डल स्किन से परेशान हैं तो लगाएं ये 3 फेस मास्क, त्वचा पर तुरंत आएगी फ्रेशनेस

Face Masks For Dull Skin: डल स्किन से अगर आप भी परेशान है, तो हफ्ते में 1 बार यह फेस मास्क लगाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डल स्किन से परेशान हैं तो लगाएं ये 3 फेस मास्क, त्वचा पर तुरंत आएगी फ्रेशनेस


Face Masks For Dull Skin: डल स्किन रहने से त्वचा काफी बुझी सी लगती है। डल स्किन के कारण आप उम्र से ज्यादा बड़े भी दिख सकते हैं। डल स्किन की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं। जैसे पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के यूज करने से। अक्सर महिलाएं डल स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देती है। लेकिन इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में डल स्किन को चमकदार, मुलायम और रंगत को निखारने के लिए फेस मास्क को बनाकर लगाया जा सकता है। यह फेस मास्क नेचुरल होने के साथ स्किन को अंदरूनी तौर पर चमकदार बनाते हैं। यह फेस मास्क दाग-धब्बों को कम करने के साथ झुर्रियों से भी राहत देते हैं। आइए जानते हैं डल स्किन को दूर करने के लिए घर पर फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. केला और शहद का फेस मास्क

सामग्री

1- केला मैश किया हुआ

1 चम्मच- शहद

1 चम्मच- नींबू का रस

केला और शहद का फेस मास्क बनाने का तरीका

केला और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को पोषण देने के साथ बंद छिद्रों को खुलेगा और स्किन को चमकदार बनाएगा।

GLOWING SKIN

2. पपीते और दूध का फेस मास्क

सामग्री

3 चम्मच- पपीते का पल्प

2 चम्मच- दूध

1 चम्मच शहद

पपीते और दूध का फेस मास्क बनाने का तरीका

पपीते और दूध का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेसट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। यह मास्क टैनिंग को दूर करने के साथ, स्किन को मुलायम बनाएगा और दाग-धब्बों को भी दूर करेगा।

इसे भी पढ़ें-  कृति सेनन जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फॉलो करें उनका बताया यह स्किन केयर रूटीन

3. चंदन पाउडर और गुलाब जल

सामग्री

2 चम्मच- चंदन पाउडर

3 चम्मच- गुलाब जल

चंदन पाउडर और गुलाब जल मास्क बनाने का तरीका

चंदन पाउडर और गुलाब जल का मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को ठंडक देने के साथ, गहराई से पोषण देता है और स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है। वहीं चंदन पाउडर स्किन की रंगत में भी निखार लाता है।

डल स्किन की समस्या को दूर करने के लिए इन फेस मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या स्किन और स्कैल्प पर एप्पल साइडर विनेगर (ACV) का सीधे इस्तेमाल करना सही है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer