स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत फायदेमंद होती हैं तुलसी की पत्तियां, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

स्किन पर झाइयों को दूर करने के लिए केमिकल्स प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खे अपनाएं। इससे आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे दूर होंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत फायदेमंद होती हैं तुलसी की पत्तियां, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

तुलसी की पत्तियां सेहत की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होती है। यह गले में खराश से लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में सहायक होती हैं। इतना ही नहीं तुलसी की पत्तियों के इस्तेमाल से स्किन पिग्मेंटेशन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। यह आपके स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप भी गोरी और निखरी स्किन चाहते हैं, तो तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें। आइए जानते हैं किस तरह स्किन पर करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल-

पिग्मेंटेशन क्या है? (What is Skin Pigmentation)

पिग्मेंटेशन झाइयों की समस्या को कहते हैं। अगर किसी पुरुष के चेहरे पर यह समस्या होती है, तो उनका चेहरा काफी बेकार दिखने लगता है। वहीं, महिलाएं पिग्मेंटेशन की समस्या से राहत पाने के लिए कई केमिकल्स क्रीम और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स से स्किन पर किसी तरह का कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे आजमाना ही बेहतर होता है। 

पिग्मेंटेशन क्यों होता है? (Skin Pigmentation Causes)

पिग्मेंटेशन की समस्या कई कारणों से होता है। इसमें शरीर में खून की कमी प्रमुख कारण होती है। शरीर में खून को बढ़ाने के लिए आप फल और सब्जियों का अधिक सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे आहार का सेवन करें, जो कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस से भरपूर हों। संतुलित आहार अपने डाइट में शामिल करने से पिग्मेंटेशन की समस्या नहीं होती है। 

इसे भी पढ़ें - आपका रूप दमकाने में मदद करेंगे संतरे के बचे हुए छिलके, इन 3 तरीकों से बनाएं बेहतरीन फेस मास्क

तुलसी के पत्तों से पिग्मेंटेशन करें दूर (Use Basil for skin pigmentation)

तुलसी के इस्तेमाल से आप स्किन पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल?

तुलसी के पत्तों के साथ नींबू का रस

आप तुलसी के पत्तों के साथ नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 1 चम्मच तुलसी का पेस्ट लें। इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरा सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर मौजूद डार्क सर्कल दूर हो जाएगा।

क्रीम के साथ तुलसी का पत्ता

यदि आप चेहरे से दाग-धब्बे को दूर करना चाहते हैं, तो 1 चम्मच दूध की क्रीम लें। इसमें 1 चम्मच तुलसी का पेस्ट मिलाएं। इससे चेहरे की झाइयां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - Winter Night Skin Care: सर्दियों में अपने रात के स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें ये 7 बातें

आटे के चोकर के साथ तुलसी

आटे के चोकर में तुलसी का पेस्ट और 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे रातभर पानी में छोड़ दें। सुबह इसमें कैमोमाइल टी और दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट से अपने चेहरे पर स्क्रब करें। 5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।

हल्दी के साथ तुलसी

तुलसी के पेस्ट के साथ 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन की झाइयां दूर होंगी, साथ ही चेहरे पर निखार भी आएगा।

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर मुंहासे (Acne) क्यों निकलते हैं? जानें इन 5 तरह के एक्ने को दूर करने के आसान उपाय

तुलसी के पेस्ट के साथ शहद

इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच तुलसी का पेस्ट लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बू दूर हो जाएंगे।

 

Read more articles on Skin-Care in Hindi

 

 

Read Next

सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से मुंह धोना है बहुत फायदेमंद, जानें 5 ऐसे फायदे जिनके बारे में कम जानते हैं लोग

Disclaimer