीजन में आती है। क्या आप जानते हैं कि आम के पेस्ट को अगर आप अपने बालों पर लगाते हैं, तो यह आपके बालों का झड़ना और टूटना रोक सकता है। यहां तक की ये आपके बालों को चमक देने का काम भी करने में मदद करता है। आम जिसे आप बड़े ही चाव से खाते हैं, वह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका हेयर पैक बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आप आम को शहद, एलोवेरा, दही या किसी अन्य चीज़ में मिला कर लगा सकते हैं। इसे लगाने से आपको महीने भर में ही परिवर्तन दिखना शुरू हो जाएगा। लेकिन इसे बालों पर इस्तेमाल करने से पहले अपनी हाथ की स्किन पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। 

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं में भी होता है गंजापन, ऐसे करें दूर

आम है बालों के लिए बेस्ट

आम बालों को पोषण देने में मदद करता है। मैंगो हेयर पैक, बालों पर लगाने से उन्हें पोषण मिलता है। अगर आपको लंबे बाल चाहिए, तो आप अपने बालों पर मैंगो हेयर पैक लगा सकते हैं। इससे आपके बालों को मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही आपके बाल लंबे और घने भी होगें। मैंगो हेयर पैक आफको बालों के डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। वहीं, अगर आपको कम उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या हो गई है, तो आम का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए और सी आपके बालों को सफेद होने से बचाएगा। इसके लिए हफ्ते में एक बार पका हुआ आम अपने बालों पर लगाएं। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल भी स्वस्थ रहेंगे। 

इसे भी पढ़ेंः इस 'चमत्कारी' तेल से उग आयेंगे नए बाल

बालों को पतला होने से बचाने में भी यह मददगार साबित है। इसके अलावा अगर आपके दो मुहे बाल हैं, तो आम हेयर पैक आपके लिए बेस्ट विकल्प है। महीने में एक बार मैंगो हेयर पैक अपने बालों पर जरूर ट्राई करें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Hair Care Related Articles In Hindi 

Read Next

बालों को '1 ही वॉश' में घना बनायेगा ये घरेलू शैम्‍पू

Disclaimer