अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 फूड्स

Healthy Foods for Asthma Patients:अस्थमा के मरीजों को इन चीजों के सेवन करने से परेशानियां दूर होने में मदद मिलती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 फूड्स


Healthy Foods for Asthma Patients: सर्दियां आते ही अस्थमा के मरीजों की समस्या काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में उन्हें खानपान को लेकर काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। कई बार गलत खानपान की वजह से अस्थमा बढ़ जाता है और अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है। कई बार अस्थमा बढ़ जाने के कारण सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए स्वस्थ खानपान खाना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ऐसे फूड्स के बारे में। जिन्हे खाने से अस्थमा के मरीज लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे और उन्हे पूरा पोषक तत्व भी मिलेगा।

दालें

दालें शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसको खाने से लंग्स हेल्दी रहते हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता है। दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता हैं। जिसको खाने से शरीर मजबूत बनने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। दालों को उबालकर आसानी से खाया जा सकता है। अस्थमा के मरीजों को काले चने और मूंग दाल आदि का सेवन करना चाहिए।

शहद- चालचीनी

शहद-दालचीनी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। शहद और दालचीनी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से मौजूद होता हैं। इसको खाने से लंग्स स्वस्थ रहते हैं। शहद और दालचीनी को खाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चुटकी दालचीनी पाउडर को मिलाकर खाएं। ऐसा करने से सांस संबंधी परेशानी कम होती हैं।

tulsi

तुलसी

तुलसी का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। तुलसी एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती हैं। इसको खाने से दमा के मरीजों में अटैक की संभावना कम हो जाती हैं। तुलसी को चाय में डालकर आसानी से पी सकते हैं। तुलसी मौसमी बीमारियों को भी दूर करने में मदद करती हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में शरीर की ड्राईनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

सेब

सेब स्वस्थ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में पाए जाने वाला फ्लैवोनाइड तत्व लंग्स तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। दमा के मरीज नियमित सेब खा सकते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है।

विटामिन सी युक्त फूड्स

विटामिन सी युक्त फूड्स खाने से अस्थमा की परेशानी कम होती है। विटामिन सी युक्त फूड्स में फ्री रेडिकल्स होते हैं, जो लंग्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। नींबू, ब्रोकली और शिमला मिर्च आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है।

ये सभी फूड्स अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से अवश्य बात कर लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

Gajak Benefits: सर्दियों में गजक खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version