क्या आपको भी कंसीव करने में समस्या हो रही है? महिलाओं का सबसे बड़ा सपना होता है, मां बनना। अगर उनका यह सपना पूरा न हो पाए, तो वह अंदर से टूट जाती हैं। वैसे भी आजकल महिलाओं का प्रेगनेंट न हो पाना एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। खराब जीवनशैली और देर से शादी करने की वजह से कई महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं। कंसीव न कर पाने की वजह से वह कई बार तनाव में भी आ जाती हैं। यहा तक कि वह अपनी इस समस्या को किसी से शेयर करना भी पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में आपके लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां फायदेमंद हो सकती है। इनके सेवन से आपकी प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनके सेवन से फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। इनके सेवन से आपको कंसीव करने या प्रेगनेंट होने में मदद मिल सकती है। पंचकर्म आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, प्रशांत विहार, दिल्ली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी पराशर से जानें फर्टिलिटी बढ़ाने वाले कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में-
इनफर्टिलिटी के लक्षण (Symptoms of Infertility)
आजकल महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ती जा रही हैं। कई कोशिशों के बाद भी वह प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय करती हैं। इनफर्टिलिटी के कई लक्षण होते हैं-
टॉप स्टोरीज़
- - कई कोशिशों के बाद भी प्रेग्नेंट न हो पाना।
- - महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म या पीरियड्स
- - कुछ महिलाओं में हार्मोंस के असंतुलन की वजह से चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल आने लगते हैं।
इनफर्टिलिटी के कारण (Causes of Infertility)
महिलाओं में इनफर्टिलिटी बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। कई कारणों की वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या पैदा होती है।
- - कई बार ओवुलेशन से जुड़े विकारों की वजह से ओवरी में एग रिलीज नहीं हो पाता है।
- - गर्भाशय में पोलिप (Polyps in Uterus) होने की वजह से भी इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।
- - बच्चेदानी में रसौली होने पर फैलोपियन ट्यूब बंद हो जाती है, जो इनफर्टिलिटी की वजह बनती है।
- - पीसीओडी जैसे हार्मोनल विकार भी इनफर्टिलिटी का कारण हो सकता है।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए करें इन जड़ी-बूटियों का सेवन (Use these herbs to increase fertility)
फर्टिलिटी बढ़ाए अश्वगंधा (Ashwagandha Increases Fertility)
महिलाओं को अपनी फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे ऊर्जादायक कहा जाता है। इससे एंडोक्राइन तंत्र मजबूत होता है और इससे हार्मान्स का संतुलन भी बढ़ता है। इसके सेवन से थायरॉयड और एड्रेनल ग्लैंड को कार्य करने में मदद मिलती है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है। अश्वगंधा ओवरी, गर्भाशय और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह तनाव के स्तर को कम करता है और तंत्रिका तंत्र को सुधारता है। आप अश्वगंधा का कैप्सूल, टैबलेट या चूर्ण के रूप में सेवन कर सकती हैं।
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए खाएं शतावरी (Eat Shatavari to Increase Fertility)
प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए शतावरी का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में अकसर शतावरी खाने की सलाह दी जाती है। यह एक काफी अच्छी जड़ी-बूटी है। शतावरी में स्टेरॉइडल सैपोनिन्स (Steroidal Saponins) होते हैं, जो एस्ट्रोजन को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके सेवन से मासिक धर्म भी नियमित बना रहता है। शतावरी से ओवुलेशन भी बढ़ता है, जिससे बांझपन की समस्या दूर होती है। शतावरी जड़ी-बूटी में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने वाला गुण पाया जाता है।
फर्टिलिटी बढ़ाए दालचीनी (Cinnamon Increases Fertility)
