
बच्चों की इम्यूनिटी पावर कमजोर होती है। ऐसे में उनको संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। इस वजह से बच्चे बार बार बीमार पड़ते हैं। लेकिन कई बार दूषित पानी व आहार खाने की वजह से भी बच्चों के पेट में दर्द होने लगता है। दरअसल जब बच्चा बाहर से आने के बाद बिना हाथ धोएं खाना खा लेते हैं तो ऐसे में उनके संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। इस वजह से बच्चे के पेट में दर्द होता है। इसके अलावा उसे उल्टी व दस्त होने की समस्या भी होती है।
कुछ बच्चों को उल्टी व दस्त के साथ ही बुखार आ जाता है। ये समस्या बच्चों को सात दिनों तक रह सकती है। जबकि कुछ बच्चों में ये समस्या जल्द ठीक हो जाती है। पेट में इंफेक्शन को स्टमक बग के नाम से भी जाना जाता है। इस लेख में आपको बच्चों को पेट में इंफेक्शन (स्टमक बग) का इलाज बताया गया है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के प्रसूती व स्त्री रोग, यूरोगाइनेकोलॉजी की वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर रंजना शर्मा ने बताया कि बच्चों के पेट में इंफेक्शन का इलाज कैसे किया जा सकता है।
बच्चों के पेट में इंफेक्शन (स्टमक बग) के कारण क्या होते हैं? What causes of Stomach bug in Toddlers?
बच्चों के पेट में इंफेक्शन (स्टमक बग) के लिए रोटावायरस और नोरोवायरस जिम्मेदार होते हैं। ये दोनों ही वायरस अत्यधिक संक्रामक होते हैं। इन वायरस से बच्चे या वयस्क एक से अधिक बार संक्रमित हो सकते हैं। इन वायरस से संक्रमण के बाद दस्त और उल्टी होने लगती है, जो बाद में धीरे-धीरे कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : इन 5 कारणों से बच्चों को हो सकती है जी मिचलाने की समस्या, जानें इसे ठीक करने के घरेलू उपाय
इस समय बच्चे को क्या लक्षण महसूस होते हैं? Symptoms of Stomach Bug in Toddlers
इस समस्या में बच्चे को आगे बताए गये लक्षण महसूस होते हैं -
- जी मिचलाना
- दस्त,
- उल्टी होना और बीमार महसूस होना,
- बुखार आना,
- तेज सिर दर्द होना,
- हाथ-पैरों में दर्द होना।
स्टमक बग का इलाज कैसे किया जाता है? Treatment of Stomach Bug in Toddlers In Hindi
बच्चे को पेट में इंफेक्शन का इलाज एंटी वायरल दवाओं से किया जाता है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों को अपनाने की सलाह दी जाती है। आगे बताए गए उपायों से आप बच्चों के पेट के इंफेक्शन को कम कर सकते हैं।
बच्चे के पर्याप्त तरल पदार्थ दें
बच्चे को इस समय दस्त व उल्टी होने की वजह से डिहाईड्रेशन की शिकायत हो सकती है। इसलिए बच्चे को तरल पदार्थ देते रहें। इसके लिए आप बच्चे के पंसदीदा जूस व सूप उसे पिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बच्चों को खिलाएं ब्राउन राइस, कब्ज से मिलेगा छुटकारा
आसानी से पचने वाले आहार दें
इस समस्या में आप बच्चे के आसानी से पचने वाले आहार जैसे मंगू दाल की खिचड़ी, दलिया व अन्य चीजों को दे सकते हैं। इन चीजों को पचाने में समस्या नहीं होती है और बच्चे को पर्याप्त एनर्जी भी मिल पाती है।
यदि बच्चे को पेट में इंफेक्शन के लक्षण गंभीर दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह करें। डॉक्टर बच्चे की जांच कर उसका इलाज सही रूप से करते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version