How Many Types Of Intermittent Fasting: पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का चलन काफी देखा गया है। कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर एक्ट्रेस नेहा धूपिया तक ने इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए अपना वजन घटा चुके हैं। भारती सिंह द्वारा इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए वजन घटाने के बाद ही यह आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। सेलेब्स जब इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए वेट लॉस करते हैं, तो एक पूरा प्लान बनाते हैं, लेकिन जब बात आम लोगों की आती है, तो वह इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में सिर्फ इतना जानते हैं उन्हें 10 से 12 घंटे के गैप पर खाना खाना है।
वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोग सोशल मीडिया ट्रेंड को देखकर इंटरमिटेंट फास्टिंग का पैटर्न खुद से बनाकर ही फॉलो करने लगते हैं। अगर आपने भी कभी ऐसा करने की सोची है, तो रूक जाइए। क्योंकि इंटरमिटेंट फास्टिंग एक नहीं बल्कि कई तरह की होती है और आज इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग?
डाइटिशियन व न्यूट्रिशनिस्ट ऋचा गंगानी का कहना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग खाना खाने का एक तरीका है। इसमें आप एक खास समय पर अपना भोजन करते हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो इंटरमिटेंट फास्टिंग में आप दिन के एक समय में बैलेंस खाना खाते हैं और दिन के दूसरे हिस्से में भूखे रहते हैं। वजन घटाने के लिए यह तरीका काफी अच्छा है। एक्सपर्ट के अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए 1 महीने में 4 से 5 किलो तक वजन घटाया जा सकता है।
कितने टाइप की होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग?
ऋचा गंगानी की मानें तो इंटरमिटेंट फास्टिंग कई तरह की होती है और यह विभिन्न लोगों के खाने और वह कितने समय में कितना वजन घटाना चाहता है, इस पर निर्भर करता है।
16/8 इंटरमिटेंट फास्टिंग - इंटरमिटेंट फास्टिंग के इस पैटर्न में आपको दिन के 8 घंटे खाना खाने की इजाजत होती है, जबकि 16 घंटे आपको बिना कुछ खाए और पिए रहना पड़ता है। एक्सपर्ट के अनुसार 16/8 पैटर्न में आप दिन के 8 घंटे में नाश्ता, लंच या डिनर को शामिल कर सकते हैं।
5/2 इंटरमिटेंट फास्टिंग - इस पैटर्न को फॉलो करने वाले लोगों को सप्ताह में 5 दिन सामान्य और बैलेंस मील खाने के लिए कहा जाता है। वहीं, 2 दिन उपवास करने की जरूरत होती है। हालांकि इन 2 दिनों में आप अगर शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो लो कैलोरी फूड का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या स्तनपान करवाते समय ब्रा पहनना सही है? एक्सपर्ट से जानें
View this post on Instagram
14/10 इंटरमिटेंट फास्टिंग - इसमें आप 14 घंटे बिना खाए रहते हैं और 10 घंटे में आप अपने मील्स ले सकते हैं।
1/1 अल्टरनेटर फास्टिंग - इस डाइटिंग पैटर्न के दौरान आप एक दिन नॉर्मल खाना खाते हैं और एक दिन आप लो कैलोरी फूड लेते हैं।
इसे भी पढ़ेंः स्तनपान के दौरान शिशु को कौन से सप्लीमेंट देने चाहिए? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
इंटरमिटेंट फास्टिंग से शरीर को मिलने वाले फायदे- Benefits of intermittent fasting to the body
एक्सपर्ट का कहना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग सिर्फ वजन घटाने में मदद नहीं करती है, बल्कि इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। साथ ही शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में।
1. मधुमेह को नियंत्रित करता है।
2. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
3. तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।
4. आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, प्रेग्नेंट, ब्रेस्टफीडिंग और किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करने वाले लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से पहले सलाह लेनी चाहिए।
Image Credit: Freepik.com