
Men Face Masks To Prep Your Skin For Diwali: दिवाली का त्योहार अधिकतर सभी लोगों के लिए खास होता है। जगमग करती लाइटें, दिये की रोशनी और परिवार से मिलना जुलना यह सब चीजें दिवाली को खास बनाती हैं। महिलाएं अक्सर इस दिन पर खास दिखने के लिए काफी दिन पहले से ही स्किन की खास देखभाल करने लगती है। ऐसे में पुरुष भी दिवाली पर नेचुरल ग्लो के लिए स्किन पर कई तरह के फेस मास्क लगा सकते हैं। यह फेस मास्क नेचुरल होने के साथ स्किन पर इसको लगाने से किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। इन सभी फेस मास्क को घर पर आसानी से लगाया जा सकता हैं। इन फेस मास्क को लगाने से स्किन हाइड्रेट होने के साथ चमकदार भी बनती है। यह सभी फेस मास्क अंदरूनी तौर पर स्किन का ख्याल रखते हैं और स्किन को चमकदार बनाते हैं। आइए जानते हैं पुरुष दिवाली से पहले कौन से फेस मास्क को लगाएं और कैसे बनाएं।
1. शहद और कॉफी का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- शहद
1/2 चम्मच- कॉफी पाउडर
शहद और कॉफी का फेस मास्क बनाने का तरीका
शहद और कॉफी का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। शहद स्किन को हाइड्रेट करने के साथ चमकदार बनाता है और कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ रंगत में सुधार करती है।

2. बेसन और एलोवेरा का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- बेसन
1 चम्मच- एलोवेरा जेल
1 चुटकी- हल्दी
बेसन और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने का तरीका
बेसन और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद चेहरे को पानी से धोएं। यह मास्क एक्ने को कम करने के साथ स्किन से एक्सट्रा ऑयल को कम करेगा।
इसे भी पढ़ें- पुरुष दिवाली से पहले फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, त्योहार पर रहेगा चेहरे पर बेहतरीन ग्लो
3. दही और शहद का हेयर मास्क
सामग्री
2 चम्मच- दही
1 चम्मच- शहद
2 से 3 बूंद- नींबू का रस
दही और शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका
दही और शहद का मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। फिर पानी से वॉश करें। यह मास्क दाग-धब्बों को कम करने के साथ सीबम के उत्पादन को भी कंट्रोल करेगा और स्किन को साफ रखेगा।
पुरुष दिवाली से पहले स्किन पर ये 3 तरह के मास्क लगा सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version