पेट में दर्द होने पर हम उसका घरेलू उपायों की मदद से इलाज करने लगते हैं। लेकिन हर बार पेट दर्द होने पर घरेलू उपाय को अपनाना सही नहीं होता है। कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जिनकी अनदेखी करने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि आपको पेट में दर्द छोटी आंत में होने वाले इंफेक्शन या सूजन की वजह से भी हो सकता है। यह आमतौर पर एक वायरल, बैक्टीरियल या परजीवी संक्रमण की वजह से होता है। लेकिन कुछ मामलों में ये समस्या रेडिएशन, दवाओं व अन्य रोग के कारण भी हो सकती है। पेट संबंधी रोगों को अनदेखा करने से इसके बड़े रोग में तबदील होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। यदि आप या आपके किसी करीबी को छोटी आंत में इंफेक्शन या सूजन है तो उनको आगे बताए गए लक्षण महसूस हो सकते हैं।
पेट की छोटी आंत में सूजन क्या होता है?
पेट की छोटी आंत में सूजन की इंटेराइटिस भी कहा जाता है। इस रोग की मुख्य वजह बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन होता है। ये समस्या गैस्ट्रोइंटेराइटिस और बड़ी आंत में इंटेराइटिस को भी शामिल किया जाता है। स्टमक फ्लू और फूड पॉइजनिंग होने इस समस्या का एक मुख्य उदाहरण है। जब छोटी आंत में सूजन होती है तो व्यक्ति को बुखार, सूजन और पेट में दर्द की समस्या होती है। इसमें व्यक्ति की पाचन क्रिया तेज होती है और इसकी वजह से व्यक्ति को उल्टी, जी मिचलाने और दस्त की समस्या होने लगती है। वैसे ये समस्या कुछ दिनों में आपने आप ही ठीक हो जाती है।
इसे भी पढ़े : पैनक्रियाटिक कैंसर में टायलट में दिखते हैं ये शुरूआती लक्षण, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
छोटी आंत में सूजन होने दिखाई देने वाले लक्षण
छोटी आंतों में सूजन होने पर व्यक्ति को कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आगे जानें आंतों में सूजन होने के लक्षण।
दस्त होना
छोटी आंत में सूजन होने पर व्यक्ति को दस्त की समस्या होने लगती है। दरअसल पेट में इंफेक्शन की वजह से पेट आहार को सही तरह से पचा नहीं पाता है और व्यक्ति को दस्त होने लगते हैं।
जी मिचलाना और उल्टी होना
पेट में इंफेक्शन होने व्यक्ति को दस्त के साथ ही जी मिचलाने व उल्टी होने की परेशानी भी होती है। दरअसल इस पेरशानी में खाने को पचाने वाला एसिड बाधित होता है और व्यक्ति का आहार आंतों में सही तरह से पास नहीं हो जाता। जिसकी वजह से वह बाहर आ जाता है।
भूख न लगना
छोटी आंत में सूजन होने पर व्यक्ति को उल्टी व दस्त होते हैं। साथ ही इस समस्या की वजह से व्यक्ति को भूख नहीं लगती है। इस वजह से व्यक्ति को कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।
पेट में ऐंठन और दर्द होना
बैक्टीरिया की वजह व्यक्ति को पेट में ऐंठन की समस्या होने लगती है। इसका अलावा पेट की गैस और दर्द होने लगता है।
इसे भी पढ़े : बच्चा पेट के इंफेक्शन (स्टमक फ्लू) से हो गया है परेशान? तो ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
बुखार होना
बैक्टीरिया और परीजीवी की वजह से पेट में इंफेक्शन होने पर व्यक्ति को बुखार हो जाता है। दरअसल इस समय शरीर के एंटीबॉडीज पेट के इंफेक्शन को मारने का कार्य करते हैं। इस वजह से बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता है।
पेट की छोटी आंत में इंफेक्शन होने पर यदि आपको गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इस रोग का दवाओं से इलाज किया जा सकता है। इसकी अनदेखी करने से व्यक्ति को डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है।
Read Next
बच्चा पेट के इंफेक्शन (स्टमक फ्लू) से हो गया है परेशान? तो ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version