ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए घर पर करें ये 3 यौगिक क्रियाएं, मिलेगा फायदा

योग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जिन महिलाओं के ब्रेस्ट साइज बड़े होते हैं वे घर पर यौगिक क्रियाओं के माध्यम से इन्हें सही आकार में ला सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए घर पर करें ये 3 यौगिक क्रियाएं, मिलेगा फायदा

सुंदर और सही आकार के ब्रेस्ट हर महिला की चाहत होती है। जिन महिलाओं के ब्रेस्ट बड़े होते हैं उन्हें कई बार कपड़े चुनने में भी दिक्कत आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुंदर और सुडौल शरीर पाने में योग लाभदायक है। योग का ही हिस्सा हैं यौगिक क्रियाएं। इन यौगिक क्रियाओं को करने से ब्रेस्ट साइज सही आकार में आ जाता है। दरअसल जब हम योगा करते हैं तो पूरे शरीर का फैट कम होता है। फैट कम होने से बॉडी शेप में आती है। महिलाओं के जीवन में हार्मोनल बदलाव होते हैं। शादी के बाद ये बदलाव ज्यादा होते हैं। इससे उनका वजन बढ़ जाता है। यही वजन उनके स्तनों पर भी बढ़ता है। जिससे वे खुद को कॉन्फिडेंट फील नहीं करा पातीं। इसलिए योग करने से सुंदर और सही आकार के ब्रेस्ट पाए जा सकते हैं। इनोसेंस योगा की योग एक्सपर्ट भोली परिहार से हमने जाना कि वे कौन सी यौगिक क्रियाएं होती हैं, जिनसे बड़े ब्रेस्ट साइज कम किया जा सकता है।

ब्रेस्ट साइज कम करने वाली यौगिक क्रियाएं (Yogic activities for reducing breast Size)

जंपिंग जैक्स (Jumping Jacks) 

जंपिंग जैक्स करने से हमारी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। बॉडी का फैट कम होता है। साथ ही साथ छाती वाले हिस्से को अच्छी शेप देता है। महिलाओं में ब्रेस्ट साइज के फैट को कम करता है। जंपिंग जैक्स बहुत ही आसान यौगिक क्रिया है। इसे घर पर ही आसानी से किया जा सकता है। 

करने का तरीका 

  • दोनों हाथों व पैरों को जोड़कर सावधान अवस्था में खड़े हो जाएं।
  • सांस भरते हुए अपने हाथों व पैरों को खोलें। हाथ आसमान की ओर पैरों में उछलते हुए गैप करें।
  • सांस छोड़ते हुए दोनों हाथ जंघाओं के बगल में आ जाएंगे और दोनों पैर जुड़ जाएंगे।
  • इस क्रिया के 30-30 के तीन सैट करें।

Inside3_Yogaforbreastsize

सावधानी

  • जिन लोगों को हाइबीपी कि दिक्कत है वह इस क्रिया को बिना उछले हाथों व पैरों में गति के द्वारा करें।

इसे भी पढ़ें : Yoga for Kidney: किडनी को रखना है हेल्दी और बीमारियों से दूर तो घर पर करें ये 5 योगासन, मिलेंगे कई फायदे 

यौगिक जॉगिंग (Yogic jogging)

यह जॉगिंग पूरे शरीर के फैट को कम करती है। साथ ही साथ हमारे ब्रेस्ट वाले हिस्से को अच्छा आकार व सुडौलता प्रदान करती है। ब्रेस्ट के फैट को कम करती है। साथ ही साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। यौगिक जॉगिंग करने से शरीर सुंदर और सुड़ौल बन जाता है। इसको करने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। जिससे शरीर सुड़ौल बनता है।

करने का तरीका

  • सावधान अवस्था में खड़े हो जाएं।
  • दोनों हाथों को कंधों के बराबर लाएं।
  • दोनों हाथों में कंधे के बराबर गैप रहेगा।
  • अंगूठों को अंदर रखते हुए मुट्ठी बना लें।
  • इस क्रिया में एक ही जगह रहकर दौड़ लगानी होती है।
  • जब आपका बायां हाथ मुड़ेगा तभी बायां पैर ऊपर होगा और नितंब से लगेगा।
  • इस जॉगिंग को करते समय आपको अपनी एड़ियों को हर बार अपने नितंब से छूना है।
  • इस क्रिया के दौरान आपके हाथ और पैर गतिमान रहेंगे।
  • पैर के साथ-साथ आपका वही हाथ भी मुड़ेगा जो पैर आपने उठाया है।
  • अगर आपने अपने सीधे पैर को अपने नितंब (Hips) से लगाया है तो वही सीधा हाथ आपके छाती के बगल में आएगा।
  • इस क्रिया को 30 बार करें। और तीन सैट करें।

