शलजम का जूस पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी और घटता है मोटापा, जानें इस जूस के फायदे और नुकसान

शलजम जूस के सेवन से आपको कई फायदे होते हैं। आइए जानते है इसके फायदे और नुकसान के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
शलजम का जूस पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी और घटता है मोटापा, जानें इस जूस के फायदे और नुकसान

शलजम के कई फायदे हैं। आप खाने में इसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप सब्जी, सलाद और सूप भी पी सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शलजम का जूस पीने के भी कई फायदे हैं। शलजम में कई पौष्टिक गुण होते हैं। इसमें विटामिन सी, ए, कैरोटेनॉयड्स, जैंथिन और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन के और ओमेगा-3 एसिड जैसे अल्फा लिनोलेनिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कई खनिज और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। साथ ही पाचन तंत्र और हृदय समस्याओं को भी दूर करता है। आइए विस्तार से जानते है शलजम जूस के फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में  

शलजम जूस के फायदे

1. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

शलजम जूस में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो वासोडिलेटर का काम करता है। दरअसल पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करके रक्त वाहिकाओं और धमनियों के तनाव को कम करने में सहायता करता है। यह एथेरोस्कलेरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। यह कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है, जिससे हृदय रोगों के लक्षण कम करने में सहायता मिलती है। 

2. वजन घटाने में सहायक

हम हमेशा फिट रहने के लिए अपने डाइट को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में शलजम के जूस का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह अपच की समस्या को भी कम करता है। 

turnip-benefits

Image Credit- Freepik 

3. हड्डियों को मजबूत बनाए

शलजम जूस के सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो संयोजी ऊतकों के उत्पादन में मदद करता है। इसे गठिया के दर्द में भी राहत मिलती है। साथ ही इससे ऑस्टिोपोरोसिस और रूमेटोइड गठिया के लक्षण को कम कर सकते हैं।

4. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

शलजम जूस में विटामिन सी और एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर की रोगों से रक्षा करता है। विटामिन सी हमारे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिसकी सहायता से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह बालों और त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- इन 5 पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं शलगम (शलजम) के पत्ते, जानें इन्हें खाने के फायदे और हेल्दी तरीके

5. दर्द और सूजन में राहत

शलजम जूस के सेवन से कई पुराने दर्द और सूजन में आराम मिल सकता है। शलजम के जूस में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन के होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जिसे गठिया और शरीर के दर्द में राहत मिलती है।

6. पाचन बढ़ाए

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे आपको पेट संबंधित परेशानियां कम होती है और खाना भी आसानी से पच जाता है। 

turnip-benefits

Image Credit- Freepik 

शलजम जूस का उपयोग

1. शलजम जूस के सेवन आप सुबह कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र सही बनाए रखने में मदद मिलती है।

2. इसके सूप का भी आप सेवन कर सकते हैं।

3. इसके जूस में आप काला नमक और जीरा मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे अपच की समस्या में आराम मिलता है।

4. इसके अलावा आप इसके पत्तों का सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

5. आप शलजम के अचार बनाकर भी इसका सेवन कर सकते है।

6. इससे आप कई जूस के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं। आप जूस में अदरक और नींबू मिलाकर भी पी सकते हैं।

turnip-benefits

Image Credit- Freepik 

शलजम जूस के नुकसान

किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। शलजम जूस के भी अधिक सेवन से आपको नुकसान हो सकता है। 

1. थायराइड की समस्या वाले लोगों को शलजम के जूस के सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य परेशानी बढ़ सकती है।

2. यदि आप किसी प्रकार की दवा ले रहे हैं, तो शलजम के जूस के सेवन से पहले डॉक्टर का परामर्श जरूर लें।

3. शलजम जूस का अधिक सेवन करने से आपको पेट की समस्या हो सकती है।

4. गर्भावस्था के दौरान भी शलजम जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

5. इसके अलावा किडनी की परेशानी में भी शलजम के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Next

गला खराब होने पर इन 6 फूड्स का करें सेवन, जानें किन चीजों से करना चाहिए परहेज

Disclaimer