क्या आप भी हैं कील, मुंहासों और चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान? 2 तरह से ओट्स का प्रयोग करें, दूर होगी समस्या

Oats for Skin: ओट्स के प्रयोग से पाएं बेदाग, निखरी, खूबसूरत त्वचा। ये त्वचा के कील, मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में बेहद फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी हैं कील, मुंहासों और चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान? 2 तरह से ओट्स का प्रयोग करें, दूर होगी समस्या


ओट्स का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी किया जा सकता है। ओट्स कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर के लिए तो फायदेमंद होते ही हैं, साथ ही त्वचा को भी कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। ओट्स कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बेहतरीन नैचुरल इंग्रीडिएंट है। अगर आप त्वचा के रूखेपन, खुजली, कील, मुंहासे और दाग-धब्बें से परेशान हैं, तो ओट्स के द्वारा इन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं त्वचा समस्याओं में ओट्स क्यों फायदेमंद है और इसके प्रयोग के 3 बेहद आसान तरीके।

त्वचा समस्याओं में क्यों फायदेमंद है ओट्स

  • ओट्स में विटामिन बी के कई रूप जैसे, बी1, बी2, बी3, बी6 और बी9 होते हैं। ये सभी विटामिन्स नई त्वचा कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।
  • ओट्स त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोख लेते हैं, जिससे ऑयली त्वचा की समस्या ठीक हो जाती है।
  • ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के भीतर समाकर हार्मोनल असंतुलन को ठीक करते हैं, जिससे कील, मुंहासों और ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाती है।
  • फाइबर होने के कारण ओट्स डेड स्किन सेल्स को निकालते हैं, जिससे त्वचा की रंगत में निखार आता है।

इसे भी पढ़ें: ओट्स से घर पर बनाएं स्पेशल स्‍क्रब, जिद्दी ब्लैकहेड्स और पिंपल्‍स से मिलेगा छुटकारा

दानों, मुंहासों को दूर करने में ओट्स का प्रयोग

अगर आपके चेहरे या किसी और अंग में मुंहासे, दाने, कील आदि हो गए हैं, तो आप इसे ओट्स से बने फेस मास्क की मदद से बहुत आसानी से ठीक कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको निम्न सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।

  • 2 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
  • 1 नींबू का जूस
  • एक चौथाई कप कच्चे ओट्स दरदरे पीसे हुए
  • आधा पीस एवोकाडो

ऐसे करें प्रयोग

  • सबसे पहले एक बाउल में दरदरे पीसे हुए ओट्स लें।
  • इसमें शहद, नींबू का रस और विनेगर डालें।
  • साथ में मैश किया हुआ एवोकाडो मिलाएं।
  • इन सभी को अच्छी तरह चम्मच से मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें।
  • इस पेस्ट को मुंहासे वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • सूखने के बाद फेस पैक को सादे पानी से धो लें और फिर साफ तौलिए से थपकी देकर सुखाएं।
  • इस फेसपैक को सप्ताह में 1-2 बार इस्तेमाल करने से जल्द ही मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

दाग-धब्बों को दूर करने के लिए फेस मास्क

कई बार धूप, धूल और प्रदूषण के कारण त्वचा पर कई तरह के दाग-धब्बे हो जाते हैं, जिसके कारण चेहरे की त्वचा खराब दिखने लगती है। जो लोग धूप में ज्यादा रहते हैं, उन्हें सन टैन या अन-ईवेन टोन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इन्हें ठीक करने में भी ओट्स आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस फेस मास्क लिए आपको निम्न सामग्री चाहिए-

  • 2 चम्मच ओट्स
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 3 चम्मच पानी

इसे भी पढ़ें: रात में भिगाए हुए ओट्स हैं ज्यादा सेहतमंद, तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे न्यूट्रिएंट्स

ऐसे करें प्रयोग

  • सबसे पहले 2 चम्मच ओट्स को पीसकर इसका पाउडर बना लें।
  • इस पाउडर को एक बाउल में लें और इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • अब 3/4 चम्मच पानी डालकर इन्हें आपस में मिलाएं और स्मूद पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर या दाग-धब्बे वाली जगह पर मास्क की तरह लगाएं।
  • सूखने तक इसे त्वचा पर लगा रहना दें।
  • इसके बाद सादे पानी से त्वचा को धो लें और कोई माइल्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • इस फेस मास्क को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं, धीरे-धीरे आपकी त्वचा से दाग-धब्बे पूरी तरह गायब हो जाएंगे और पाएंगे बेदाग निखरी हुई कोमल त्वचा।

Read more articles on Skin care in Hindi

 

Read Next

माथे पर होने वाले दाग से हैं परेशान? जानें इसको हटाने के ये 5 आसान तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version