Inside1_Yogaforbreastsize (1)

सावधानी

  • यह यौगिक क्रियाएं सभी लोग नहीं कर सकते है। कुछ लोगों को सावधानी भी बरतनी होती है। भोली परिहार का कहना है कि जिन लोगों को घुटने व एंकल में दिक्कत है वे लोग इस क्रिया को न करें।
  • योग एक्सपर्ट भोली परिहार का कहना है कि जिन लोगों को हाईबीपी और अस्थमा की दिक्कत है, वे लोग इसे किसी के निर्देश में करें। इन सावधानियों को ध्यान में रखकर ही अच्छे परिणाम पाए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : खूबसूरत और सुडौल ब्रेस्ट चाहिए तो रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, स्तनों में आएगी कसावट

Inside1_Yogaforbreastsize

सूर्य नमस्कार (Surya namskar)

सूर्य नमस्कार हमारे छाती वाले हिस्से में हस्तोत्तान (Backward bending) के द्वारा छाती वाले हिस्से को एक अच्छा खिंचाव देता है। जिससे अनचाहे फैट की मात्रा कम हो जाती है। साथ ही साथ यह हमारे पूरे शरीर को शक्ति प्रदान करता है। यह क्रिया हमारे घुटनों, कमर, छाती व कंधों को मजबूती प्रदान करता है। अगर आप सूर्य नमस्कार के 20 से 30 सैट नियमित रूप से करते हैं तो आपको आपकी ब्रेस्ट का साइज कम करने में मदद मिलेगी। सूर्य नमस्कार से और भी कई फायदे मिलते हैं।

करने का तरीका

  • दोनों हाथों व पैरों को जोड़कर मैट के सबसे आगे वाले हिस्से पर आ जाएं।
  • दोनों हाथों को आपस में छाती के पास नमस्कार मुद्रा में जोड़ लें।
  • सांस भरते हुए व अपने हिप्स को टाइट करते हुए बॉडी को पीछे की ओर ले जाएं।
  • सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को जमीन पर रख दें।
  • अपने सीधे पैर को पीछे ले जाएं फिर सामान्य सांस लेते हुए अपने उल्टे पैर को भी पीछे ले जाएं।
  • यह पर्वत जैसी आकृति बनेगी।
  • सांस छोड़ते हुए अपने घुटने छाती व ठुड्डी (Chin) वाले हिस्से को जमीन से लगा दें। हमारे हिप्स ऊपर की तरफ रहेंगे।
  • सांस भरते हुए भुजंगासन आसान में आ जाएं व सांस छोड़ते हुए दोबारा पर्वत जैसी आकृति में आ जाएं।
  • सामान्य सांस लेते हुए इस बार अपने उल्टे पैर (Left leg) को आगे की ओर लाते हुए दोनों हाथों के बीच में रख दें। व अपना सीधा पैरा भी आगे की ओर लाएं।
  • सांस भरते हुए पीछे की ओर मुड़ें। और सांस छोड़ते हुए नमस्कार मुद्रा में आ जाएं। कुछ देर विश्राम करें।
  • सूर्य नमस्कार के 10-10 के दो सेट करें। 

सावधानी

  • जिन महिलाओं को सुंदर और सही आकार में ब्रेस्ट चाहिए तो उन्हें कुछ सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए। योग एक्सपर्ट भोली परिहार के मुताबिक, जिन लोगों को हाईबीपी और अस्थमा की दिक्कत है, वे किसी के गाइडेंस में करें।
  • जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत है वे भी किसी के दिशानिर्देश में ही करें।
  • जिन लोगों के पेट की सर्जरी हुई है वह इस क्रिया को शुरूआती दौर में न करें।

सुंदर और सुडौल शरीर पाने के लिए नियमित रूप से योग करना जरूरी है। इससे शरीर से गैर जरूरी फैट निकल जाता है। और सही शेप में ब्रेस्ट साइज मिल जाता है। दूसरा जब शरीर का फैट कम होगा तो उससे बॉडी टोन में आएगी।

Read More Articles on Yoga in Hindi

Read Next

Yoga for Kidney: किडनी को रखना है हेल्दी और बीमारियों से दूर तो घर पर करें ये 5 योगासन, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer