इस करवाचौथ बदल गया फैशन, रेड नहीं ये कलर बना ट्रेंडी

करवाचौथ हर शादीशुदा महिला के लिए सबसे खास दिन होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इस करवाचौथ बदल गया फैशन, रेड नहीं ये कलर बना ट्रेंडी

करवाचौथ हर शादीशुदा महिला के लिए सबसे खास दिन होता है। इस त्‍योहार पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर भूखी-प्यासी रहकर व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाओं में सजने संवरने का बहुत ज्‍यादा क्रेज रहता है। इसलिए महिलाएं इस त्‍योहार की ना सिर्फ हफ्तों बल्कि महीने पहले ही तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। बढ़ते ब्यूटी पार्लर के क्रेज और न्यू फैशन के चलन के बीच महिलाओं के सजने-संवरने के तरीकों को अलग कर दिया है। इस दिन को महिलाएं खास बनाने के लिए पूरी कोशिश करती हैं। दिनभर व्रत रहकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस सबके बीच इस दिन महिलाएं अपने लुक पर भी ध्‍यान देना चाहती हैं। हर महिला की चाहत होती हैं कि वह सबसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखाई दें।


इस पेज पर:-


इसे भी पढ़ें : चेहरे पर Instant ग्लो लाता है मूली का ऐसा फेस मास्क

मजेंटा और येलो बना फेस्टिव कलर

ये तो सभी जानते हैं कि आजकल फैशन बहुत जल्दी बदल रहा है। लाल रंग को प्यार और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। करवाचौथ के दिन करीब 90 प्रतिशत महिलाएं लाल रंग को ही प्राथमिकता देती है। लेकिन अगर आप ट्रेंडी कपड़ों का शौक रखती हैं और ट्रेंड में रहना चाहती हैं तो आपको बता दें कि इस करवाचौथ पर मजेंटा और येलो कलर ट्रेंड में है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये दोनों ही रंग हर महिला पर खूब जचत हैं। आप चाहे मजेंटा और येलो कलर का लहंगा पहने या साड़ी पहने, दोनों ही खूब फबेंगे।

सेलेब्स के भी बने फेवरेट

सबसे बड़ी बात ये है कि ये कलर सिर्फ आम लोगों के लिए ही ट्रेंडी नहीं है। बल्कि सेलेब्स भी इन दो कलर को खूब फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा ड्रेस कलेक्शन में पीले, नारंगी, गोल्डन और हरे रंग का भी खूब बोलबाला है। जूलरी के मामले में इस बार गिन्नी ज्वेलरी, पोलकी सेट, कुंदन सेट आदि की मार्किट में ज्यादा मांग चल रही है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Fashion And Beauty In Hindi

Read Next

तिल के तेल का ऐसा उपयोग चेहरे पर लाता है तुरंत निखार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version