
साल 2017 जा रहा है और 2018 आ रहा है। पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए आप भी तैयार होंगे। साल दर साल ज़िंदगी यूं ही गुज़रती जाती है। आने वाले साल के लिए आपके कई सपने होंगे और ज़िंदगी से कई अपेक्षाएं होंगी। कहते हैं दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। खुशी के किसी भी मौके का सेलिब्रेशन स्वादिष्ट और बेहतरीन खानों के बिना मुमकिन नहीं इसीलिए आइये पुराने साल को पूरी तरह भूलने से पहले याद करते हैं उन खूबसूरत और लज़ीज़ फूड आइटम्स को जो 2017 में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे और जिनके स्वाद ने पूरे साल लोगों को दीवाना बनाए रखा। अगर आप इन बेहतरीन फूड आइटम्स या ड्रिंक्स का लुत्फ़ लेने से चूक गए तो अगली बार इन्हें भी ट्राई कीजिएगा।

स्ट्रीट फूड्स
हमारे यहां के स्ट्रीट फूड्स दुनियाभर में मशहूर हैं और विदेशी भी इन्हें चाव से खाते हैं। उत्तर भारत और मध्य भारत में सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड गोलगप्पा, चाट, वड़ा पाव, मोमोज और समोसा रहा है। वहीं उत्तर पूर्व में सबसे ज्यादा पॉपुलर मोमोज रहा है। भारत में स्ट्रीट फूड्स का बड़ा बिजनेस है। बेशक ये फूड्स आपको किसी रेस्टोरेंट में न मिलें लेकिन गली-चौराहों पर इन स्वादिष्ट फूड्स के कई छोटे स्टॉल्स और रेहड़ियां मिल जाएंगी। पॉकेट फ्रैंडली और हर जगह उपलब्ध होने के कारण ये इंडिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर है।
इसे भी पढ़ें:- स्वाद और अच्छी सेहत के लिए घर में बनाएं लोबिया गलौटी कबाब
चॉकलेट्स
चॉकलेट्स का ट्रेंड इंडिया में लगातार बढ़ रहा है। हमारे यहां चॉकलेट खाने वालों की संख्या हर साल 20% बढ़ रही है। यही कारण है कि चॉकलेट इंडस्ट्री के लिए भारत विश्व के सबसे बड़े मार्केट के रूप में उभर रहा है। आजकल त्योहारों से लेकर खुशी के मौके तक हर जगह चॉकलेट गिफ्ट करने का चलन तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह कुछ तो चॉकलेट कंपनियों की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है और कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में होता सुधार है। आजकल मार्केट में चॉकलेट की 300 से ज्यादा वैरायटी उपलब्ध हैं।
हैदराबादी बिरयानी

बिरयानी और हैदराबाद एक दूसरे की पहचान हैं। स्वाद और खुशबू से भरी सबसे अच्छी बिरयानी के लिए हैदराबाद की पहचान विदेशों में भी है। खाने में इस साल बिरयानी भी काफी पॉपुलर रही है। बिरयानी मुख्य रूप से नॉनवेज के रूप में बनाई जाती है लेकिन इसके स्वाद से वेजिटेरियन भी खुद को दूर नहीं रख पाए इसलिए वेज बिरयानी भी आजकल खूब खाया जा रहा है। हैदराबादी बिरयानी एक खास तरीके से बनाई जाती है। इसकी लोकप्रियता का आलम ये है कि मंहगे रेस्टोरेंट्स से लेकर गली चौराहों तक आपको हैदराबादी बिरयानी की कई वैरायटीज मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:- इन हेल्दी हार्ट रेसिपीज को जरूर करें ट्राई
ओट्स
फिटनेस के प्रति लोगों में जागरूकता के कारण ओट्स भी हमारे यहां सबसे पॉपुलर रहा है। दुनिया के कई हिस्सों में ओट्स को लो कैलोरी फूड के रूप में खाया जाता है। ओट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है इसलिए इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये पेट तो भरता ही है आपके वजन को भी कंट्रोल में रखता है। इसलिए ओट्स को नाश्ते में काफी इस्तेमाल किया जा रहा है।
कॉर्न पनीर करी

वेजिटेरियन लोगों में पनीर सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फूड आइटम है। अलग-अलग तरह की ग्रेवीज के साथ मिलाकर इसकी सब्जियां बनाई जाती हैं। इंडियन रेस्टोरेंट्स में पनीर की सब्जी की 250 से ज्यादा वैरायटी हैं लेकिन इन दिनों पनीर को स्वीट कॉर्न की ग्रेवी के साथ लोग पसंद कर रहे हैं। कई रेस्टोरेंट्स ने अपने मेन्यू में इस डिश को जगह दी है। टेस्टी होने के साथ-साथ कॉर्न पनीर करी हेल्दी भी होती है इसलिए ये आजकल खाया जा रहा है।
खिचड़ी
खिचड़ी भारत में खाया जाने वाला एक पारंपरिक सुपर फूड है। देश के हर हिस्से में इसे थोड़े बहुत बदलावों के साथ बनाया और खाया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सुपाच्य और हेल्दी होती है। 2017 में खिचड़ी को तब और पॉपुलरटी मिली जब सरकार ने इसे ब्रैंड इंडिया फूड बनाने के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर 800 किलो खिचड़ी बनवाई थी। इससे खिचड़ी को देश के दूर-दराज के हिस्सों के अलावा विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। इस साल लोगों ने खिचड़ी को काफी पसंद किया और अब इसकी कई और वैरायटीज सामने आ रही हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Recipes In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version