जब हाथ पैरों की खूबसूरती की बता आती है, तो मैनीक्योर पैडीक्योर के अलावा नेल आर्ट आपके हाथ पैरों की सुंदरता को बढ़ाता है। ऐसा लगता है कि नेल आर्ट अब खूबसूरती और फैशन की दुनिया पर राज कर रहा है। रैंप पर मॉडल्स से लेकर इंटरनेशनल मूवी स्टार्स और यहां तक कि स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों भी नेल आर्ट करना काफी पसंद करती हैं। भला करें भी क्यों नहीं, आखिर यह आपके हाथों और पैरों को सुंदर बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। आजकल फैशन के मामले में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता, ऐसे में आप फिल्म और टीवी स्टार कपड़ो से लेकर हेयर स्टाइल और मेकअप को फॉलो करते हैं। आइए आपके इसी फैशन के जलवे को बरकरार रखते हुए, हम आपको आज कुछ बेहतरीन टोनेल आर्ट के बारे में बताते हैं।
यहां हम आपके पैरों के लिए कुछ आसान टो नेल आर्ट डिजाइन बता रहे हैं, जो आप खुद घर पर बना सकते हैं।
1. पोल्का डॉट टो नेल आर्ट (Polka Dot Toe Nail Art)
पोल्का डॉट टो नेल आर्ट में पैर की उंगलियों पर साधारण पोल्का डॉट्स बनाए जाते हैं, जिन्हें बनाना काफी आसान और दिखने में सुंदर लगता है। इससे आपके पैरों को विंटेज लुक मिलता है। आप इस लुक को बनाने के लिए, अपने मनपसंद नेल पेंट से बेस कोट लगाएं और फिर उस कलर से मैच करता हुआ दूसरे नेल पेंट से डॉट रखें। आप एक डॉटिंग टूल या टूथ पिक का उपयोग करके भी डॉट्स बना सकते हैं। जब यह डिजाइन सूख जाता है, तो एक ट्रांसपैरेंट नेल कलर का कोट लगा सकते हैं। आप यहां दी गई तस्वीर की तरह, अलग-अलग तरह से अपने नाखूनों पर पोल्का डॉट्स के साथ खेल सकते हैं।
2. हाफ मून टो नेल आर्ट ( Half Moon Toe Nail Art)
हाफ मून टो नेल आर्ट एक काफी सिंपल और सोबर दिखने वाला नेल आर्ट है। आप एक मोनोक्रोम नेल पॉलिश के साथ कॉन्ट्रास्टिंग ग्लिटर वाले नेल पेंट या अपने पसंद के मैचिंग नेल कलर लगा सकते हैं। इसमें आपको दी गई तस्वीर की तरह अपने नाखूनों में आधा चांद का आकार देना है, जो आसानी से गीले नेल पॉलिश पर लागू किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने पैरों के अंगूठे पर आधा चाँद बनानएं और बाकी उंगलियों पर अलग-अलग कलर भर सकते हैं। यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
3. स्टैम्पिंग ऑन टो नेल आर्ट (Stamping On Toe Nails Art)
नेल स्टैम्पिंग आर्ट, यह आसान और प्रभावी है। इसके लिए आपको एक प्री-डिजाइन स्टैम्प की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी पसंद का नेल कलर लगाएं और फिर आप नेल स्टैम्पिंग की मदद से दूसरे नेल कलर से अंगूठे पर स्टैम्प लगाएं। यह न केवल आपके पैर की उंगलियों पर सुंदर दिखता है, बल्कि यह इसे अच्छा लुक देता है।
इसे भी पढें: मैनीक्योर के बाद नाखून पर लगे जेल को छुड़ाना है मुश्किल? जानें इसे छुड़ाने के 3 आसान और सुरक्षित तरीके
4. फ्लोरल पैर्टन ऑन टो नेल आर्ट (Floral Pattern On Toe Nails Art)
पुफ्लोरल टो नेल आर्ट सबसे सुंदर दिखने वाला नेल आर्ट है। इसमें आप अपनी पसंद के आधार कई रंगों के साथ पैर की अंगुली को पेंट कर सकते हैं और फिर उस पर एक फूल या डिजाइन बना सकते हैं। यदि आप फ्री हैंड पेंटिंग के साथ बहुत अच्छे हैं, तो आपके लिए यह करना बहुत आसान होगा।
इसे भी पढें: जरूरत से ज्यादा मेकअप करना नहीं है पसंद, तो आजमांए ये 5 तरीके मिलेगा ग्लैमरस लुक
5. मल्टीकलर थम टो नेल आर्ट (Multicolored Thumb Toe Nails Art)
मल्टीकलर थम टो नेल आर्ट, जैसा कि नाम से ही पता चलता है। इसमें आप अपने पैर के अंगूठे पर कई रंगों को पेंट कर सकते हैं और बाकी पैर की उंगलियों को एक जैसा रख सकते हैं। आप अपने ड्रेस के हिसाब से इन रंगों को चुन सकते हैं। यह नेल आर्ट बहुत ही एलिगेंट लगेगा। इसमें भी आप ग्लिटर का उपयोग कर सकते हैं।
Read More Article On Fashion and Beauty In Hindi