कंसीव करने और प्रेगनेंट होने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकती हैं। दालचीनी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। दालचीनी महिलाओं के मासिक धर्म विकारों को ठीक करने में भी मददगार होता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल हार्मोनल विकारों को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है, जिससे महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिल सके। एक चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास गर्म पानी के साथ नियमित रूप से खाने पर आपको फायदा मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से आपकी प्रजनन क्षमता में काफी हद तक सुधार हो सकता है।
जीरा का करें सेवन (Consume Cumin for Boosting Fertility)
महिलाएं अपनी प्रजनन क्षमता को मजबूत बनाने के लिए जीरे का भी सेवन कर सकती हैं। जीरे के सेवन से महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ती है, जिससे वे आसानी से कंसीव कर लेती हैं। जीरा महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म की समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से पीरियड्स की सभी समस्याओं से निजात मिल सकता है। यह हार्मोनल विकारों को दूर कर प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार होता है।
इसे भी पढ़ें - क्या न्यूरो रोगी सर्जरी के बाद लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन? डॉक्टर से जानें जरूरी सावधानियां
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए इन जड़ी-बूटियों का भी कर सकती हैं सेवन (These Herbs Can Also be Consumed to Increase Fertility)
1) अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आप गोखरू को सेवन कर सकती हैं। इसके सेवन से बांझपन की समस्या को ठीक किया जा सकता है। यह यौन विकारों में सुधार करता है, जिससे कंसीव करने में मदद मिलती है।
2) मिल्क थिसल जड़ी-बूटी भी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल शरीर के अंदर स्वस्थ एग को फर्टिलाइज करने के लिए किया जा सकता है। इससे कंसीव करने में मदद मिलती है।
3) रेड क्लोवर को भी आयुर्वेद में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए काफी अच्छी औषधि माना जाता है। यह हार्मान्स के स्तर को नियमित करता है। रेड क्लोवर फैलोपाइन ट्यूब्स को होने वाले नुकसान और खराबी को ठीक करने में मदद करता है। इसके सेवन से महिलाओं की फर्टिलिटी मजबूत होती है। आप चाहें तो अपनी फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए इसका सेवन भी कर सकते हैं।
4) अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आप फॉल्स यूनिकॉर्न का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह जड़ी-बूटी पेल्विक हिस्से को मजबूत करता है और गर्भाशय के लिए औषधि के रूप में काम करता है। इसके सेवन से पीरियड्स नियमित रहते हैं। साथ ही यूट्राइन लाइनिंग भी मजबूत बनती है।
5) लौंग को भी प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए कारगर माना जाता है। लौंग के सेवन से ओवुलेशन में सुधार होता है। यह महिलाओं की फर्टिलिटी को बढ़ाता है और इनफर्टिलिटी से निजात दिलाता है। लौंग में फोलिक एसिलड और जिंक होता है, जो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए मददगार होता है। इसके सेवन से महिलाएं कंसीव करने में कामयाब हो सकती है।
अपने लाइफस्टाइल में करें बदलाव (Change Your Lifestyle)
अगर आपको कंसीव करने में समस्या हो रही है या आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो आप एक बार अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके देख सकती हैं। इससे आपको काफी हद तक कंसीव करने में मदद मिलेगी।
- - नशीले पदार्थो का सेवन करती हैं, तो उसे तुरंत छोड़ दें। सिगरेट, शराब जैसी चीजें महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।
- - इसके साथ ही कैफीन युक्त चीजों का सेवन भी आपको कम से कम करना चाहिए।
- - नियमित रूप से आपको एक्सरसाइज करना जरूरी होता है।
- - अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इसे नियंत्रित करें। क्योंकि बढ़ा हुआ वजन भी आपके प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
अगर आप भी कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो आप एक बार इन जड़ी-बूटियों का सेवन करके देख सकती हैं। हो सकता है कि इनके सेवन से आपको फायदा मिलें। इसके साथ ही अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको अपने लाइस्टाइल पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप लंबे समय से कंसीव नहीं कर आ रही हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपकी फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे।
Read More Articles on Ayurveda in Hindi