एलर्जिक अस्थमा का इलाज कैसे होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

अस्थमा एक गंभीर समस्या है, जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है। डॉक्टर से जानें इस समस्या का इलाज कैसे किया जाता है। 

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Feb 11, 2023 11:48 IST
एलर्जिक अस्थमा का इलाज कैसे होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

अस्थमा की समस्या लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। एलर्जिक अस्थमा की वजह से लोगों को छिंक आने व आंखों से बार बार पानी आने की समस्या होने लगती है। इस परेशानी में कुछ लोगों को एलर्जी बढ़ने में अस्थमा के अटैक बार बार आने लगते हैं। अस्थमा के अटैक को कंट्रोल करने में बेहद मुश्किल होती है और व्यक्ति की सांस फूलने लगती है। कई लोगों में ये परेशानी बचपन से ही होती है, जबकि कुछ लोगों को ये समस्या समय के साथ बाद में शुरू होती है। वहीं इस बीमारी का सही इलाज न कराने या इसे अनदेखा करने से ये समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। इसके अलावा भी ऐसी कई स्थितियां होती है जो एलर्जिक अस्थमा को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इसमें व्यक्ति को बुखार, सांस लेने में कठिनाई होना व जुकाम आदि के लक्षण महसूस होते हैं। इसके इलाज से आप अस्थमा को ठीक कर सकते हैं। हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के रेस्पिरेटरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीनियल कंसल्टेंट डॉ. निखिल मोदी से बात कर इस रोग के इलाज को विस्तार से समझा। आप भी जानें क्या एलर्जिक अस्थमा का इलाज किस तरह होता है? लेकिन उससे पहले इसके कारण को समझें।  

एलर्जिक अस्थमा के कारण  

एलर्जिक अस्थमा के कई कारण हो सकते हैं। इसके मुख्य कारणों में आनुवांशिक कारण को भी शामिल किया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति के माता-पिता को या उनके दादा-दादी व घर के किसी बुजुर्ग को पहले कभी अस्थमा की समस्या होती है तो ऐसे में आपको भी एलर्जिक अस्थमा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही एलर्जिक अस्थमा प्रदूषण की वजह से भी होता है। यदि आपके घर के आसपास धूल, सीलन व गंदगी रहती है तो इस वजह से भी अस्थमा होने का खतरा बढ़ जाता है। धुम्रपान इस समस्या का एक मुख्य कारण होता है। एलर्जिक अस्थमा में लोगों को गले में सूजन आ जाती है। इसके अलावा वायु मार्ग की मांसपेशियों में जलन व सूजन हो सकती है। इस परेशानी में व्यक्ति को सांस लेने में दिक्क्त होती है और उसे कई बार पंप से दवा लेनी पड़ती है।  

इसे भी पढ़ें : अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 फूड्स 

allergic asthma treatment

एलर्जिक अस्थमा का इलाज कैसे होता है? 

एलर्जिक अस्थमा होने पर डॉक्टर सबसे पहले व्यक्ति के एलर्जी के मुख्य कारकों को दूर करने की सलाह देते हैं। इसके बाद ही व्यक्ति का इलाज शुरू किया जाता है।  इसके इलाज को आगे विस्तार से बताया गया है।  

दवाओं से करें इलाज (Inhaled corticosteroids) 

इस समस्या में डॉक्टर मरीज को इनहेल्ड कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स लेने की सलाह दे सकते हैं। इसे दीर्घकालिक अस्थमा नियंत्रण दवा माना जाता है, क्योंकि ये श्वसन तंत्र के सूजन को कम करने में सहायक होती है। अस्थमा में हर व्यक्ति की स्थिति अलग-अलग होती है, ऐसे में डॉक्टर की सुझाव से ही आपको दवाएं लेनी चाहिए।  

ल्यूकोट्रियन संशोधक दवाएं (Leukotriene modifiers) 

डॉक्टर कुछ लोगों को ल्यूकोट्रिएन के संश्लेषण को रोकने में सहायक दवाएं दे सकते हैं। ये दवाएं बंद वायुमार्ग खोलने में मददगार होती है और इसे भी डॉक्टरी सलाह के बाद ही लिया जा सकता है।   

मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज (Monoclonal antibodies) 

डॉक्टर गंभीर अस्थमा के इलाज के लिए व्यक्ति को इस तरह की दवाएं दे सकते हैं। ये दवाएं विशेष रूप से कुछ कोशिकाओं को लक्षित करती हैं, जो सूजन प्रक्रिया में शामिल एलर्जी को कम करने में महत्वपूर्ण होती है। 

एलर्जेन इम्यूनोथेरेपी (Allergen immunotherapy) 

इसका उद्देश्य समय के साथ रोगी को एलर्जन (एलर्जी पैदा करने वाल तत्व) से लड़ने के लिए क्षमता बनाना होता है। इससे मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। 

इसे भी पढ़ें : अस्थमा रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 5 योगासन और प्राणायाम, सांसों की समस्या करते हैं दूर  

जीवनशैली में बदलाव  

मरीज की जीवन शैली में बदलाव करने से अस्थमा के रोग को कम किया जा सकता है। नियमित दवाएं और एक्सरसाइज से लंग्स को मजबूत बनाया जाता है। साथ ही डॉक्टर मरीज को एलर्जी वाले कारण से दूर रहने की सलाह देते हैं।  

एलर्जिक अस्थमा में मरीज को नियमित व्यायाम करना चाहिए। इसके साथ ही धुंए व स्मोकिंग वाले स्थान से दूर रहना चाहिए। साथ ही कोहरे आदि में भी निकलने से बचना चाहिए। 

Disclaimer