
दिवाली के इस खास पर्व का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस उत्सव को लोग अलग-अलग तरह से मनाकर खुशियां बांटते हैं। इस मौके पर आतिशबाजी न हो तो दिवाली फीकी लगती है। खासकर बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी का क्रेज बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। लेकिन कभी-कभी हमारी छोटी सी लापरवाही दिवाली की खुशियों को दर्द में बदल देती है। जी हां, आपने अक्सर देखा होगा कि दिवाली पर आतिशबाजी करते समय लोग लापरवाही करते हैं, जिससे शरीर का कोई न कोई हिस्सा जल जाता है। तो ऐसे समय में सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है। जली हुई त्वचा के साथ ई ऐसा प्रयोग नही करना चाहिए जिसका हम पर बुरा असर पड़े। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं जलने के बाद त्वचा की देखभाल कैसे की जानी चाहिए और कौन सी गलती नही करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : ये वास्तु टिप्स अपनाएं, दीपावली को और अच्छे से मनाएं
कभी न करें ये गलतियां
1. आमतौर पर जलने के बाद होने वाली जलन से बचने के लिए लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं जबकि यह बिल्कुल सही नही है। इससे रक्त का थक्का बन सकता है। जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है। ऐसे में बर्फ के प्रयोग से बचना चाहिए।
2. जलने के तुरंत बाद मलहम लगाने से बचना चाहिए। अक्सर लोग जलने के तुरंत बाद मलहम या मक्खन लगा लेते हैं। जबकि ऐसा नही करना चाहिए।
3. जलने के बाद फफोले पड़ना आम बात है। यदि त्वचा पर फफोले पड़ गए हैं तो उसे फोड़े नहीं, ऐसा करने से जले हुए हिस्से में संक्रमण होने का खतरा और बढ़ जाता है।
4. रूई या कॉटन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि रूई जली हुई जगह पर चिपक सकती है। जिससे जलन कम होने के बजाय और बढ़ जाती है।
5. जले हुए व्यक्ति को एक साथ पानी पिलाने की गलती कभी न करें। क्योंकि जलने के बाद पीड़ित की आंत काम करना बंद कर देती है और पानी सांस नली में फंस सकता है। इसलिए ऐसी हालत में पीड़ित को ओरआरएस का घोल थोड़ी-थोड़ी मात्रा में देना फायदेमंद रहेगा।
6. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जलने पर कपड़े त्वचा में ही चिपक जाते हैं। जिसे कभी भी हटाने की गलती न करें इससे त्वचा में और घाव होने का खतरा रहता है।
जलने पर करें ये उपचार
1. पटाखों या किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलने पर सबसे पहले उस पर ठंडा पानी डालें। या किसी ठंडे पानी के बर्तन में जले हुए भाग को डूबाकर रखें।
2. जले हुए हिस्से पर नारियल का तेल लगाना फायदेमंद रहेगा। नरिलय का तेल अत्यधिक जलन को कम कर आपको राहत पहुंचाएगा।
3. जली हुई स्किन पर हल्दी का पानी भी लगा सकते है। इससे जलन काफी कम हो जाती है।
4. गाजर या कच्चे आलू को बारीक पीसकर जले हुए स्थान पर लगा दें। यह भी आपको जलन से राहत देगा।
5. जलने पर तुलसी के पत्तों का रस बहुत फायदेमंद होता है। रस को जले हुए स्थान पर लगाने से जलन तो कम होगी ही साथ ही दाग पड़ने की संभावना भी कम हो जाती है।
Tips: सबसे प्रमुख बात यह है कि अधिक जलने की स्थिति में इन नुस्खों का प्रयोग डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करें।
Image Source : Getty
Read More Articles on Home Remedies in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version