Fri Sep 11, 2026 | 08:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

गुलाबी होठों के लिए हल्दी और दूध से बनाएं ये लिप मास्क, होंठ बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

अक्सर लोग होंठों के कालेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए हल्दी और दूध से बने लिप मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें इसके फायदे?

Turmeric And Milk Remedy For Pink Lips In Hindi: कई लोग होठों का खास ध्यान नहीं रखते हैं। इसके कारण सर्दियों में अक्सर लोगों के होंठों के काला पड़ने, ड्राई होने, डेड सेल्स के जना होने और होंठों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में होंठों की समस्याओं से राहत के लिए औषधीय गुणों से भरपूर घर पर रखीं हल्दी और दूध से लिप मास्क को बनाकर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व और गुण होते हैं, जो होंठों की समस्याओं से राहत देने में कई तरीकों से सहायक हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें गुलाबी होंठों के लिए दूध और हल्दी से लिप मास्क कैसे बनाएं? और इसके क्या फायदे हैं?

लिप मास्क के लिए इंग्रेडिएंट्स - Ingredients For Lip Mask In Hindi

  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच कच्चा दूध

हेल्दी होंठों के लिए लिप मास्क कैसे बनाएं और कैसे इस्तेमाल करें? - How To Make And Use A Lip Mask For Healthy Lips?

  • हेल्दी होंठों के लिए हल्दी पाउडर और दूध को 1 कटोरी में डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 1 मिनट तक स्क्रब करें।
  • अब इसको 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब हल्के हाथों से उंगली घुमाते हुए हल्के गुनगुने पानी से होंठों को धो लें और फिर कपड़े से साफ करें।
  • इसके बाद होंठों को पर लिप बाम या नारियल तेल लगाएं। इससे होंठ नेचुरली हाइड्रेट रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: Winter Lip Balm: सर्दियों में गुलाबी और सॉफ्ट होंठों के लिए घर पर बनाएं ये लिप बाम


turmeric and milk remedy for pink lips in hindi 01

हल्दी और दूध के लिप मास्क के फायदे - Benefits Of Turmeric And Milk Lip Mask In Hindi

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनसे बने लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

होंठों की सूजन कम करे

हल्दी और दूध के लिप मास्क में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से होंठों की सूजन को कम करने और होंठों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

होंठों को हाइड्रेट रखे

हल्दी और दूध के लिप मास्क में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से होंठों को गहराई से पोषण देने, हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद मिलती है, जिससे होंठ स्वस्थ रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या हल्दी और शहद सूजन के लिए अच्छा है? जानें सर्दियों की रात क्यों करें इन दोनों का सेवन

होंठों में निखार लाएं

हल्दी और दूध के लिप मास्क में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से होंठों में नेचुरल रूप से निखार लाने और होंठों के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

होंठों को हेल्दी रखे

इस लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों का इंफेक्शन से बचाव करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे होंठों को सॉफ्ट बनाए रखने में मद मिलती है।

सावधानियां

हल्दी और दूध के लिप मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी महसूस होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें, खासकर स्किन के सेंसिटिव होने पर।

निष्कर्ष

हल्दी और दूध के लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों को गहराई से हाइड्रेट करने, सूजन कम करने, निखार लाने, हेल्दी बनाए रखने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसके इस्तेमाल करने से पैच टेस्ट जरूर करें। एलर्जी या परेशानी होने पर इसके अधिक इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा, होंठों से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हेल्दी लिप्स के लिए क्या करें?

    लिप्स को हेल्दी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, फल, सब्जियां खाएं, होंठों को हाइड्रेट रखें, नियमित एक्सरसाइज करें, नाक से सांस लें, नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इससे होंठों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और धूप में लंबे समय तक रहने से बचें। इन आदतों को अपनाने से होंठों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • होठों के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है?

    होंठों को हेल्दी बनाए रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट में खट्टे फल, टमाटर, गाजर, पालक, एवोकाडो, बादाम, अखरोट, मछली, शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियों, मछली, दालें, अंडे, चिया सीड्स और कद्दू के बीज जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • रोजाना चेहरे पर हल्दी लगाने से क्या होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से सूजन को कम करने, त्वचा में निखार लाने, घावों को तेजी से भरने, दाग-धब्बों को कम करने, मुंहासों को कम करने और स्किन का बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। 

Read Next

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं मोरिंगा तेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 11, 2026 21:03 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 11, 2026 21:03 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content