पार्क में खेलते हुए, पेड़-पौधों से उलझ जाने पर या घर में काम करते हुए कई बार हाथ-पैर में कांटे चुभ जाते हैं। कांटा लगने पर तेज दर्द तो होता ही है, साथ ही इससे इंफेक्शन और घाव का भी खतरा होता है। अगर आप तुरंत कांटा नहीं निकालते हैं, तो चुभा हुआ कांटा घाव बना सकता है, जिसमें बैक्टीरिया पनपने शुरू हो जाते हैं। बैक्टीरिया के कारण कई बार घाव गंभीर रूप ले सकता है। चुभे हुए कांटे या कील को निकालना आसान है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप हाथ-पैर में चुभे कील या कांटे को निकाल सकते हैं।
हींग का प्रयोग
शरीर के किसी हिस्से मे अगर कांटा चुभ जाए तो थोड़े से पानी में दो चुटकी हींग डालकर घोल बना लें। घोल में रूई भिगोकर कांटे लगे स्थान पर आधा घंटा बांध लें। इस तरह का उपचार करने से कांटा खुद ही बाहर निकल जाता है और दर्द भी कम होता है |
तिल का तेल और सेंधा नमक
तिल के तेल में सेंधा नमक मिला लें और इस मिश्रण को हल्का गर्म कर लें। फिर रुई में इसे अच्छी तरह भिगोकर कांटे चुभे स्थान पर रखें और पट्टी से उसे बांध लें। एक घंटे बाद पट्टी को खोलें बिना दर्द के और बड़े आराम से कांटा निकल जाएगा।
गुड़ और अजवाइन
अगर हाथ या पैर में कांटा चुभ जाता है तो उसे निकालने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और दर्द भी बहुत होता है। लेकिन आप गुड़ और अजवाइन के इस्तेमाल से बिना किसी मेहनत और पीड़ा के कांटा निकाल सकते हैं। इसके लिए आप थोड़े से गुड़ में अजवाइन को मिलाकर घोल तैयार कर लें और उसे कपड़े में अच्छी तरह भिगो कर कांटे लगे स्थान पर बांधें। इससे कांटा स्वयं निकल जाता है।
आंकड़े(मदार) का दूध
कांटे चुभे जगह को थोड़ा सा सुई से कुरेदकर उसमें आंकड़े (मदार) का 3-4 बूंद दूध को डालकर उसे पट्टी बांध लें। ऐसा करने से कोई मेहनत और दर्द के बिना ही कांटा स्वयं बाहर आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जोड़ों के असरदार इजाल में मददगार है प्राकृतिक चिकित्सा, जानें दर्द दूर करने के उपाय
कलिहारी (करियारी)
जब लोहे की कील, कांटा, पिन या कुछ भी ऐसी वस्तु चुभ गई हो तो चुभी हुई जगह पर कलिहारी (करियारी) को अच्छे से पीसकर कील यी कांटा चुभी स्थान पर लगाने से कांटा, कील आदि स्वयं ऊपर आ जाता है और फिर आप संक्रमण और दर्द से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।
लेखक: धीरज सिंह राणा
Read more articles on Home Remedies in Hindi