आंतों में सूजन होने पर नहीं आती नींद, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

आंतो में सूजन होने पर व्यक्ति को नींद आने में पेरशानी होने लगती है, ऐसे में व्यक्ति आगे बताए गए उपायो को अपना सकता है।  

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Feb 13, 2023 17:27 IST
आंतों में सूजन होने पर नहीं आती नींद, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis) में व्यक्ति की आंतों में सूजन आ जाती है। दरअसल इस समस्या में पेट की बड़ी आंत जिसे कोलन कहा जाता है उसमें सूजन आ जाती है। इस सूजन की वजह से व्यक्ति को कई तरह की अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस रोग में व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्या होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को भूख न लगना, बुखार और उल्टी आने आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। फिलहाल इस समस्या के लक्षण सामान्य होते हैं। इसके लक्षण हल्के होने की वजह से कई बार लोग इस समस्या को नजरअंदाज करने लगते हैं। जिसकी वजह से उन्हें गंभीर रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इस समय व्यक्ति को रात में सोने में पेरशानी होती है और उसे गहरी नींद नहीं आती है। नींद पूरी न हो पाने की वजह से व्यक्ति पूरा दिन थकान महसूस करता है और उसका किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। इस समस्या को देखते हुए आप आज हम आपको इस लेख में अल्सरेटिव कोलाइटिस में नींद न आने की समस्या को दूर करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाने से आपको गहरी व बेहतर नींद आएगी।  

आंतों में सूजन होने पर नींद न आए तो अपनाए ये उपाय - Tips to sleep better with ulcerative colitis in hindi 

सोने की पोजीशन को बदलें - Try Different Sleep Position in Ulcerative Colitis in Hindi 

आंतों में सूजन होने पर व्यक्ति सही तरह से नहीं सो पाता है। ये समस्या आपके आंतों के प्रभावित हिस्से के आधार कम या ज्यादा हो सकती है। सोने की गलत पोजीशन में आपको परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही अल्सरेटिव कोलाइटिस के लक्षण भी आपकी नींद को प्रभावित करते हैं। यदि आपको सोने की किसी खास पोजीशन में परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप सोने की पोजीशन को बदल दें। इससे आपको आराम मिलेगा।  

इसे भी पढ़ें : छोटी आंत में सूजन होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज 

tips for better sleep in ulcerative colitis

रात का खाना देरी से ना खाएं - Eat An Early Dinner in Ulcerative Colitis in Hindi  

अल्सरेटिव कोलाइटिस होने पर यदि आप रात का खाना अधिक मात्रा में और वो भी देर रात को खाते हैं तो इससे आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही आपको बीच रात में मल त्याग की इच्छा हो सकती है। इसलिए आपको रात का खाना देरी से नहीं करना चाहिए। इसके अलावा रात का खाना अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। इससे खाना पचाने में पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और आप आराम से सो पाते हैं।  

दवाओं की वजह से नींद न आना - Consider Your Medication With Ulcerative Colitis in Hindi  

अल्सरेटिव कोलाइटिस होने पर आपको डॉक्टर कुछ विशेष तरह के स्टेरॉइड्स देते हैं। इन दवाओं के सेवन से आपको रोग में तो आराम मिल जाता है लेकिन आपकी नींद डिस्टर्ब हो जाती है। यदि आपको दवा खाने की वजह से नींद आने में परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप डॉक्टर से मिलकर अपनी दवाओं को बदलने पर विचार करें।  

मेंटल हेल्थ पर दें ध्यान - Treat Your Mental Health in Ulcerative Colitis in Hindi 

तनाव की वजह से भी आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। यदि आपको किसी विषय को लेकर चिंता व तनाव हो रहा है तो ऐसे में आप अपने तनाव को कम करने पर ध्यान दें। इसके लिए आप थैरेपी ले सकते हैं। दिमाग शांत होने पर आपको बेहतर नींद आती है और आप पहले की अपेक्षा स्वस्थ बनते हैं।  

इसे भी पढ़ें : बच्चे को बार-बार हो जाता है पेट में इंफेक्शन (Stomach Bug)? जानें इससे निपटने के तरीके 

पेट की सिकाई करें - Using Heating Pad in Stomach in Ulcerative Colitis in Hindi 

अल्सरेटिव कोलाइटिस होने पर आप पेट की सिकाई कर सकते हैं। इस समय पेट में ऐंठन होने पर आप पेट के निचले हिस्से में सिकाई कर सकते हैं। पेट में सिकाई के लिए आप एक बोतल में गर्म पानी डाले और इसके ऊपर कपड़ा लगाकर पेट के ऊपर रखें। इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा और रात को आराम से सो पाएंगे।   

अल्सरेटिव कोलाइटिस को नजरअंदाज करने पर कैंसर जैसी बीमारी होने तक का खतरा रहता है। इसलिए इस रोग की पहचान होने के बाद आप इसका डॉक्टर से इलाज कराएं।  

 

Disclaimer