Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

यूनानी चिकित्सा पद्धति पर आधारित है Hamdard Jigreen, दोस्त बनकर आपके लिवर का रखे ख्याल

हमदर्द जिगरीन लिवर के लिए एक बेस्ट टॉनिक है, जो यूनानी पद्धति पर आधारित है। ये सिरप शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

यूनानी चिकित्सा पद्धति एक पुरानी प्राकृतिक पद्धति है, जिसका इस्तेमाल मरीज के आंतरिक और बाहरी प्रणाली को स्वस्थ करने के लिए किया जाता है। यह प्रभावशाली पद्धति भारत सहित दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काफी लोकप्रिय है। भारत में Hamdard सालों से यूनानी चिकित्सा पद्धति पर काम कर रहा है और लोगों के शारीरिक और मानसिक रोगों को ठीक करने के लिए प्राकृतिक उपचार प्रदान कर रहा है।  

शरीर के चार तत्वों यानी पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु के संतुलन के सिद्धांत पर आधारित यूनानी चिकित्सा पद्धति पाचन, त्वचा, जोड़ों तथा प्रजनन से संबंधित रोगों में प्रभावशाली तरीके से काम करती है। रोगों को ठीक करने के लिए हर्बल दवाइयों, जड़ी बूटियों रेजिमेंटल थेरेपी जैसे एक्सरसाइज, मसाज और टर्किश बाथ तथा आहार संबंधी सलाह जैसे तरीके अपनाए जाते हैं। इस पद्धति का इस्तेमाल शरीर के अंगों का ख्याल रखने में भी किया जाता है, खासकर लिवर का, और इस मामले में प्राकृतिक सिरप Hamdard Jigreen आपकी काफी मदद कर सकता है।  

hamdard jigreen

प्राकृतिक तरीके से अपने लिवर का रखें ख्याल

प्राकृतिक आहारों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, साथ ही यह किसी भी तरह के रासायनिक प्रभाव से दूर भी होते हैं, इसलिए यह आपके शरीर के लिए भी सही है, खासकर लिवर के लिए। जब आहारों की बात होती है, तो वहां लिवर की चर्चा जरूर की जाती है। आप जो खाते हैं, उसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है। अगर आप शराब, फास्ट फूड, जंक फूड या फिर प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा और लगातार सेवन करेंगे तो लिवर पेन, लिवर फैटी, लिवर का सूजना या लिवर के खराब होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप प्राकृतिक तरीके से अपने लिवर का ख्याल रखें, जैसे Hamdard Jigreen रखता है, एक दोस्त बनकर।

प्राकृतिक उत्पाद  Hamdard Jigreen

लिवर हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है। यह खाना पचाने से लेकर, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, ब्लड सप्लाई और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने जैसे कई काम करता है। जरूरी है कि आप शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग का बेहतर तरीके से ख्याल रखें और इसमें  प्राकृतिक सिरप Hamdard Jigreen आपकी काफी मदद कर सकता है। यह बहु जड़ी-बूटियों वाला यूनानी सिरप है, जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें रेवंड चीनी, बिरंजसिफ, अर्जुन, सरफोका, भांगरा  और कालमेघ नौसादर जैसे प्रमुख सामग्री हैं जो आपके लिवर को सुरक्षा प्रदान करते है।

jigreen for liver

शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करे

बेहतर स्वास्थ्य के लिए शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालना यानी डिटॉक्सिफिकेशन बहुत ही जरूरी है। विषैले तत्व पर्यावरणीय स्थिति और फूड की वजह से शरीर में बनते हैं और इन्हें साफ करने का काम लिवर करता है। अगर यह स्वस्थ रहेगा तो बेहतर तरीके से डिटॉक्सिफिकेशन कर पाएगा। लिवर को फिट और एक्टिव रखने के लिए नेचुरल Hamdard Jigreen बहुत ही फायदेमंद है। यह लिवर को दवा और भोजन के जरिए शरीर में उत्पन्न होने वाले हानिकारक विषाक्त पदार्थों से बचाने में मदद करता है।

Hamdard Jigreen के और भी फायदे

प्राकृतिक गुणों से भरपूर Hamdard Jigreen चिकित्सकीय रूप से सिद्ध किया हुआ सिरप है। यह लिवर का ख्याल रखने के साथ-साथ भूख को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इस सिरप के अंदर कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन शक्ति को मजबूत करने में बहुत ही मददगार हैं। भोजन को पोषक तत्वों में तोड़ने के लिए पाचन जरूरी है, जिसका उपयोग शरीर ऊर्जा, विकास और कोशिका की मरम्मत के लिए करता है। ऐसे में पाचन को मजबूत करना जरूरी है। इसके अलावा हेपेटाइटिस सहित विभिन्न हानिकारक बीमारियों से यह सिरप सुरक्षा प्रदान करता है। 

hamdard liver india

प्रोसेस्ड या जंक फूड्स आपके शरीर के सिस्टम को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं और कई तरह की बीमारियों को जन्म देते हैं। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी है कि आप ऑर्गेनिक या फिर प्राकृतिक आहारों का सेवन करें। अपने आहारों में ज्यादा से ज्यादा ताजे फलों और सब्जियों को शामिल करें। ये आहार "जीवन शक्ति" से भरे होते हैं, जो महत्वपूर्ण विटामिन, खनिज और दूसरे पोषक तत्वों के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालते हैं। Hamdard Jigreen भी प्राकृतिक उत्पाद है जो आपके लिवर को सुरक्षा प्रदान करता है। 

इसका सिरप का इस्तेमाल लोग काफी समय से कर रहे हैं। प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से भरपूर होने की वजह से इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। आप अपने लिवर के स्वास्थ्य के लिए इसका इस्तेमाल कीजिए। अगर आपको कैप्सूल के रूप में इसका इस्तेमाल करना है तो Hamdard Jigreena ले सकते हैं।  ये दोनों प्रोडक्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। आप लिंक पर विजिट कर इन दोनों प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं- 

https://www.1mg.com/otc/hamdard-jigreen-syrup-otc311958

यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है। 

Read Next

इलायची और मिश्री खाने के फायदे: दूध में मिश्री और इलायची डालकर पीने से दूर होती हैं ये 7 समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 16, 2021 00:00 IST

    Published By : सम्‍पादकीय विभाग

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content